क्या हिमाचल में रची जा रही है कोई साजिश? शिमला में RSS की बैठक पर हरियाणा कांग्रेस के तीखे सवाल
दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोप लगाए। शिमला में RSS की 3 दिवसीय बैठक को लेकर उठाए सवाल। राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी का दावा।
चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान लोकसभा सांसद दीपेंदर हुड्डा, नेता वरुण मौलाना, सतपाल बह्रमचारी और जेपी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा “खरीद-फरोख्त की राजनीति” करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भाजपा नेताओं से जुड़े कुछ ऑडियो सबूत भी हैं, जिनसे कथित तौर पर राजनीतिक सौदेबाजी का खुलासा होता है।