अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र कुशीनगर को रेल का इंतजार, गोरखपुर-कुशीनगर नई रेल लाइन फिर शुरू करने की मांग
कुशीनगर को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग एक बार फिर उठी है। ZRUCC की 112वीं बैठक में गोरखपुर-कुशीनगर रेल लाइन और तरयासुजान स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठा।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर देश-दुनिया के बौद्ध अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद कुशीनगर को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग अब भी पूरी नहीं हुई है।
रेल कनेक्टिविटी का यह मुद्दा एक बार फिर रेलवे की बैठक में उठा है। ZRUCC की 112वीं बैठक में सदस्य अशोक कुमार मिश्र ने गोरखपुर-कुशीनगर नई रेल लाइन परियोजना को दोबारा शुरू करने की मांग रखी। इसके साथ ही तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव और स्थानीय यात्रियों के लिए आरक्षण सुविधा को आसान बनाने का मुद्दा भी उठाया गया।