Maruti Brezza Facelift 2026: नए अवतार में आ रही मारुति की धाकड़ SUV, ADAS और टर्बो इंजन के साथ मचेगा तहलका
मारुति सुजुकी ने इस साल को लेकर कुछ खास तैयारियां की हैं। जी हां, कार निर्माता अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन लाने की योजना बना रही है। इसी बीच कुछ ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट जल्द ही भारतीय कार बाजार में जोरदार एंट्री ले सकती है।
2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुजुकी ने इस साल को लेकर कुछ खास तैयारियां की हैं। जी हां, कार निर्माता अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन लाने की योजना बना रही है। इसी बीच कुछ ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट जल्द ही भारतीय कार बाजार में जोरदार एंट्री ले सकती है। साथ ही अपनी धाकड़ परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए फेमस गाड़ी में कई जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जोकि मारुति सुजुकी लवर्स को काफी भा आ सकते हैं।
2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा नया डिजाइन
कई हालिया लीक्स के अनुसार, 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के डिजाइन में बड़ा बदलाव मिल सकता है। कार कंपनी इसमें नया फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड बंपर, नए एलईडी डीआरएलएस और कनेक्टेड टेललैंप्स, नए अलॉय व्हील डिजाइन के साथ लगभग प्रीमियम जैसा लुक मिल सकता है।