नीतीश कुमार का 'ग्राउंड जीरो' निरीक्षण: दीघा घाट पर अब होगी भव्य गंगा आरती, नए सिक्स-लेन ब्रिज को लेकर दिए खास निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए लगातार दौरों पर हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पटना के गंगा तट पर स्थित दीघा पर्यटन घाट और जेपी सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स-लेन गंगा ब्रिज का सघन निरीक्षण किया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 5, 2026 • 7:38 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
नीतीश कुमार का 'ग्राउंड जीरो' निरीक्षण: दीघा घाट पर अब होगी भव्य गंगा आरती, नए सिक्स-लेन ब्रिज को लेकर दिए खास निर्देश
दीघा घाट पर अब होगी भव्य गंगा आरती, नए सिक्स-लेन ब्रिज को लेकर दिए खास निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए लगातार दौरों पर हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पटना के गंगा तट पर स्थित दीघा पर्यटन घाट और जेपी सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स-लेन गंगा ब्रिज का सघन निरीक्षण किया।
Full Story: https://www.newstvindia.in/nitish-kumar-s-ground-zero-inspection-digha-ghat-will-now-have-a-grand-ganga-aarti-special-instructions-given-for-new-six-lane-bridge
https://www.newstvindia.in/nitish-kumar-s-ground-zero-inspection-digha-ghat-will-now-have-a-grand-ganga-aarti-special-instructions-given-for-new-six-lane-bridge
Copied
नीतीश कुमार का 'ग्राउंड जीरो' निरीक्षण: दीघा घाट पर अब होगी भव्य गंगा आरती, नए सिक्स-लेन ब्रिज को लेकर दिए खास निर्देश
नीतीश कुमार का 'ग्राउंड जीरो' निरीक्षण: दीघा घाट पर अब होगी भव्य गंगा आरती, नए सिक्स-लेन ब्रिज को लेकर दिए खास निर्देश
Advertisement
Advertisement

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार प्रदेश में चलाई जा रही विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और उनकी कमियों को देखकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गुरुवार को पटना के गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण करवाने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस घाट को पक्का घाट बनाया जाए, जिससे यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। यहां बड़ी संख्या में आने वाले लोग इसका आनंद उठा सकेंगे और पूरे इलाके में भक्तिपूर्ण माहौल बन सकेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की सैर करने वाले यहां जो पर्यटक आते हैं, उनके लिए बुनियादी और अच्छी पर्यटकीय सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे पर्यटकों को परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका निर्माण कार्य समय पर तेजी से पूर्ण कराया जाए, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। इस पुल के बन जाने से पुराने जे पी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के आवागमन को और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया था और गुणवत्ता पूर्ण काम करने के निर्देश दिए थे।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications