Punjab News: मेरिट के आधार पर 68 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दीं, NEET में सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों की सफलता पर बोले CM मान
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब में सरकारी नौकरियां केवल मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि NEET 2026 में सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड 882 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया है कि राज्य में सरकारी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई गई है और अब सरकारी नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद अब तक 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के केवल मेरिट के आधार पर दी गई हैं।
जीरकपुर में आयोजित एक समारोह में NEET 2026 में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में किए गए सुधारों का असर अब परिणामों में भी दिखाई दे रहा है।