Weather Update : मौसम का बदलेगा मिजाज! पूर्वोत्तर के छह राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी में कोहरे की दस्तक
Weather Update : मौसम विभाग ने असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के छह राज्यों में अत्यधिक बारिश का अनुमान जताया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
Weather Update : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत के छह राज्यों में अत्यधिक बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल अत्यधिक वर्षा हो सकती है। ऐसे में इन राज्यों के लोगों को मौसम की स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।