1

बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल

टीएमसी सांसद सयानी घोष को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है।

2

ममता की करीबी से बागी खेमे तक?

सयानी घोष को लंबे समय से ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद और मुखर नेताओं में गिना जाता रहा है।

3

20 सांसदों के गुट की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, टीएमसी के 20 सांसदों के एक समूह ने संसद में अलग पहचान बनाने की पहल की है।

4

एनडीए को समर्थन की पेशकश?

बताया जा रहा है कि इस गुट ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर एनडीए को समर्थन देने की इच्छा जताई है।

5

सयानी घोष की भूमिका पर सवाल

खबरों में दावा किया गया है कि सयानी घोष ने भी इस समूह का समर्थन किया है, हालांकि उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।