न्याय की देवी की मूर्ति में ऐतिहासिक बदलाव: आंखों से पट्टी हटी, हाथ में अब संविधान

भारत की न्याय व्यवस्था में एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है। न्याय की देवी की मूर्ति, जो अब तक अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रहती थी और हाथ में तलवार लिए हुए दिखाई देती थी, को अब बदला गया है। नई मूर्ति में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटा दी गई है और हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब रखी गई है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Oct 16, 2024 • 10:37 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
1 year ago
न्याय की देवी की मूर्ति में ऐतिहासिक बदलाव: आंखों से पट्टी हटी, हाथ में अब संविधान
ाव: आंखों से पट्टी हटी, हाथ में अब संविधान
भारत की न्याय व्यवस्था में एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है। न्याय की देवी की मूर्ति, जो अब तक अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रहती थी और हाथ में तलवार लिए हुए दिखाई देती थी, को अब बदला गया है। नई मूर्ति में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटा दी गई है और हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब रखी गई है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/historic-change-in-the-statue-of-the-goddess-of-justice-blindfold-removed-constitution-now-in-hand
https://www.newstvindia.in/historic-change-in-the-statue-of-the-goddess-of-justice-blindfold-removed-constitution-now-in-hand
Copied
न्याय की देवी की मूर्ति में ऐतिहासिक बदलाव: आंखों से पट्टी हटी, हाथ में अब संविधान
न्याय की देवी की मूर्ति में ऐतिहासिक बदलाव: आंखों से पट्टी हटी, हाथ में अब संविधान ( Image : Social Media )
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली / Statue Of Justice : भारत की न्याय व्यवस्था में एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है। न्याय की देवी की मूर्ति, जो अब तक अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रहती थी और हाथ में तलवार लिए हुए दिखाई देती थी, को अब बदला गया है। नई मूर्ति में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटा दी गई है और हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब रखी गई है। यह बदलाव देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की सलाह पर किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर बदलाव

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इस बदलाव की पहल की थी। न्याय की देवी की नई मूर्ति अब कोर्ट परिसर, वकीलों के चेंबर्स और अन्य कानूनी स्थलों पर देखी जा सकती है। यह मूर्ति सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी में सबसे पहले स्थापित की गई है। हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है, लेकिन इस परिवर्तन को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं जोर-शोर से हो रही हैं।

तलवार की जगह संविधान

न्याय की देवी की मूर्ति में केवल आंखों की पट्टी हटाना ही एकमात्र बदलाव नहीं है। अब उनकी हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब दिखाई देगी। तराजू, जो न्याय का प्रतीक है, पहले की तरह ही मूर्ति में शामिल रहेगा। यह परिवर्तन भारतीय न्याय प्रणाली में न्याय की पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
रणनीतिक साझेदारी को धार: जयशंकर और मंटुरोव ने वैश्विक चुनौतियों पर साझा किया दृष्टिकोण
NEW
flash_on
पश्चिम एशिया संकट: राहुल गांधी के रुख से अलग आनंद शर्मा ने की भारतीय कूटनीति की तारीफ; बोले- 'देशहित में एकजुटता जरूरी'
flash_on
एएआई का 31वां स्थापना दिवस: 'उड़ान' विजन की रीढ़ बना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; मंत्री राम मोहन नायडू ने सराहा
flash_on
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: एलपीजी-उर्वरक की सप्लाई और महंगाई रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
flash_on
पद्मश्री एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार 'सुनियोजित हत्या'
flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा

नए कानूनों के साथ बदलाव

1 जुलाई 2024 को भारतीय दंड संहिता (IPC), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून लागू किए गए थे - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य त्वरित न्याय सुनिश्चित करना और केसों के फैसले समय पर लेना है। न्याय की देवी की मूर्ति में यह बदलाव इसी दिशा में एक कदम है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्याय की देवी की नई मूर्ति का उद्देश्य भारतीय न्याय प्रणाली में ब्रिटिशकालीन विरासत को समाप्त कर देश की सांस्कृतिक और संवैधानिक धरोहर को बढ़ावा देना है। न्याय अब "अंधा" नहीं रहेगा, बल्कि संविधान पर आधारित और सभी के लिए समान रहेगा।

Advertisement
Advertisement
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications