दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ भाजपा का बंद सफल। 6 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जनता में गुस्सा। SIT जांच जारी।
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कुसुंभा गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या की घटना पर जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय नागरिकों की ओर से सोमवार को आहूत 'हजारीबाग बंद' का व्यापक असर देखा जा रहा है।
हजारीबाग शहर, विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के कई इलाकों में लोगों ने वारदात के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है।