Bikaner News: खेत में मिली संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु, सेना और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं
बीकानेर के महाजन क्षेत्र में खेत से संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु मिलने के बाद पुलिस, सेना और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम जांच में जुटी है।
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह वस्तु रामबाग माइनर के चक 3 आरबीएम स्थित कृषि भूमि में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।
किसानों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक, खेत में काम कर रहे किसानों की नजर विमान जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते किसानों ने तुरंत महाजन पुलिस को सूचना दी।