महाशिवरात्रि 2026: 15 या 16 फरवरी? दूर करें तारीख का भ्रम, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि
हिंदू धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि इस साल 15 और 16 फरवरी को मनाई जाएगी। भगवान शिव के प्राकट्य और माता पार्वती के साथ उनके विवाह के इस उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। तिथि के विस्तार के कारण इस बार महादेव की उपासना के लिए भक्तों को पर्याप्त समय मिलेगा।
नई दिल्ली : महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा और खास पर्व है, जिसे शिव भक्त हर साल बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। इसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हालांकि इस साल महाशिवरात्रि किस तारीख को मनाई जाएगी, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ माना जाता है और यही दिन माता पार्वती और शिवजी के विवाह का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष तौर पर शिव पूजन, रात्रि जागरण, मंत्र जप और व्रत करने का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन की गई भक्ति और उपासना से भक्तों को जीवन में सुख, समृद्धि और सभी प्रकार के लाभ मिलते हैं।