Bihar Assembly Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, 21 साल में पहली बार नहीं दिखेंगे नीतीश कुमार
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। 21 वर्षों में पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहेंगे। विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
पटना : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। इस संबंध में रविवार को औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले 21 वर्षों में पहली बार विधानसभा की कार्यवाही पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी में संचालित होगी।
पहले दिन नए सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ
अष्टादश बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 20 जुलाई को यदि आवश्यकता हुई तो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ या प्रतिज्ञान दिलाया जाएगा। इसी दिन अवकाश अवधि के दौरान राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेशों की प्रमाणित प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी।