“मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों की फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/adf5a5
Date
26 October 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/adf5a5
मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों की फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल
पंजाब के मोगा जिले के अंगदपुरा इलाके में एक दुकान के बाहर बैठे लोगों पर काली स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय गगन जिंदल और 40 वर्षीय साहिल जिंदल के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुई वारदात
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मोगा के पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमले की वजह और आरोपियों के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।
बिट्टू ने मान सरकार को घेरा
घटना के बाद भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भगवंत मान जी, जमीनी हकीकत को समझने के लिए आपकी सरकार को और कितनी गोलीबारी की घटनाओं का इंतजार है? अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं, जबकि आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आपने रंगला पंजाब (खुशहाल पंजाब) का वादा किया था, लेकिन आज लोग अपनी जान और चारों तरफ फैली अराजकता को लेकर चिंतित हैं। क्या पंजाब में अब किसी को कानून का डर भी है? इस नाकामी के लिए कौन जिम्मेदार है?"
लुधियाना में भी हुई थी हत्या
इससे पहले शनिवार सुबह लुधियाना में भी एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था। अधिकारियों के अनुसार, करीब पांच-छह लोग रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक घर में घुस आए और तलवारों व अन्य धारदार हथियारों से शक्ति सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने घर के मालिक पर भी हमला किया। हत्या के बाद शक्ति सिंह का कटा हुआ हाथ एक किराने की दुकान पर प्लास्टिक की थैली में छोड़ दिया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 वर्षों का अनुभव। अपनी बीट से जुड़ी खबरों और बदलते घटनाक्रम पर गहरी नजर रखते हैं। सटीक, तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं।