सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: चांदी एक झटके में ₹5000 टूटी, सोना भी ₹1100 से ज्यादा हुआ सस्ता
सराफा बाजार में एक दिन की भारी तेजी के बाद गुरुवार को निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर आई है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और हाजिर बाजार दोनों जगह कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
इंदौर : सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) फिर टूटी हैं और एक दिन की धुआंधार तेजी के बाद गुरुवार को खुलने के साथ ही ये तेजी से फिसल गई हैं. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई चांदी की कीमत एक झटके में 5000 रुपये से ज्यादा कम हो गई. इस गिरावट के बाद अपने हाई से 1 Kg Silver Price 2.04 लाख रुपये तक कम हो गया है. सोना भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए टूटा है और 11 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है।
चांदी खुलने के साथ ही फिसली
सबसे पहले चांदी की कीमत में आई गिरावट पर बात करें, तो बीते कारोबारी दिन बुधवार को MCX Silver Price 2,39,918 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही ये गिरते हुए 2,35,133 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो खुलने के साथ ही 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी 4,785 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।