क्या आप भी लेते है बार बार पेनकिलर दवाएं हो सकता है आपको भारी खतरा
आज के टाइम में पेन किलर लेना बहुत ही नॉर्मल हो गया है थोड़ा सा दर्द होते ही पेनकिलर ले लेते हैं ऐसे में कई बार यह पेन किलर अपने बहुत ही डेंजरस साइड इफेक्ट्स दिखाता है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 30, 2026 • 7:54 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
क्या आप भी लेते है बार बार पेनकिलर दवाएं हो सकता है आपको भारी खतरा
आज के टाइम में पेन किलर लेना बहुत ही नॉर्मल हो गया है थोड़ा सा दर्द होते ही पेनकिलर ले लेते हैं ऐसे में कई बार यह पेन किलर अपने बहुत ही डेंजरस साइड इफेक्ट्स दिखाता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/do-you-often-take-painkillers-you-might-be-putting-yourself-at-serious-risk
क्या आप भी लेते है बार बार पेनकिलर दवाएं हो सकता है आपको भारी खतरा
जब भी हमें बॉडी में कहीं भी दर्द होता है हम सीधा पैन किलर ले लेते और कई लोगों को तो बार-बार इसे लेने की आदत होती है तो थोड़ा सा भी पेन बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसे लोगों को थोड़ा सा सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि लिमिट से ज्यादा बार-बार पेन किलर्स लेने से आपकी हेल्थ पर इसका बहुत बड़ा साइड इफेक्ट पड़ता है जिसके बारे में आर्टिकल में डिस्कस करेंगे।
हमारी बॉडी में पेन होने पर कई लोग बिना डॉक्टर से कंसल्ट किए सीधा ही पेन किलर ले लेते हैं और जो लोग लिमिट से ज्यादा पेन किलर लेते हैं उन्हें लंबे समय तक इसके साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ते हैं यह साइड इफेक्ट कई तरह के हो सकते हैं जो हमारी स्किन , ब्रेन , डाइजेस्टिव सिस्टम , किडनी इन सबको अफेक्टेड करता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पेनकिलर बहुत ज्यादा लेने पर यह पेट की परत को वीक कर देते हैं जिससे गैस्ट्राइटिस या अल्सर हो सकता है। पेन किलर के लगातार यूज से पेट में जलन, उल्टी या खूनी मल जैसी प्रॉब्लम हो जाती है।
• इससे बचने के लिए दवा खाने के बाद दूध या खाना जरूर लें।
• कभी भी आपको भूखे पेट कोई भी पेन किलर दवाई नहीं लेनी चाहिए अगर डॉक्टर ने कहा है तो ही भूखे पेट दवाई ले।
किडनी को खतरा
अगर आप बहुत ज्यादा पेनकिलर लेते है तो ज्यादा पेनकिलर लेने से किडनी की फिल्टरिंग कैपेसिटी कम हो जाती है जिससे सूजन या फेलियर का खतरा रहता है। यह प्रॉब्लम उनमें ज्यादा देखी जाती है जो डेली इसे लेते हैं।
• अगर इसे लेने के बाद पेशाब कम हो या सूजन आए तो बिना देरी किए आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए और उनसे सलाह लेनी चाहिए।
कई बार डॉक्टर से बिना पूछे दवाई लेने पर वह बहुत बुरा साइड इफेक्ट दिखती है इसका सबसे ज्यादा असर हमारी किडनी पर और लीवर पर पड़ता है।
• टाइलेनॉल जैसी दवाएं लीवर पर भारी पड़ती हैं खासकर अगर डोज ज्यादा हो जाए। कई बार तो इसका असर इतना ज्यादा देखा जाता है कि लिवर फेल भी हो जाता है इसलिए डॉक्टर की सलाह से लेबल चेक कर कर ही दवाई ले।
अगर आप बहुत ज्यादा दवाइयां लेते हैं तो आपको कई बार उनकी लत भी लग सकती है और डेली इन्हें लेने से हमारा शरीर इन दवाईयों का आदि हो जाता है और जब हमें यह नहीं मिलती है तो हमें दर्द और भी ज्यादा लगने लगता है और कई बार तो इरिटेशन भी होती है और फिर इनसे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है।
गर्भावस्था में रखें ध्यान
अगर आप गर्भवती है तो ऐसे में बहुत ज्यादा दर्द होता है इस कंडीशन में बहुत ज्यादा पेन किलर लेने से बचना चाहिए अगर सिचुएशन ज्यादा क्रिटिकल है तो आपको हॉस्पिटल जाना चाहिए और डॉक्टर से पूछ कर ही पेन किलर्स लेने चाहिए।
• गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा पेनकिलर बच्चे के डेवलपमेंट को इफेक्टेड कर सकता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.