सोमा मुंडा हत्याकांड का पर्दाफाश: खूंटी पुलिस ने दबोचा मुख्य शूटर, CNT जमीन के काले कारोबार में रची गई थी 'पड़हा राजा' की हत्या की साजिश
झारखंड के खूंटी जिले को हिला देने वाले चर्चित आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर सहित छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में चर्चित आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर सहित छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस लाइन में परेड कराई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दानियल सांगा (44), सुमित दाल सांड (20), मार्कुस सांगा (20), रोशन मिंज (25), संदीप खलखो (35) और संतोष डलसांड (32) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।