Independence Day 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करें
Independence Day 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि आज देश उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिनके साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन का अंत सुनिश्चित किया।
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…