Uttarkashi News: सीएम पुष्कर सिंह धामी के 5 वर्ष पूरे होने पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ विशेष रुद्राभिषेक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। साथ ही राज्य की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्राभिषेक
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ और हवन-पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।