PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे पर जकार्ता पहुंचे। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया, जबकि भारतीय समुदाय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने स्वयं उनकी अगवानी की। वहीं होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भारतीय समुदाय से मिले प्रधानमंत्री
जकार्ता में होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों में खासा उत्साह देखने को मिला।