बरेली पहुंचे सीएम योगी, 4 हजार ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित; बोले- सुरक्षा का माहौल हो तो बढ़ता है निवेश और रोजगार
Yogi Adityanath ने बरेली पुलिस लाइंस में चार मंडलों के करीब 4 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया और कहा कि सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बरेली पहुंचे और पुलिस लाइंस में गांव की सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को लेकर आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के करीब चार हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।
Yogi Adityanath से पहले मंत्रियों ने रखे विचार
मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपने विचार रखे। दोनों मंत्रियों ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में ग्राम प्रहरियों और पुलिस की भूमिका की सराहना की।