IND vs PAK LIVE: ईशान किशन की 77 रनों की आतिशी पारी; भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 का टारगेट!
कोलंबो : भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 1 के स्कोर पर लगा। अभिषेक 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की तेज साझेदारी की। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ईशान 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। तिलक पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे और 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। तिलक के आउट होने के अगली ही गेंद पर भारत को चौथा झटका हार्दिक के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव पांचवें विकेट के रूप में 29 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने 17 गेंद पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंद पर 11 रन बनाकर भारतीय पारी को 7 विकेट के नुकसान पर 175 तक पहुंचाया।
भारतीय टीम ने जिस तरह की शुरुआत की थी और शुरुआत में ईशान किशन जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, स्कोर 200 के करीब जाता लग रहा था, लेकिन ईशान के आउट होने के बाद रन गति में गिरावट आई और टीम कम से कम 20 से 25 रन पीछे रह गई।
पाकिस्तान ने पारी के दौरान छह स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
सईम अयूब ने 3, और सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट लिए।