Rajasthan Panchayat Chunav की तैयारी तेज: सीएम भजनलाल की मौजूदगी में बीजेपी की बैठक, टिकट बंटवारे पर क्या बोले नेता?
Rajasthan Panchayat Chunav की तैयारी में बीजेपी ने सीएम भजनलाल की मौजूदगी में रणनीति और टिकट वितरण पर मंथन किया। जानें नेताओं ने क्या कहा।
Rajasthan Panchayat Chunav को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पंचायत चुनावों की रणनीति, चुनावी समीकरणों और प्रत्याशियों के टिकट वितरण पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Rajasthan Panchayat Chunav के लिए संगठन स्तर पर रणनीति
पंचायत चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संगठन स्तर पर रणनीति तैयार कर रही है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हो रही है। बीजेपी का फोकस निकाय चुनावों की सफलता को पंचायत चुनावों में भी दोहराने पर है।