Iran-US Conflict: IRGC का दावा- कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किए हमले, अमेरिका ने भी जारी रखी सैन्य कार्रवाई
Iran US Conflict के बीच IRGC ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया है। वहीं US Central Command ने भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
Iran-US Conflict : पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और संसाधनों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमले किए हैं। दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी कहा है कि उसकी सेनाएं ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं।
IRGC ने क्या दावा किया?
IRGC के आधिकारिक समाचार माध्यम सेपा न्यूज के अनुसार, ये कार्रवाई अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ किए गए हमलों के जवाब में की गई।