उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी से 'खास' मुलाकात: अमित शाह बोले- "अजित दादा का विजन पूरा करना हमारा साझा कर्तव्य"

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए सुनेत्रा पवार के संकल्प की सराहना की।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 11, 2026 • 7:01 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी से 'खास' मुलाकात: अमित शाह बोले- "अजित दादा का विजन पूरा करना हमारा साझा कर्तव्य"
 से 'खास' मुलाकात: अमित शाह बोले- "अजित दादा का विजन पूरा करना हमारा साझा कर्तव्य"
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए सुनेत्रा पवार के संकल्प की सराहना की।
Full Story: https://www.newstvindia.in/deputy-chief-minister-sunetra-pawar-s-special-meeting-with-pm-modi-amit-shah-our-common-duty-to-fulfill-ajit-dada-s-vision
https://www.newstvindia.in/deputy-chief-minister-sunetra-pawar-s-special-meeting-with-pm-modi-amit-shah-our-common-duty-to-fulfill-ajit-dada-s-vision
Copied
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी से 'खास' मुलाकात: अमित शाह बोले- "अजित दादा का विजन पूरा करना हमारा साझा कर्तव्य"
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी से 'खास' मुलाकात: अमित शाह बोले- "अजित दादा का विजन पूरा करना हमारा साझा कर्तव्य"
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी से 'खास' मुलाकात: अमित शाह बोले- "अजित दादा का विजन पूरा करना हमारा साझा कर्तव्य" - 1
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपने दोनों बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रफुल्ल पटेल भी वहां मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचीं सुनेत्रा पवार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य और एनसीपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुलाकात की फोटो शेयर कर लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
NEW
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बताया कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, मैंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से भेंट हुई। हम सबके प्रिय स्व. अजित पवार के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो रिक्तता आई है, उसे भरना आसान नहीं है, पर जनकल्याण और प्रदेश के विकास के उनके विजन को साकार करना हम सभी का साझा कर्त्तव्य है, जिसमें आपका संकल्प बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

इससे पहले 10 फरवरी को सुनेत्रा पवार ने मंत्रालय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के कल्याण के लिए अटूट निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगी।

Advertisement
Advertisement

उनके साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राज्य इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे और छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, नरहरि जिरवाल सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

उन्होंने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उन्हें खेल एवं युवा कल्याण, उत्पाद शुल्क एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग आवंटित किए गए। मंगलवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली कैबिनेट बैठक में भाग लिया।

एक्स पर किए गए एक भावुक पोस्ट में सुनेत्रा पवार ने कहा, "आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालते हुए मैं विश्वास, कर्तव्य और त्याग की भावना से ओतप्रोत हूं। महाराष्ट्र की जनता के विकास के प्रति माननीय अजित दादा का आजीवन समर्पण मेरे लिए मार्गदर्शक है। मेरी सर्वोपरि प्राथमिकता उनके अधूरे सपनों को पूरा करना और किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की आकांक्षाओं को साकार करना होगी।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications