मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम! राज्यपाल ने भोपाल और CM मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा; 2026 को 'कृषि वर्ष' घोषित किया
मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'विकसित मध्य प्रदेश' का रोडमैप साझा किया, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बार क्षिप्रा तट पर ध्वजारोहण कर इतिहास रचा।
भोपाल : मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वजारोहण किया। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल पटेल ने तिरंगा फहराया।
इस मौके पर राज्यपाल पटेल ने देश और प्रदेश की बदलती हुई तस्वीर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान, युवा, गरीब और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार 2026 को कृषि वर्ष के तौर पर बना रही है।