Chaitra Navratri 2026 Day 8: महाअष्टमी पर माँ महागौरी की पूजा से दूर होंगे शारीरिक कष्ट और गृह क्लेश
चैत्र नवरात्रि 2026 की महाअष्टमी गुरुवार, 26 मार्च को मनाई जा रही है। माँ महागौरी की आराधना से सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन कन्या पूजन के साथ-साथ घी का दीपक जलाने और विशेष मंत्रों के जाप से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन माँ महागौरी को समर्पित है जो शुद्धता और शांति की प्रतीक हैं। इस दिन माँ की पूजा सुखद वैवाहिक जीवन और घर के क्लेश को कम करने के लिए काफी फलदाई मानी जाती है। यदि पति-पत्नी के बीच दूरियां हैं या घर में अशांति रहती है तो माँ महागौरी की शरण में जाना सर्वोत्तम माना गया है।
शारीरिक कष्टों से मुक्ति और कन्या पूजन
शारीरिक तौर पर अगर आप किसी कष्ट या बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस दिन कन्या पूजन करना विशेष लाभ देता है। महाअष्टमी पर छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराना और उपहार स्वरूप भेंट देना एक प्राचीन परंपरा है। इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार होता है बल्कि घर में बरकत और खुशहाली भी आती है।