Gorakhpur Tiranga Yatra : गोरखपुर की सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश, CM योगी ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान
Gorakhpur Tiranga Yatra : गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक तिरंगा यात्रा निकली। हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
Gorakhpur Tiranga Yatra : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा की अगुवाई की। नगर निगम परिसर से शुरू हुई यात्रा रेलवे स्टेशन चौक तक पहुंची। करीब ढाई किलोमीटर लंबे रास्ते में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।
महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।