असम में सियासी भूचाल: पवन खेड़ा के 'तीन पासपोर्ट' वाले आरोप पर भड़के सीएम हिमंता, मानहानि केस की दी चेतावनी
असम विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग अब निजी हमलों और कानूनी नोटिस तक पहुँच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है।
गुवाहाटी/नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग अब निजी हमलों और कानूनी नोटिस तक पहुँच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। खेड़ा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास एक या दो नहीं, बल्कि तीन सक्रिय (Living) पासपोर्ट हैं।
रविवार को एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पवन खेड़ा ने कुछ दस्तावेज पेश किए, जिन्हें उन्होंने विदेशी सूत्रों से प्राप्त 'सनसनीखेज' कागजात बताया। इन आरोपों के सार्वजनिक होने के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ा पलटवार किया है।