Chhattisgarh News : पोस्ट ऑफिस RD में 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, 150 खाताधारकों से ठगी का आरोप
Chhattisgarh News : जांजगीर-चांपा में पोस्ट ऑफिस RD में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एजेंट कृष्णकांत गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
Chhattisgarh News : जांजगीर-चांपा पोस्ट ऑफिस की आरडी में रकम जमा करने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 150 खाताधारकों से रकम लेकर उनके खातों में पूरी राशि जमा नहीं की। एक शिकायतकर्ता से 1 लाख 21 हजार 200 रुपये लिए गए थे, लेकिन उसके खाते में सिर्फ 21 हजार रुपये ही जमा किए गए।