हरियाणा में बनेगा ड्रोन हब? रूसी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल से मिले CM सैनी, ड्रोन सिटी के लिए 58.51 करोड़ का पैकेज मंजूर
Haryana Drone Industry को बढ़ावा देने के लिए 58.51 करोड़ का पैकेज मंजूर हुआ। रूसी कंपनियों ने सीएम सैनी से मुलाकात की, करीब 800 युवाओं को रोजगार की उम्मीद।
हरियाणा में ड्रोन बनाने के उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी है। Haryana Drone Industry को लेकर रूस की प्रमुख तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। बैठक में ड्रोन निर्माण, विदेशी निवेश, तकनीक के आदान-प्रदान और भारत-रूस औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
Haryana Drone Industry में दो बड़ी तकनीकी परियोजनाओं का प्रस्ताव
हरियाणा में दो तरह की ड्रोन परियोजनाओं पर सहयोग का प्रस्ताव है। इनमें हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भरने वाले ड्रोन बनाने और बिना GPS के काम करने वाले ड्रोन की तकनीक शामिल है। इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने से प्रदेश में आधुनिक तकनीक पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।