Bahraich News: 7 सूत्रीय मांगों को लेकर उचित दर विक्रेताओं का प्रदर्शन, 28 जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी
बहराइच में उचित दर विक्रेताओं ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कोटेदार संघ ने छह महीने से कमीशन नहीं मिलने का दावा करते हुए 28 जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष शिव गोविंद निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विक्रेता एकत्र हुए और सरकार से लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी 7 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 28 जुलाई को विधानसभा घेराव करेंगे।