“Rashifal 17 August 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें आज का राशिफल”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/64f3a0
Date
17 August 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/64f3a0
Rashifal 17 August 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें आज का राशिफल
Rashifal 17 August 2026:राशियों की दशा तो बदलती है लेकिन इसके साथ ही आपकी जिंदगी में प्यार से लेकर धन संपत्ति सेहत और करियर के लिहाज से चीजों का परिवर्तन होता है। अगर आप भी राशियों की दशा में यकीन रखते हैं तो आइए जानते हैं राशिफल 17 अगस्त 2026 आपके लिए कैसा होने वाला है। धन-संपत्ति से लेकर करियर प्यार परिवार के साथ-साथ उपायकौन सा बताया गया है जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर किस उपाय को करने से आपकी किस्मतबदल सकती है।
Rashifal 17 August 2026 में मेष राशि के लिए क्या है खास
मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की दशा की बात करें तो सरसों तेल का दान करने से फायदा हो सकता है। प्यार में किसी के पीछे भागने से कोई फायदा नहीं होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ पढ़ाई में सफलता की उम्मीद जता सकते हैं। सेहत का ख्याल रखना जरूरी बताया गया है।
वृष राशि के लिए किस्मत
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
सावन के तीसरे सोमवार पर वृष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो राशिफल 17 अगस्त 2026 में पांच पत्ते पीपल का पीला चंदन लगाकर नदी में प्रवाहित करने से फायदा हो सकता है। आत्मविश्वास से भरा हुआ यह दिन निवेश के लिए उत्तम बताया गया है तो सेहत का भी खास ख्याल रखना आपके लिए जरूरी है।
मिथुन राशि के लिए भाग्य का जानें हाल
मिथुन राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो आज उत्साह की कमी महसूस हो सकती है तो नई नौकरी के लिए समय काफी अच्छा बताया गया है। व्यर्थ की चिंता करने से आपको नुकसान हो सकता है तो शिवजी की पूजा करने से फायदा हो सकता है। परिवार से विवाद संभव है ऐसे में वाणी पर कंट्रोल रखें।
नौकरी से लेकर पढ़ाई में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है और पंचमुखी दिया दान करने से लाभ मिल सकता है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो विवादों से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ मिला जुला रहने वाला है।
सिंह राशि के लिए जानें सावन के सोमवार का योग
सिंह राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 17 अगस्त 2026 की बात करें तो ब्राह्मण को धोती और जैनउ दान करने से फायदा हो सकता है। सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ नए बिजनेस की प्लानिंग अगर आप करते हैं तो फायदा हो सकता है। जॉइंट पेन की वजह से परेशानी हो सकती है तो शक आपके रिश्ते की बुनियाद हिला देने के लिए काफी है।
माता लक्ष्मी की कहां होगी कन्या राशि की कृपा
सोमवार को माता लक्ष्मी को कमलगट्टे का फूल चढ़ाने से फायदा हो सकता है लेकिन इस दौरान क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है। पेट खराब हो सकता है तो वहीं कहीं अगर आप निवेश करते हैं तो उसमें फायदा होने की संभावना दिखाई दे रही है
तुला राशि के लिए जानें किस्मत की दशा
राशिफल 17 अगस्त 2026 में अगर तुला राशि के लिए सोमवार की किस्मत की बात करें तो पक्षियों को दाना खिलाने से लाभ मिल सकता है। सेहत के लिहाज से परेशानी आ सकती है तो किसी भी महिला से भी विवाद संभव है। काफी हद तक संभव है कि आपका पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए क्या है खास
वृश्चिक राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो सोमवार का व्रत करने से लाभ मिल सकता है। साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है तो सेहत के लिहाज से भी दिन मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस में मुकाम हासिल कर सकते हैं तो वही पार्टनर का आज पूरा साथ मिलने वाला है।
धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 17 अगस्त 2026
राशिफल के लिहाज से अगर धनु राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो वाणी पर संयम रखना जरूरी बताया गया है। आज मानसिक तनाव बना रह सकता है और फिजूल खर्ची की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस चरम पर रहने वाला है तो वाणी पर संयम रखना भी जरूरी बताया गया है।
मकर राशि के लिए जानें किस्मत की दशा
मकर राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वाहन संभाल कर चलाने की सलाह दी जाती है। गाय को एक रोटी खिलाने से लाभ मिल सकता है। नौकरी में सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
कुंभ राशि के लिए क्या है तीसरे सोमवार का हाल
कुंभ राशि के जातक के लिए अगर सोमवार के उपाय की बात करें तो काले तिल का दान करना फायदेमंद रहेगा। धन खर्च होने की संभावना है तो ऐसे में बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। विदेश से नौकरी या पढ़ाई के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। सोच समझकर कोई फैसला ले।
राशिफल 17 अगस्त 2026 में मीन राशि की किस्मत
मीन राशि के लिए अगर किस्मत की दशा के बारे में बात करें तो सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक और दूध अर्पित करना फायदेमंद रह सकता है। पॉलिटिक्स में फायदा होने वाला है तो बिजनेस में दोस्त की वजह से लाभ मिल सकता है। संतान की वजह से आप समाज में मान सम्मान पा सकते हैं।