हरियाणा की मंडियों में किसानों पर दोहरी मार: गेट पास और उठान का इंतजार, ऊपर से बारिश में भीगा लाखों क्विंटल धान
Haryana News: उठान में देरी के बीच साढौरा और बिलासपुर में बारिश से मंडियों में रखा लाखों क्विंटल धान भीग गया। किसान और आढ़ती नुकसान से परेशान हैं।
Haryana News: राज्य की मंडियों में धान का उठान न होने और गेट पास की समस्या से किसान पहले से परेशान हैं। इसी बीच रविवार दोपहर साढौरा और बिलासपुर में मौसम बदलने के बाद तेज बारिश हुई, जिससे मंडियों में रखा लाखों क्विंटल धान भीग गया। यह धान खरीदा जा चुका था या अभी खरीदा नहीं गया था, दोनों ही स्थितियों में बारिश की चपेट में आया, क्योंकि खरीदे गए धान का भी उठान नहीं हुआ था।
Haryana News: किसानों पर दोहरी मार
किसानों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ उन्हें गेट पास नहीं मिल रहा है और अगर मिल भी जाए, तो मंडी से उठान नहीं हो रहा। चार दिन पहले साढौरा और बिलासपुर में बारिश हुई थी। रविवार को दोपहर में फिर मौसम बदला, आसमान में घना अंधेरा छा गया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई।