गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पापोन (अंगाराग महंत) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। असम के रहने वाले इस कलाकार ने अपनी मधुर आवाज से लाखों दिल जीते हैं। गायक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने लंबे सफर को याद करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की। ये उनके शुरुआती दिनों की एक पुरानी और दुर्लभ तस्वीर है। पापोन ने पोस्ट के जरिए अपने संघर्ष भरे शुरुआती दिनों को याद किया, जब वे सपनों के पीछे भाग रहे थे और आज वे सफलता की बुलंदियों पर हैं।उन्होंने लिखा, "एक समय था, जब दुनिया आसमान से भी बड़ी लगती थी। हर रास्ता एक नया निमंत्रण था और हर दिन एक खाली पन्ने जैसा। तब हमें आने वाले कल से डर नहीं लगता था…हम उस पर भरोसा करते थे। दुनिया मुश्किल नहीं लगती थी। वह एक खेल के मैदान जैसी थी। उस उम्र की यह एक दुर्लभ तस्वीर मिली। मेरे पास ऐसी बहुत तस्वीरें नहीं हैं, इसलिए सोचा आपसे शेयर कर लूं।"पापोन का यह पोस्ट काफी प्रेरणादायक है। कई यूजर्स उनके पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।पापोन ने असमिया लोक संगीत को मुख्यधारा में लाने में बड़ा योगदान दिया है। 'मोरा पिया', 'काहे रे', और 'बुलबुल' जैसे गाने उनके लोकप्रिय कामों में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी, असमिया, बंगाली और अन्य भाषाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।पापोन (अंगाराग महंत) असम के एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता हैं। वे अपने फोक-फ्यूजन बैंड 'पापोन एंड द ईस्ट इंडिया कंपनी' के लिए प्रसिद्ध हैं। पापोन को संगीत विरासत में मिला है। उनके माता-पिता भी सिंगर हैं, और उनके पिता को 'किंग ऑफ बीहू' कहा जाता है।पापोन ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई छोड़कर प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा था। उन्होंने 2004 में एल्बम 'जोनाकी राती' से करियर की शुरुआत की और 2012 में 'द स्टोरी सो फार' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।--आईएएनएसएनएस/डीकेपी

Agency
Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 17, 2026 • 7:57 AM
N
News TV India
BREAKING
Agency
Agency
5 months ago
गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन
किए अपने बेफिक्री के दिन

Full Story: https://www.newstvindia.in/गायक-पापोन-ने-पुरानी-तस्वीर-साझा-कर-याद-किए-अपने-बेफिक्री-के-दिन
https://www.newstvindia.in/गायक-पापोन-ने-पुरानी-तस्वीर-साझा-कर-याद-किए-अपने-बेफिक्री-के-दिन
N
News
NEWS CARD
Logo
गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन
“गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन”
Favicon
News TV India
https://www.newstvindia.in/गायक-पापोन-ने-पुरानी-तस्वीर-साझा-कर-याद-किए-अपने-बेफिक्री-के-दिन
Date
17 February 2026
गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पापोन (अंगाराग महंत) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। असम के रहने वाले इस कलाकार ने अपनी मधुर आवाज से लाखों दिल जीते हैं। गायक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने लंबे सफर को याद करते हुए एक पोस्ट किया।

Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor

(This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News feed, News Tv India Staff may not have modified or edited the content body)

Live TV

हमें फॉलो करें

For You

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications
Live TV