बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेयजल की व्यवस्था, 147 राहत शिविरों में 525 चापाकल और 133 टैंकर लगाए
बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 525 चापाकल, 133 टैंकर, 1,662 शौचालय और 153 स्नानागार लगाए गए हैं।
पटना : बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित पेयजल और जरूरी स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने राहत और व्यवस्थाओं को तेज किया है। विभाग के मुताबिक, प्रभावित जिलों के राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए 525 चापाकल और 133 टैंकर लगाए गए हैं।
इनके जरिए प्रभावित परिवारों और राहत शिविरों में नियमित रूप से पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है।