Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
अमेरिका की नई ब्लड प्रेशर गाइडलाइन 2025 हुई जारी , खास टूल PREVENT का होगा इस्तेमाल
BP New Guidelines सामने आ चुकी है इसमें बीपी के स्तर के बारे में डिटेल्स में बताया गया है इसके साथ ही इससे जुड़ी कई समस्यात्मक पहलुओं पर भी बात की गई है इससे बचाव के उपाय भी डिस्कस किए गए हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Aug 23, 2025 • 6:35 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
9 months ago
अमेरिका की नई ब्लड प्रेशर गाइडलाइन 2025 हुई जारी , खास टूल PREVENT का होगा इस्तेमाल
BP New Guidelines सामने आ चुकी है इसमें बीपी के स्तर के बारे में डिटेल्स में बताया गया है इसके साथ ही इससे जुड़ी कई समस्यात्मक पहलुओं पर भी बात की गई है इससे बचाव के उपाय भी डिस्कस किए गए हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/america-s-new-blood-pressure-guideline-2025-released-exclusive-tool-prevent-will-be-used
अमेरिका की नई ब्लड प्रेशर गाइडलाइन 2025 हुई जारी , खास टूल PREVENT का होगा इस्तेमाल
अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (ACC) ने अगस्त 2025 में ब्लड प्रेशर से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये गाइडलाइंस पिछले 2017 वाले से अपडेटेड हैं और नई रिसर्च व टेक्नोलॉजी के आधार पर दी गई है BP New Guidelines में क्या चेंज हुए हैं यह गाइडलाइंस क्या है इन सभी के बारे में डिटेल्स में आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।
BP New Guidelines के अनुसार ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg से कम होना सामान्य माना जाता है। अगर आपका सिस्टोलिक (ऊपरी) नंबर 130 से 139 के बीच और डायस्टोलिक (नीचे वाला) 80 से 89 के बीच है तो इसे स्टेज 1 हाई ब्लड प्रेशर कहा जाएगा। वहीं अगर 140/90 से ऊपर है तो इसे स्टेज 2 हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
नया नियम कहता है कि जो लोग 130-139 के सिस्टोलिक रक्तचाप वाले हैं और जिनका दिल या किडनी पर जोखिम ज्यादा है,
उन पर जल्दी इलाज शुरू करना चाहिए। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव बेहतर हो सकता है। अगर जल्दी उपचार नहीं होता है तो उन्हें और भी गंभीर बीमारियां हो सकती है।
जीवनशैली में लाएं सुधार
आपको अपने जीवन शैली में भी कुछ सुधार लाना होगा ताकि आप होने वाली बीमारियों से बच सके इसके लिए डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि डायट में नमक कम करें, नियमित एक्सरसाइज करें, वजन नियंत्रित रखें, शराब व धूम्रपान से बचें, और तनाव कम करें। ये छोटे बदलाव ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।
दवाइयों का सही इस्तेमाल
अगर जीवनशैली सुधार से ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं होता तो डॉक्टर दवाइयों की सलाह देते हैं। नई गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि कुछ मरीजों को दो दवाओं का कांबिनेशन एक साथ देना बेहतर होता है। इससे कुछ मरीजों पर बहुत ही जल्दी इफेक्ट पड़ता है और वह जल्दी रिकवर होते हैं।
गर्भावस्था में रक्तचाप
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर मां और बच्चे के लिए खतरा हो सकता है। BP New गाइडलाइंस गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष दवाइयों और इलाज की सिफारिश करती हैं ताकि गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।
दिमागी रोगों से बचाव
अगर दिमागी रोगों की बात करें तो आपको बता दें कि रिसर्च ने दिखाया है कि हाई ब्लड प्रेशर अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे दिमागी रोगों को बढ़ावा दे सकता है। इसके कारण समय रहते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना जरूरी बताया गया है।
नया रिस्क कैलकुलेटर PREVENT
डॉक्टर्स अब एक खास टूल PREVENT का इस्तेमाल कर मरीज के दिल, किडनी और मेटाबोलिक स्वास्थ्य को देखकर जोखिम को एनालिसिस करते हैं। इससे बेहतर और व्यक्तिगत इलाज संभव होता है। रोगी को होने वाली बीमारियों और उसके लक्षणों की जांच कर जल्दी से जल्दी ठीक करने में यह काफी हेल्प करता है।
ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग
ब्लड प्रेशर मापने के लिए होम और एम्बुलटरी मॉनिटरिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही अब ऐसी काफी सारी डिवाइसेज आ चुकी है जिनके द्वारा आप ब्लड प्रेशर को माप सकते हैं आपका ब्लड प्रेशर से जुड़ी सभी बातों से अवेयर रहना बहुत ही जरूरी है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.