Bahraich Accident: सुबह 5 बजे मची चीख-पुकार… रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, चालक की मौत; 11 यात्री घायल
बहराइच में गोंडा से आ रही रोडवेज बस सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ट्रॉली चालक की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। गोंडा से बहराइच आ रही वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस अचानक आगे चल रही सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।