रणवीर सिंह के समर्थन में उतरा बॉलीवुड: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने FWICE को बताया 'कंगारू कोर्ट', बोले- "इन्हें खुद बैन करो"
एक्टर पर बैन लगाने वाली संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज पर बॉलीवुड के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने FWICE को लताड़ लगाते हुए इसे ही बैन करने की बात कही है। ‘धुरंधर’ स्टार का काफी लोगों ने समर्थन किया है। ऐसे में फैंस के अंदर उम्मीद जागने लगी है कि, शायद एक्टर इस परेशानी से बाहर निकाल जाए।
Ranveer Singh: एक्टर पर बैन लगाने वाली संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज पर बॉलीवुड के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने FWICE को लताड़ लगाते हुए इसे ही बैन करने की बात कही है। ‘धुरंधर’ स्टार का काफी लोगों ने समर्थन किया है। ऐसे में फैंस के अंदर उम्मीद जागने लगी है कि, शायद एक्टर इस परेशानी से बाहर निकाल जाए। क्योंकि रणवीर सिंह का समर्थन अब बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं।
Ranveer Singh के सपोर्ट में उतरे फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने FWICE को जमकर डांटा
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह पर बैन लगाने वाली संस्था FWICE पर गुस्सा निकालते हुए एक्स पर लिखा, रणवीर सिंह को नहीं बल्कि FWICE को बैन करो। इसके साथ ही लंबा चौड़ा शेयर करते हुए लिखा ‘गांधीजी के स्टाइल में तथाकथित “BAN” या नॉन-कोऑपरेशन, आखिरकार FWICE पर एक बड़ा मज़ाक बन जाएगा।यह इंडस्ट्री या वर्कर की सुरक्षा नहीं है, जैसा वे दावा कर रहे हैं।