बाबा महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया: भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- 'बुलावा आता है तभी नसीब होते हैं दर्शन'
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के मध्य प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुँचीं। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी के अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया।
नई दिल्ली : बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार को मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुबह होने वाली विशेष भस्म आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह भगवान का शुक्रियादा करने आई हैं।