डेयरी उत्पाद बन सकते हैं पेट की बीमारियों का कारण? जानें कब और क्यों होती है समस्या
क्या आपके पसंदीदा डेयरी उत्पाद आपको पेट की समस्याओं से परेशान कर रहे हैं? जानें लैक्टोज इनटॉलरेंस और इसके समाधान के बारे में।
Health Tips: हम सभी बचपन से ही डेयरी के प्रोडक्ट जैसे चीज, दूध, दही और लस्सी को पीते आए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण इनमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये पाचन को बिगाड़कर पेट संबंधी बिमारियों को दावत दे सकते हैं. फेमस गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेट्टी का कहना है कि, दूध, पनीर, चीज लैक्टोज इनटोलरेंस के कारण आंतों की समस्याओं को पैदा कर सकते हैं. उनका कहना है कि, डेयरी उत्पाद सभी के लिए खराब नहीं होते, लेकिन कुछ लोगों के संवेदनशील पाचन तंत्र पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है.
Health Tips: डेयरी प्रोडक्ट पेट की समस्याओं को दे सकते हैं दावत
डॉक्टर सेट्टी का कहना है कि, दूध और डेयरी प्रोडक्ट में ‘लैक्टोज’ नाम की नेचुरल शुगर होती है, जिसे पचाने के लिए शरीर को ‘लैक्टेज’ एंजाइम की जरूरत होती है. लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों में यह एंजाइम बनना कम हो जाता है, जिससे लैक्टोज ठीक से पच नहीं पाता है. अगर वो लोग इन डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो पेट संबंधी बीमारियां उन्हें हो सकती हैं.