Sattu Drink गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ पहुंचाएगी कई तरह के फायदे
Sattu Drink गर्मियों में पिया जाने वाला बहुत अच्छा ड्रिंक है जो हमारे बॉडी को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है। इसे बनाने का प्रोसेस बहुत ही आसान है।
Sattu Drink गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ पहुंचाएगी कई तरह के फायदे
चने को भूनकर बारीक पीसने से सत्तू पाउडर से बनता है जिसमें नींबू, नमक या गुड़ मिलाया जाता है। यह प्रोटीन, फाइबर और खनिजों से भरपूर होता है। यह काफी ज्यादा पौष्टिक होता है इस से गर्मी में काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलता है। गर्मी के मौसम में यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और एनर्जी देता है। इसके काफी सारे फायदे बॉडी को मिलते है।
डाइजेस्टिव सिस्टम होगा स्ट्रांग
सत्तू ड्रिंक में खूब सारा अघुलनशील फाइबर होता है जो कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पेट की प्रॉब्लम्स से राहत दिलाता है। यह आंतों को क्लीन रखता है और डेली मल त्याग को बढ़ावा देता है। अगर आप इसे डेली एक गिलास पीते है तो इस से डाइजेस्टिव सिस्टम की प्रोसेस काफी अच्छी रहती है।
शरीर को देगा ठंडक
गर्मियों में सत्तू की ठंडी तासीर शरीर के तापमान को कंट्रोल रखती है और लू लगने से बचाती है। गर्मियों में इसके फायदे काफी ज्यादा देखे जाते है यह प्यास बुझाता है और डिहाइड्रेशन रोकता है अगर आप बाहर रहकर काम करते है तो उन लोगों के लिए यह काफी ज्यादा बेनिफिशियल होता है।
• इसमें मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी का हाइड्रेशन बनाए रखते हैं।
प्रोटीन का नेचुरल सोर्स
सत्तू ड्रिंक में 20 से 25% प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाता है और शाकाहारियों के लिए बेहतरीन है। यह वर्कआउट करने वालों को रिकवरी में हेल्प करता है।
• अगर आप प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहते हैं तो यह काफी अच्छा ऑप्शन होता हैं। वहीं जिम जाने वाले या ज्यादा फिजिकली मेहनत करने वाले लोग इसे खाली पेट पी सकते हैं।
READ MORE - गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटेड वरना उठाने पड़ सकते है भारी नुकसान जानें टिप्स
वजन कर सकते है कम
अगर आप अपना वजन कम करने का सोच रहे हैं तो आप को सत्तू ड्रिंक जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि इससे आपका वेट बहुत जल्दी कम होता है।
• इस में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण सत्तू ड्रिंक भूख को कंट्रोल करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यह चर्बी कम करने में हेल्पफुल है बिना भूखे रहने के भी आपको यह फायदा पहुंचा देगें इस ड्रिंक में मीठा कम रखकर इसे डाइट में शामिल करें।
डायबिटीज कर सकेंगे कंट्रोल में
इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को स्टेबल रखता है जो मधुमेह रोगियों के लिए काफी अच्छा है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। अगर आपको ज्यादा इश्यू है तो आपको डॉक्टर की सलाह से इसे पीना चाहिए।
READ MORE - अगर आप भी करते है डिनर स्किप तो हो जाएं सावधान घिर सकते है बीमारियों से
हार्ट हेल्थ होगी अच्छी
सत्तू कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस में रखता है क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। यह हार्ट रोगों का खतरा कम करता है।
• अगर आप ज्यादा नहीं तो हफ्ते में 4 से 5 बार पी सकते है। यह हर पार्ट को फायदा पहुंचाने का काम करती है।
जानें बनाने का प्रोसेस
इसे बनाने का प्रोसेस बहुत आसान है इस के लिए आप 2 चम्मच सत्तू पाउडर, 1 गिलास पानी, नींबू का रस, चुटकी नमक और भुना जीरा मिलाकर आपस में फेंटें। इसे सुबह खाली पेट पिएं अगर मीठा बनाना चाहते है तो मीठा बनाने के लिए गुड़ डालें। इसे ताजा बनाकर ही यूज करें।
READ MORE - तेज कड़कती हुई गर्मी में सनबर्न से करें खुद का बचाव जानें कारण और बचने के उपाय