Latest Breaking News in Hindi - Agency
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
नई दिल्ली : दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच हवा में धुएं की चेतावनी मिलने के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने इस आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए पैन-पैन कॉल भी किया था।
बागडोगरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को सोमवार शाम धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
फ्लाइट में 148 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के एवियोनिक्स बे (जहां महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होते हैं) में धुआं देखा गया, जिसके बाद पायलट ने ‘मेड-डे’ कॉल की बजाय ‘पैन-पैन’ कॉल की। यह कॉल ऐसी स्थिति के लिए होती है जो गंभीर है लेकिन तुरंत जानलेवा नहीं।
सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे और विमान बिना किसी घटना के लखनऊ में उतर गया। एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने तुरंत सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लैंडिंग के बाद यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया और बाद में उन्हें दिल्ली के लिए अन्य फ्लाइटों में बैठाया गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि डायवर्ट करने का निर्णय मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार लिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी।
लैंडिंग के बाद विमान को ‘एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड’ घोषित किया गया, यानी विमान को निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत के लिए स्थायी रूप से लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका गया है।
इससे पहले, इसी महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और फ्लाइट को फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था। 11 मार्च को हैदराबाद–फुकेट फ्लाइट आईएक्स 938 के विमान के नोज व्हील में समस्या आई थी। एयरलाइन ने बताया कि विमान में समस्या के बावजूद कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
मुंबई : मुंबई को झुग्गी-मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे शहरी जन कल्याण अभियान की घोषणा की।
इस पहल का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्विकास में तेजी लाना है और साथ ही नए अवैध अतिक्रमणों को रोकने के लिए एडवांस एनईटीआरएम (नेटवर्क फॉर एनक्रोचमेंट ट्रैकिंग एंड रिपोर्टिंग फॉर मुंबई) तकनीक को लागू करना है।
उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के दौरान शुरू किया गया यह महत्वपूर्ण अभियान, दिवंगत नेता के शहर के लिए दृष्टिकोण को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।
राज्य सरकार के इस फैसले से झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास प्रक्रिया को काफी गति मिलने की उम्मीद है, जिससे नागरिकों के लिए सुसज्जित और सुरक्षित आवासों में स्थानांतरित होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि हम इस मिशन के माध्यम से बालासाहेब ठाकरे के झुग्गी-मुक्त मुंबई के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
उपमुख्यमंत्री के अनुसार, इस अभियान में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां 51 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र झुग्गी-झोपड़ी वाला है। झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर पुनर्विकास योजना को झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण द्वारा निजी, सरकारी और अर्ध-सरकारी भूमि के बड़े भूखंडों पर लागू किया जाएगा।
सभी झुग्गीवासियों का सटीक मानचित्रण और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि क्रियान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और महाप्रीत जैसी एजेंसियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
निवासियों के लिए एक बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पुनर्निर्मित मकानों का न्यूनतम आकार बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब सभी पात्र निवासियों को 300 वर्ग फुट के अपार्टमेंट मिलेंगे।
मौजूदा पुरानी परियोजनाओं को भी इन नए मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में नई झुग्गियों के निर्माण को रोकने के लिए सरकार एनईटीआरएम योजना शुरू कर रही है।
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों का पता लगाने के लिए डेटा-आधारित उपकरणों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का उपयोग करने की योजना की घोषणा की।
उन्होंने विशेष रूप से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) जैसे संस्थानों के साथ पार्टनरशिप का उल्लेख किया, ताकि एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरण विकसित किया जा सके और अधिकारियों को वैध निवासियों और शहर में वैध दस्तावेजों के बिना रहने वालों के बीच अंतर करने में मदद कर सके। परीक्षण पूरा होने के बाद इन उपकरणों को तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने मादक पदार्थों के खिलाफ 'मेजर वॉर' की घोषणा की, जिसमें विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र भर के परिसरों को अवैध पदार्थों से मुक्त रखने के लिए एक नई रणनीति विकसित कर रहे हैं।
गृह विभाग भी संभाल रहे मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई में आयोजित द्विवार्षिक राज्य पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने राज्य की सुरक्षा के लिए एक व्यापक कार्यसूची प्रस्तुत की, जिसमें नक्सलवाद का खात्मा, पुलिस व्यवस्था में एआई का समावेश और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया गया है।
उन्होंने पूर्णतः डिजिटल कानूनी प्रक्रिया के लिए सरकार के प्रयासों की घोषणा की और पुलिस महानिदेशक को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र दाखिल करने तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल करने के लिए छह महीने की समय सीमा दी। साक्ष्यों की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
आपराधिक जांच विभाग को पिछले चार से पांच वर्षों के उन मामलों का विश्लेषण करने का कार्य सौंपा गया है जिनमें दोषसिद्धि नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इसका उद्देश्य खामियों की पहचान करना और राज्य की दोषसिद्धि दर को वर्तमान 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 95 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने राज्य से नक्सलवाद को लगभग पूरी तरह से समाप्त करने में महाराष्ट्र पुलिस के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले 244 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंडियन ओपन 2026: अभय सिंह और अनाहत सिंह बने चैंपियन
मुंबई : इंडियन ओपन 2026 के आखिरी दिन रविवार को अभय सिंह और अनाहत सिंह ने क्रमशः पुरुषों और महिलाओं के खिताब अपने नाम किए। पुरुषों के खिताब के लिए मुकाबला भारतीयों के बीच था, जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने अपने ही देश के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वीर चोत्रानी को 3-0 (11-9, 11-8, 11-4) से मात दी। वहीं, महिलाओं के फाइनल में युवा सनसनी अनाहत सिंह ने मिस्र की हाना मोअताज को 3-1 (11-5, 11-6, 9-11, 11-6) से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
पुरुषों के फाइनल में अभय जबरदस्त फॉर्म में थे। हालांकि, चोत्रानी ने शुरुआती दो गेम में जोरदार मुकाबला किया, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने अपनी गति और आक्रामकता बढ़ा दी। पहला गेम बहुत कड़ा मुकाबला था, जिसमें हर प्वाइंट के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में आखिरकार अभय सिंह ने बाजी मारी और पहला गेम 11-9 से जीतकर बढ़त बना ली।
दूसरा गेम भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसमें हर प्वाइंट पर लंबी रैलियां देखने को मिलीं। हालांकि, अभय अपने हमवतन खिलाड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करने में सफल रहे और 11-8 से गेम जीतकर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया।
तीसरे गेम में अभय ने अपनी आक्रामकता बढ़ाई, जिससे चोत्रानी के लिए उनके एंगल्स और जोरदार स्मैश को समझना मुश्किल हो गया। दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने यह गेम 11-4 से जीतकर मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।
इससे पहले, भारत की टॉप सीड अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र की हाना मोअताज को मात देकर महिलाओं का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, दूसरी सीड वाली मिस्र की खिलाड़ी ज्यादा अनुभवी थी, लेकिन युवा अनाहत का खेल बिल्कुल ही अलग स्तर का था। टॉप सीड वाली भारतीय खिलाड़ी ने अपनी चालों और तेज क्रॉस-कोर्ट मूवमेंट का ऐसा जबरदस्त मेल दिखाया कि उनकी दूसरी सीड वाली प्रतिद्वंद्वी उनकी रफ्तार का मुकाबला करने में जूझती नजर आईं।
शुरुआती दौर में, दोनों प्रतिद्वंद्वी बराबरी पर थीं और एक-दूसरे के हर दांव का जवाब दे रही थीं। पहले गेम में लगभग हर रैली के बाद बढ़त बदलती रही, जब तक कि भारतीय खिलाड़ी ने लगातार छह प्वाइंट बनाकर 11-5 से गेम जीत लिया और बढ़त बना ली।
अनाहत ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा बनाए रखा और बहुत ही कम समय में 5-1 की आरामदायक बढ़त बना ली। हालांकि, हाना ने कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला नहीं कर पाईं, जिन्होंने दूसरा गेम 11-6 से जीतकर अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।
पहले दो गेम में पिछड़ने के बावजूद, हाना ने तीसरे गेम में जोरदार वापसी की और 11-9 से करीबी जीत हासिल करके मुकाबले में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। मिस्र की खिलाड़ी ने अपनी कहीं ज्यादा तेज भारतीय प्रतिद्वंद्वी का मुकाबला करने के लिए रैलियों की रफ्तार धीमी करने की कोशिश की, और उनके शॉट्स के मुश्किल एंगल उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुए।
तीसरे गेम में मिली हार से अनाहत की लय टूटती नजर आई, जबकि हाना ने खेल की रफ्तार तेज कर दी। चौथे गेम में मिस्र की खिलाड़ी ने तेजी से 4-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, अनाहत ने खुद को संभाला और वापसी करते हुए 5-4 से बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच प्वाइंट्स जीतकर गेम 11-6 से अपने नाम किया और खिताब जीत लिया।
आईएसएल: सांचेज के 2 गोल, बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी को 3-1 से हराया
कोलकाता : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में रविवार को ब्रायन सांचेज के दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों की मदद से बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी पर 3-1 से जीत हासिल की। ​​'द ब्लूज' छह मैचों में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि इंटर काशी पांच अंकों के साथ 11वें स्थान पर बना रहा। ब्रायन सांचेज को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में रविवार को रेनेडी सिंह की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच की शुरुआत में ही गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। लेफ्ट विंगर आशिक कुरुनियन ने 10वें मिनट में ही लुइस टैरेस की परीक्षा ली, जबकि इसके कुछ ही देर बाद मिडफील्डर सिरोजिद्दीन कुजिएव और सांचेज दोनों ने लंबी दूरी से शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
मेहमान टीम को 20वें मिनट में एक शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन का इनाम मिला। आशिक ने इंटर काशी के कप्तान सुमित पासी से गेंद छीनी। वह पूरी आक्रामकता के साथ आगे बढ़े, और अपने बाएं पैर से एक जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल के ऊपरी-बाएं कोने में पहुंचा दिया, जिससे बेंगलुरु को 1-0 की बढ़त मिल गई।
बेंगलुरु ने अपना दबाव बनाए रखा। टैरेस ने एक शानदार बचाव करके उन्हें दूसरा गोल करने से रोका, जिसके बाद नामग्याल भूटिया को ऑफसाइड करार दे दिया गया। हालांकि, इंटर काशी 38वें मिनट में मैच में वापसी करने में सफल रहा। अल्फ्रेड प्लानास ने बॉक्स के अंदर से बेहद सधे हुए अंदाज में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों ने आगे बढ़कर गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई और पहला हाफ बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरा हाफ भी कुछ इसी तरह का रहा। बेंगलुरु मैच पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा था, जबकि इंटर काशी जवाबी हमलों (काउंटर-अटैक) से खतरा पैदा कर रहा था। इस दौरान मेहमान टीम ने अपना दबाव बढ़ा दिया था।
65वें मिनट में इंटर काशी के प्रशांत मोहन गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनका हेडर गोल से बाहर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद, 69वें मिनट में बेंगलुरु ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। कुजिएव की फ्री-किक से आई गेंद को टैरेस ठीक से पंच नहीं कर पाए, जिसका फायदा उठाकर सांचेज ने खाली गोल में हेडर से गेंद डालकर स्कोर 2-1 कर दिया।
मुकाबले के आखिरी पलों में बेंगलुरु ने अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन विनीत वेंकटेश और कुजिएव दोनों ही दूर से लगाए गए शॉट से गोल करने से चूक गए। इंटर काशी बराबरी का गोल करने की लगातार कोशिश करता रहा। मैच के आखिर में रोहित दानू गोल के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन मेजबान टीम गोल को अंतिम रूप देने में नाकाम रही।
स्टॉपेज टाइम के काफी बाद, बेंगलुरु ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। टैरेस ने सांचेज को गेंद 'गिफ्ट' कर दी, जिसका फ़ायदा उठाकर सांचेज ने दूर से ही गोल दाग दिया। यह इस रात उनका दूसरा गोल था, और मैच के आखिरी मिनटों में स्कोर 3-1 हो गया। फाइनल सीटी बजते ही बेंगलुरु एफसी की शानदार जीत पर मुहर लग गई, उन्होंने विरोधी टीम के मैदान पर तीन अंक हासिल किए और इस प्रतियोगिता में अपनी मजबूत लय को बरकरार रखा।
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
मुंबई : अभिनेता और राजनेता कृष्णा कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कृष्णा ने अपने प्रियजनों के साथ प्रधानमंत्री के साथ समय बिताने की खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी अपलोड कीं। एक तस्वीर में प्रधानमंत्री कुमार परिवार के सबसे छोटे सदस्य के साथ प्यार से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
कृष्णा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "यह पवित्र बंधन... भारत के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलना एक सौभाग्य है। विश्व के नेता भी उनका आदर करते हैं, हमें उनके साथ समय बिताने का अवसर मिला।"
प्रधानमंत्री के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए, उन्होंने आगे लिखा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर भारत के इस कर्मयोगी को दीर्घायु और स्वस्थ रखें। जय हिंद।"
कृष्णा को अभिनय का पहला अवसर तब मिला जब वे दूरदर्शन में टेलीविजन समाचार प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें डीडी मलयालम के लिए निर्मित धारावाहिक में नेदुमुदी वेणु के बेटे के रूप में देखा गया था।
इसके बाद, उन्होंने टेलीविजन शो 'स्त्री' में काम किया, जो 1998 से 2000 तक प्रसारित हुआ।
फिल्म जगत में कदम रखते हुए, कृष्णा ने 1994 में आई मलयालम फिल्म 'कश्मीरम' में अभिनय किया।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बाद, उन्होंने अपने करियर का दायरा बढ़ाया और तमिल फिल्मों जैसे 'बिल्ला II,' और 'मुगामूडी' में भी काम किया।
इसके बाद, उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और फरवरी 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वे 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे।
बाद में, वे केरल से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने गए।
मुंबई : आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का रिलीज से पहले जलवा देखने को मिला था। अब रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। आमजन के साथ ही सेलेब्रिटीज की तारीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभिनेता ऋषभ शेट्टी, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की। सभी ने इसे 'वर्ल्ड क्लास सिनेमा' और 'मास्टरपीस' करार दिया है।
ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहला ही सीन आपको खींच लेता है और कभी जाने नहीं देता। हर फ्रेम जंग के ड्रम की तरह बजता है। यह सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट है।”
उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग की तारीफ की और कहा कि हर आर्टिस्ट ने टॉप परफॉर्मेंस दी है। ऋषभ ने रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए सलाम किया। साथ ही विक्की कौशल के विजुअल्स, शाश्वत सचदेव के म्यूजिक और शिवकुमार वी. पनिकर के एडिट की भी सराहना की। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म लंबी है, लेकिन पूरी तरह पैसा वसूल है।
रितेश देशमुख ने फिल्म को देखकर हैरान रह जाने की बात कही। उन्होंने लिखा, “क्या शानदार सिनेमा है, अनुभव अद्भुत है। रणवीर सिंह स्क्रीन पर जादू करते हैं, हर भावना को पूरी तरह निभाते हैं।”
रितेश ने राकेश बेदी को 'कमाल' कहा और अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के स्क्रीन ऑरा को बेमिसाल बताया। सारा अर्जुन को बेहतरीन एक्टर करार दिया। उन्होंने प्रोड्यूसर लोकेश धर और निर्देशक आदित्य धर को सलाम करते हुए कहा कि आदित्य ने देश को ऐसी फिल्म दी है, जिसके लिए उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। रितेश ने जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को भी बधाई दी।
रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें इसे समझने और विचार साझा करने में पूरा एक दिन लग गया। उन्होंने लिखा, “यह क्राफ्ट, पैशन, परफॉर्मेंस, बैकग्राउंड स्कोर, इमोशंस और हर उस चीज का मास्टरपीस है, जिसे 'वर्ल्ड क्लास सिनेमा' कहा जाता है।”
रकुल ने आदित्य धर को स्पेशल और गिफ्टेड बताया तथा उनकी स्क्रिप्ट पर विश्वास और उसे जीवंत करने के तरीके को सलाम किया। उन्होंने रणवीर सिंह के बारे में कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप हमजा और जसकीरत दोनों की भूमिका में जबरदस्त हैं।” उन्होंने आर माधवन, सारा अर्जुन और जियो स्टूडियोज की भी तारीफ की, साथ ही पूरी कास्ट-क्रू को बधाई दी।
संजू सैमसन की बल्लेबाजी चली तो फाइनल भारत जीतेगा: केदार जाधव
पुणे : अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने दावा किया है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की तुलना में काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है और जिस तरह से भारत ने पिछले दो मैच में जीत हासिल की है, मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल में भी भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और विश्व कप जीतेगी।
पुणे में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा कि सबसे पहले, मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने सेमीफाइनल जीता और पहले बैटिंग करते हुए इतना बड़ा स्कोर बनाया। खासकर, संजू सैमसन ने मैच जिताने वाली पारी खेली। इसलिए अगर संजू सैमसन फाइनल में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो भारत एक मजबूत फेवरेट होगा।
उन्होंने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। अब फाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की उनसे काफी उम्मीद बढ़ गई है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारी टीम बहुत बैलेंस्ड है। हमारे पास अच्छे ऑलराउंडर हैं, बॉलर मजबूत हैं और बैट्समैन अच्छी फॉर्म में हैं। सबसे जरूरी बात किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट जीतने के लिए, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े कॉम्पिटिशन में मोमेंटम और रिदम के साथ खेलना बहुत जरूरी है। इस टीम की खास बात यह है कि चाहे गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, सभी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे हैं।
केदार जाधव ने सेमीफाइनल मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि यह मैच काफी रोमांचक था। भारत ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया, हालांकि इंग्लैंड ने भी रन चेज में खुद को जिंदा रखा था। भारत ने सात रन से मैच जीता। इस पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों के अलावा फील्डिंग बहुत शानदार हुई। भारत की जीत में फील्डिंग एक्स फैक्टर रही है। फाइनल मुकाबले में अगर टीम इंडिया अच्छी फील्डिंग कर रन बचाती है तो यह मैच के अंतिम फैसले पर बहुत असर डालेगा।
भारतीय टीम बहुत अच्छी रिदम में है और हम उम्मीद करते हैं कि यह रिदम फाइनल मुकाबले में भी जारी रहे। मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में बोलबाला रहा है और फाइनल मुकाबले में भी रहेगा। भारत अपनी धरती पर 2011 के बाद कोई विश्व कप जीतेगा।
पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड पर खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने पिंक-बॉल टेस्ट में भारत की महिला टीम को 10 विकेट से हराकर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज 12-4 से अपने नाम करने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को यादगार जीत के साथ खत्म करने पर गर्व जताया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपना आखिरी मैच खेलने वाली हीली ने भरोसा जताया कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे, उन्होंने सोफी मोलिनक्स की लीडरशिप पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, "मैं सोफी मोलिनक्स की लीडरशिप में इस शानदार लोगों के ग्रुप को आगे बढ़ते हुए देखने के लिए सच में बहुत उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वे कुछ बेहतरीन चीजें हासिल करेंगी।"
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 1-2 से गंवाई थी। इसके बाद वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। हीली को ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार वापसी पर बेहद गर्व है।
मैच के बाद उन्होंने कहा, "मैं इस कोशिश से सच में बहुत खुश हूं। टी20 सीरीज से वापसी करते हुए, ग्रुप में थोड़ी निराशा और अनिश्चितता थी, लेकिन पिछले चार मैचों में टीम ने जिस तरह से खेला, वह अविश्वसनीय थी। मुझे सच में गर्व है, और साथ में रहना बहुत अच्छा समय रहा।"
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने माना कि ड्रेसिंग रूम में लौटने से ठीक पहले विदाई के पल ने उन्हें भावुक कर दिया। हीली ने युवा खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स डेवलप करने का मौका देने के लिए खेल के लंबे फॉर्मेट की तारीफ करते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट इन युवा खिलाड़ियों को लंबे समय तक अपनी स्किल्स दिखाने का मौका देता है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट हमेशा आपको बैट्समैन को सेट करने या पारी बनाने का मौका नहीं देता है।"
मैदान पर और घर पर फैंस से मिले सपोर्ट के बारे में बताते हुए, हीली ने कहा कि उन्हें अपने करियर के आखिरी हफ्ते में ही इस प्यार का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, "जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर कर रहे होते हैं, तो आप एक बबल में होते हैं और बस गेम जीतने की कोशिश करते हैं। आपको शायद पता नहीं होता कि बाहर क्या हो रहा है। इस हफ्ते उस प्यार और सपोर्ट को महसूस करना कमाल का रहा है, इसलिए यहां आने वाले सभी लोगों और घर से देखने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।"
उन्होंने भारतीय टीम को भी उनके व्यस्त शेड्यूल के दौरान उनकी कोशिश के लिए धन्यवाद देते हुए इंग्लैंड में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप लोगों का धन्यवाद। साल के बीच में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं। मुझे पता है कि आप यूके में इसे खूब देखेंगे, इसलिए हम इंतजार करेंगे। उम्मीद है कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत का होना अच्छा रहेगा, लेकिन आप लोगों की कोशिशों के लिए धन्यवाद।"
स्पेस में माइक्रोग्रैविटी के बीच खुद को कैसे फिट रखते हैं एस्ट्रोनॉट्स, ऐसे करते हैं एक्सरसाइज
नई दिल्ली : अंतरिक्ष में रहना आसान नहीं होता और वहां गुरुत्वाकर्षण न के बराबर होता है, जिसे माइक्रोग्रैविटी कहते हैं। इस वजह से एस्ट्रोनॉट्स की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। पृथ्वी पर रोजाना चलने-फिरने से हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जो उन्हें मजबूत रखता है। वहीं, स्पेस में ऐसा दबाव नहीं मिलता, इसलिए हड्डियां हर महीने 1 प्रतिशत तक कमजोर हो सकती हैं और मांसपेशियां सिकुड़कर कमजोर पड़ जाती हैं।
ऐसे में अगर कोई कदम न उठाया जाए, तो लंबे मिशन में एस्ट्रोनॉट्स की हड्डियां और मांसपेशियां बुजुर्गों जैसी कमजोर हो सकती हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए एस्ट्रोनॉट्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर रोजाना औसतन दो घंटे एक्सरसाइज करते हैं। यह एक्सरसाइज उनके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हड्डी और मांसपेशियों के नुकसान को काफी हद तक रोकती है। शुरुआती मिशनों में सिर्फ इलास्टिक बैंड से एक्सरसाइज होती थी, लेकिन अब इक्विपमेंट बहुत एडवांस्ड हो गए हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा मुख्य उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देता है-
एडवांस्ड रेसिस्टिव एक्सरसाइज डिवाइस साल 2008 में लगाया गया था, यह डिवाइस वजन उठाने जैसा महसूस कराता है। इसमें पिस्टन और फ्लाईव्हील सिस्टम से 600 पाउंड तक रेजिस्टेंस मिलता है। एस्ट्रोनॉट्स इससे स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स और बेंच प्रेस जैसी एक्सरसाइज करते हैं।
दूसरा है टी2 ट्रेडमिल, जिसमें हार्नेस और बंजी से एस्ट्रोनॉट को बेल्ट से बांधा जाता है ताकि वे उड़ न जाएं। इससे दौड़ने या तेज चलने की एक्सरसाइज होती है।
साइकल एरगोमीटर विद वाइब्रेशन आइसोलेशन एंड स्टेबलाइजेश साल 2001 में लगा और साल 2023 में अपग्रेड हुआ यह साइकिल मशीन है, जो कंप्यूटर कंट्रोल से सटीक वर्कलोड मिलता है, हार्ट रेट और स्पीड दिखाता है।
ये उपकरण वाइब्रेशन को अलग रखते हैं ताकि स्पेस स्टेशन हिले नहीं। एस्ट्रोनॉट्स एरोबिक (दौड़ना, साइकिलिंग) और रेजिस्टेंस (वजन उठाना) दोनों तरह की एक्सरसाइज करते हैं। पहले कम स्पीड और लंबे समय तक एक्सरसाइज होती थी, लेकिन अब हाई-इंटेंसिटी, कम समय वाली एक्सरसाइज ज्यादा असरदार साबित हुई है।
एक अध्यन अनुसार, हाई-इंटेंसिटी, लो-वॉल्यूम एक्सरसाइज से मांसपेशियां और हड्डियां बेहतर रहती हैं और समय भी बचता है। इससे क्रू मेंबर्स के पास मिशन के अन्य कामों के लिए ज्यादा समय मिलता है। एक तरह के जांच वीओ2मैक्स से पता चला कि लंबे स्पेसफ्लाइट में ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम होती है, इसलिए एक्सरसाइज को और बेहतर बनाना जरूरी है।
अध्यन से भी यही पता चला कि प्री-फ्लाइट ट्रेनिंग से स्पेस में परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। मसल बायोप्सी से मॉलिक्यूलर स्तर पर बदलाव देखे गए, जो दिखाते हैं कि मौजूदा एक्सरसाइज प्रोग्राम मांसपेशियों को काफी हद तक बचाते हैं। हालांकि, हर एस्ट्रोनॉट का रिस्पॉन्स अलग होता है। स्पेस में कम जगह, उपकरणों की मरम्मत और गर्मी-नमी जैसी चुनौतियां रहती हैं।
रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार
नई दिल्ली : हमारा शरीर कई धातुओं से मिलकर बना है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर सात धातुओं से मिलकर बना है, जिसमें रस धातु, रक्त धातु, मांस धातु, मेद धातु, अस्थि धातु, मज्जा धातु और शुक्र धातु शामिल हैं।
ये सात धातु मिलकर पूरे शरीर को संतुलित रखने में मदद करती हैं, लेकिन एक धातु के असंतुलन से शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। आज हम रस धातु के असंतुलन के बारे में जानेंगे।
आयुर्वेद के अनुसार रस धातु सात धातुओं में शामिल पहली धातु है, जिसका वैज्ञानिक नाम है प्लाज्मा। आसान भाषा में समझें तो पचे हुए भोजन से शरीर के अंदर जो रस बनता है, उसे ही रस धातु कहते हैं। यह रस पोषक तत्वों से भरा है, जो शरीर को ऊर्जा और ओज प्रदान करता है। इस रस की सहायता से ही कोशिका को पोषण, ऊर्जा और शीतलता मिलती है। इसका गुण शीतल, भारी और चिकना होता है और इसी कमी से शरीर को कई रोग घेर लेते हैं।
रस धातु हृदय, धमनियों, कोशिकाओं, त्वचा और लसिकाओं में पाया जाता है, और उनका मुख्य कार्य पूरे शरीर को पोषण देना और ताजगी से भर देना है। रस धातु का शरीर में संतुलित रहना बहुत जरूरी है। यह तब असंतुलित होता है जब शरीर में कफ दोष की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके बाद शरीर के अंगों में सूजन, रक्त में अशुद्धता, पाचन का मंद होना, बार-बार प्यास लगना, कमजोरी महसूस होना, और मुख का सूखना जैसे लक्षण दिखते हैं। शुरुआती चरण में लक्षण कम दिखते हैं, लेकिन ज्यादा कमी होने पर परिणाम घातक हो सकते हैं। ऐसे में लक्षण दिखने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
अगर शरीर में रस धातु की कमी है तो आयुर्वेद में रस धातु की कमी को पूरा करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। रस धातु की कमी से उबरने के लिए ताज फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके लिए अनार, पपीता, सेब, और खट्टे फल खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही जीरा के पानी और नारियल पानी का सेवन भी लाभकारी बताया गया है।
आंखों में जलन व खुजली आम बात नहीं, समय पर इलाज न करवाने से नाजुक परत को हो सकता है नुकसान
नई दिल्ली : हमारी आंखें शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आजकल लोग घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर समय बिताते हैं और मौसम के बदलाव के साथ धूल, धुआं और प्रदूषण भी आंखों पर असर डालते हैं। ये सब मिलकर आंखों में खुजली और जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अक्सर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये समस्याएं गंभीर हो सकती हैं।
आंखों में खुजली और जलन सबसे आम समस्या है। इसकी वजह मौसम बदलना, एलर्जी, आंखों में इंफेक्शन या लंबे समय तक स्क्रीन देखने जैसी आदतें हो सकती हैं। धूल-मिट्टी, धुआं और प्रदूषण भी आंखों की नाजुक परत को प्रभावित करते हैं और जलन या लालिमा का कारण बनते हैं। शुरुआत में ये समस्या हल्की लग सकती है और आम उपायों से ठीक भी हो सकती है लेकिन अगर कुछ दिनों तक आराम न मिले तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
आंखों की जलन और खुजली के लिए सबसे आम कारण एलर्जी और इंफेक्शन हैं। एलर्जी के कारण आंखें लाल, खुजली वाली और पानी आने जैसी स्थिति में आ जाती हैं। वहीं इंफेक्शन की वजह से आंखों में दर्द, जलन और सूजन हो सकती है। शुरुआत में आंखों को ठंडे और साफ पानी से धोना सबसे सरल और सुरक्षित उपाय है। साथ ही, कोई भी आई ड्रॉप्स डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल किए जाने चाहिए।
आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और विटामिन ए व ओमेगा‑3 फैटी एसिड वाली चीजें खाने से आंखों की रोशनी बनी रहती है।
स्वच्छता पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। हाथ व चेहरे को हमेशा साफ रखें और आंखों को बार-बार छूने से बचें। प्रदूषण और धूल भरी जगहों पर चश्मा पहनें। आंखों में खुजली होने पर जोर से रगड़ना बिल्कुल भी नहीं चाहिए, क्योंकि इससे कॉर्निया को नुकसान और संक्रमण बढ़ सकता है। घरेलू नुस्खों जैसे गुलाब जल या अन्य तरल पदार्थ का बिना सलाह के इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।
अगर 2-3 दिन में हल्के उपायों से आराम न मिले तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड आई ड्रॉप्स का उपयोग गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। समय पर जांच और सही देखभाल से छोटी‑छोटी समस्याएं गंभीर रूप नहीं लेती और आंखों की रोशनी सुरक्षित रहती है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में बढ़ रहा महिलाओं का निवेश, बीते पांच वर्षों में आवंटन 32 प्रतिशत तक पहुंचा
नई दिल्ली : भारतीय महिलाओं के द्वारा इक्विटी म्यूचुअल फंड में आवंटन पांच वर्षों में कुल पोर्टफोलियो का लगभग 10 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत हो गया है, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट का हिस्सा लगभग 45 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत हो गया है। यह जानकारी रविवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
वेल्थ मैनेजमेंट फर्म इक्विरस वेल्थ की रिपोर्ट में कहा गया कि पीएमएस और एआईएफ जैसी वैकल्पिक संपत्तियों की हिस्सेदारी 3 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 75-90 प्रतिशत महिलाएं अब बाजार में गिरावट के दौरान घबराकर अपनी एसेट्स बेचने के बजाय उसे अपने पास रखती हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लगभग 55 प्रतिशत महिलाएं बाजार में गिरावट के दौरान चुनिंदा रूप से पूंजी निवेश करती हैं, जो उनके बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
लगभग 35-50 प्रतिशत महिला निवेशक या तो एआई टूल्स का उपयोग नहीं करती हैं या उनका उपयोग केवल सीखने और निगरानी के लिए करती हैं।
यह रिपोर्ट लगभग 55,000 महिला निवेशकों और सभी आयु वर्ग के 100 से अधिक रिलेशनशिप मैनेजरों के साथ हुई बातचीत के आधार पर तैयार की गई है।
वेल्थ मैनेजमेंट फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि निवेशक फिक्स्ड डिपॉजिट, सोना और संपत्ति में निवेश करने के बजाय दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों पर आधारित विविध और आवंटन-संचालित पोर्टफोलियो की ओर रुख कर रही हैं।
इक्विरस वेल्थ के एमडी-बिजनेस हेड अंकुर पुंज ने कहा, "भारतीय महिला निवेशक अपने वित्तीय भविष्य को आकार देने में अधिक जागरूक, आत्मविश्वासी और रणनीतिक बन रही हैं।"
पुंज ने आगे कहा कि एआई सीखने और रिसर्च प्रक्रिया में भूमिका निभाना शुरू कर चुका है, लेकिन अनुशासित ढांचे और मानवीय विवेक निवेश निर्णयों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
निवेशक तेजी से "बकेट थिंकिंग" को अपना रहे हैं - व्यक्तिगत उत्पादों के बजाय सुरक्षा, वृद्धि, तरलता और विरासत जैसे जीवन लक्ष्यों के आधार पर पोर्टफोलियो बना रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला निवेशकों ने जोखिम की परिभाषा को पांच साल पहले के "मूलधन की हानि" से बदलकर मुद्रास्फीति के कारण होने वाली गिरावट, वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में विफलता, पोर्टफोलियो से पैसे निकालने और वसूली में लगने वाले समय के साथ-साथ पारिवारिक संपत्ति संरचनाओं के भीतर शासन संबंधी जोखिमों को भी शामिल कर लिया है।
केंद्र ने निर्यात किए गए कार्गो को भारत वापस लाने के नियमों को किया आसान
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने निर्यात किए गए कार्गो को भारत वापस लाने के नियमों को आसान किया है। इसकी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित होना है।
केंद्र सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब मध्य पूर्व में तनाव के कारण कई भारतीय जहाज अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में असफल रहे हैं और कई जहाज दोबारा से भारतीय बंदरगाहों पर लौट रहे हैं।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा जारी एक परिपत्र में, सरकार ने भारतीय बंदरगाहों पर वापस आने वाले ऐसे माल के निपटान के लिए एक सरलीकृत प्रक्रिया की घोषणा की है।
यह अस्थायी राहत निर्यातकों और शिपिंग कंपनियों द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से दी गई है।
इससे उन निर्यातकों के "वापस शहर लाने" के अनुरोधों को संसाधित करने में भी मदद मिलेगी जिनका माल विदेशों में नहीं पहुंचाया जा सका।
यह छूट परिपत्र जारी होने की तारीख से 15 दिनों तक प्रभावी रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत, भारत लौट रहे कंटेनरों को बंदरगाह टर्मिनलों पर बिना सामान्य आयात दस्तावेज, जैसे कि बिल ऑफ एंट्री, जमा किए ही उतारा जा सकता है।
हालांकि, सीमा शुल्क अधिकारी कंटेनरों को जहाजों से उतारने की अनुमति देने से पहले शिपिंग दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
अधिकारी कंटेनर के विवरण का मिलान संबंधित शिपिंग बिलों से भी करेंगे और यह भी जांचेंगे कि कंटेनर की सील सही सलामत है या नहीं।
यदि किसी सील के साथ छेड़छाड़ की गई हो या वह टूटी हुई पाई जाती है, तो कंटेनर का पूर्ण निरीक्षण किया जाएगा।
सीबीआईसी ने निर्यातकों को ऐसे शिपमेंट के शिपिंग बिल रद्द करने की अनुमति भी दी है, भले ही निर्यात सामान्य घोषणापत्र (ईजीएम) पहले ही दाखिल किया जा चुका हो।
ईजीएम दाखिल करने के बाद शिपिंग बिल रद्द करने की सुविधा के लिए जल्द ही भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (आईसीईएस) प्लेटफॉर्म पर एक नया विकल्प शुरू किया जाएगा।
यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि निर्यात प्रोत्साहन उन कार्गो के लिए गलती से जारी न किए जाएं जो कभी विदेशी गंतव्यों तक पहुंचे ही नहीं।
शिपिंग बिल रद्द होने के बाद, इसकी जानकारी आईसीईजीएटीई के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक और विदेश व्यापार महानिदेशालय जैसी एजेंसियों के साथ साझा की जाएगी।
हालांकि, यदि निर्यातकों को पहले से ही कोई कर लाभ या निर्यात प्रोत्साहन प्राप्त हो चुका है, जिसमें आईजीएसटी रिफंड या ड्यूटी ड्रॉबैक शामिल है, तो उन्हें यह राशि सरकार को वापस करनी होगी।
भारत-फिनलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश पर बढ़ेगा फोकस
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी में शनिवार को भारत-फिनलैंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के सचिव डॉ. अनबलगन पी. ने कहा कि यह चर्चा दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश की वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर लगभग 6.5-7 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि देश की कुल सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में उद्योग क्षेत्र का योगदान करीब 20 प्रतिशत है, जबकि सेवा क्षेत्र का योगदान लगभग 53 प्रतिशत है। वहीं महाराष्ट्र में सेवा क्षेत्र का योगदान करीब 63 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर होने के बावजूद सेवाओं के क्षेत्र में भी बड़ी ताकत मौजूद है।
डॉ. अनबलगन ने आगे कहा कि हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की घोषणा और फिनलैंड की सक्रिय भूमिका से दोनों देशों के बीच सहयोग और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। वर्तमान में भारत से फिनलैंड को लगभग 413 मिलियन डॉलर का निर्यात होता है, जबकि आयात करीब 800 मिलियन डॉलर के आसपास है।
उन्होंने कहा कि नए विजन के तहत इन आंकड़ों को कम से कम दोगुना करने की जरूरत है। महाराष्ट्र जैसे राज्य, जहां कुल निर्यात करीब 70 अरब डॉलर के आसपास है, वहां फिनलैंड के साथ व्यापार के आंकड़े अभी काफी सीमित हैं, लेकिन इसमें जबरदस्त संभावनाएं मौजूद हैं।
बैठक के दौरान कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इनमें डिजिटाइजेशन, क्वांटम टेक्नोलॉजी, 5जी और 6जी नेटवर्क, सतत विकास और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे सेक्टर शामिल हैं।
डॉ. अनबलगन ने बताया कि एक बड़ी फिनिश कंपनी के साथ वर्जिन फाइबर प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही है। इस परियोजना के तहत पुराने कपड़ों या कपड़ा कचरे से नया फाइबर बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्से में करीब 1.5 अरब डॉलर के निवेश के साथ स्थापित किया जा सकता है।
इसके साथ ही, कार्यक्रम में फिक्की इकोनॉमिस्ट फोरम के को-चेयर सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि जनवरी में भारत और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद अब भारत और यूरोप के बीच व्यापार सहयोग एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समझौते से करीब 2 अरब लोगों का बाजार, वैश्विक जीडीपी का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा और करीब 24 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार से जुड़ा एक बड़ा आर्थिक नेटवर्क तैयार होगा।
इसके अलावा, फिनलैंड के रोजगार मंत्री मटियास मार्टिनेन ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति काफी प्रभावशाली रही है और फिनलैंड सरकार भारत की इस उपलब्धि की सराहना करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और फिनलैंड के बीच साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी।
मटियास मार्टिनेन ने बताया कि हाल ही में दोनों देशों के बीच मोबिलिटी से जुड़ा एक समझौता (एमओयू) भी साइन किया गया है, जो दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू करेगा।
उन्होंने कहा कि कौशल, उद्योग, रोजगार, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। इन सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से ही भारत और फिनलैंड के रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे।
मार्टिनेन ने आगे कहा कि भारत और फिनलैंड लंबे समय से अच्छे मित्र रहे हैं और उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए कई अहम समझौतों से आने वाले वर्षों में टेक्नोलॉजी, व्यापार, कौशल विकास और उद्योग के क्षेत्रों में सहयोग और अधिक गहरा होने की उम्मीद है।
मुकेश अंबानी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति की मेजबानी की, बैठक के दौरान हुई सार्थक चर्चा
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ मिलकर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का मुंबई स्थित अपने घर पर स्वागत किया। शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी गई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि यह मुलाकात दोस्ती, सार्थक बातचीत और साझा मूल्यों के माध्यम से आपसी संबंधों को मजबूत करने की भावना को दर्शाती है।
अपने भारत दौरे के दौरान अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था को सहयोगात्मक, निष्पक्ष और प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने में इंडिया और ग्लोबल साउथ की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी और 6जी टेलीकम्युनिकेशन, एडवांस डेटा एनालिटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों में और बढ़ेगा। दोनों देशों ने अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी सहमति जताई।
भारत के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और फिनलैंड की नवाचार फंडिंग एजेंसी बिजनेस फिनलैंड के बीच संयुक्त शोध परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, हाइड्रोजन तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर काम किया जाएगा।
इसी बीच रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, जो आरआईएल का एफएमसीजी विभाग है, ने फिनलैंड की प्रमुख खाद्य कंपनी फाइजर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां भारत में लंबे समय के लिए रणनीतिक साझेदारी करेंगी। इसके तहत फाइजर की रेसिपी और उच्च गुणवत्ता मानकों के आधार पर प्रीमियम चॉकलेट्स का उत्पादन, मार्केटिंग और वितरण पूरे देश में किया जाएगा।
यह साझेदारी फाइजर के प्रसिद्ध ब्रांड और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आरसीपीएल के बड़े नेटवर्क के साथ जोड़ेगी, जिसके पास भारत में करीब 30 लाख रिटेल आउटलेट्स तक पहुंच है और भारतीय बाजार की गहरी समझ भी है।
कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी भारत के तेजी से बढ़ते चॉकलेट और कन्फेक्शनरी बाजार में एक मजबूत और खास स्थान बनाने की क्षमता रखती है, क्योंकि देश में उपभोक्ताओं की आय और संगठित रिटेल तेजी से बढ़ रहे हैं।
मुंबई : रियलिटी शोज की दुनिया हमेशा से ड्रामा, रणनीति और कड़ी टक्कर के लिए जानी जाती है। इन शोज में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को सिर्फ मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार यह अनुभव कलाकारों के लिए सीख से भरा होता है। इसी कड़ी में रियलिटी शो 'द 50' से बाहर होने के बाद अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया। उन्होंने खुलकर बताया कि शो का अनुभव उनके लिए कैसा रहा और अब वह अपने करियर को किस दिशा में आगे बढ़ाना चाहती हैं।
दिव्या अग्रवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अब इस शो से बाहर आ चुकी हूं। यह शो काफी हद तक मेल डॉमिनेटेड था और इसमें बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी शामिल थी। शो में हर कोई खुद को नोटिस करवाने की कोशिश कर रहा था। इसी वजह से कई बार कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के बारे में अजीब और अनचाही बातें भी कह देते थे। यह माहौल कई बार असहज कर देने वाला होता था।''
दिव्या ने आगे कहा, ''मैंने यह शो अपने फैंस की वजह से किया था। लंबे समय से मेरे फैंस मुझसे कह रहे थे कि मुझे एक और रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहिए। इसी वजह से मैंने 'द 50' में हिस्सा लेने का फैसला किया था।''
उन्होंने कहा, "अब मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी। मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अभिनय पर रहेगा। मैं अपने एक्टिंग करियर पर पूरा फोकस करना चाहती हूं।''
दिव्या अग्रवाल के करियर की बात करें तो उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान एक रियलिटी शो कंटेस्टेंट के तौर पर बनाई। साल 2017 में उन्होंने 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 10' में हिस्सा लिया था। इस शो में वह अभिनेता प्रियांक शर्मा के साथ रनर-अप रहीं और यहीं से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शोज और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच लोकप्रिय होती चली गईं।
2018 में दिव्या ने 'एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस' में हिस्सा लिया और इस शो की विजेता बनीं। इस जीत ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में और मजबूत पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया और हॉरर वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स' के दूसरे सीजन में नजर आईं। उनके करियर में बड़ा मोड़ तब आया वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की विजेता बनीं। इस जीत के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ और उन्हें कई वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे।
नई दिल्ली : संगीत जगत में ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनके गाए गाने आज भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं। ऐसी ही एक गायिका हैं साधना सरगम, जिन्हें 'संगीत की साधना' भी कहा जाता है। हिंदी के साथ ही मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल, और तेलुगू सहित कई भाषाओं में गाने वाली साधना ने करियर की शुरुआत में ही कई यादगार गीत दिए हैं।
हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि लंदन में एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के दौरान वह मंच पर श्रोताओं की बड़ी संख्या में भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देखकर नर्वस हो गई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने लंदन में हुए शो का दिलचस्प किस्सा साझा किया था, जो उनके शुरुआती दिनों की नर्वसनेस और आत्मविश्वास की कहानी बयां करता है। 7 मार्च को साधना सरगम का जन्मदिन है।
साधना सरगम ने बताया कि लंदन में अमिताभ बच्चन और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ उनके शो थे। उस समय वह नई उभरती सिंगर थीं। शो में फिल्म 'ईमानदार' का एक क्लासिकल गाना गाने का मौका मिला। मंच एक बड़ा राउंड एरिना था और दर्शक अमिताभ बच्चन को देखने के लिए पागल हो रहे थे। लोग उनके लिए जोर-शोर से तालियां बजा रहे थे। जब साधना का क्लासिकल गाना गाने का समय आया तो वह काफी घबरा गईं।
साधना ने कहा, “वहां काफी डर लग रहा था कि यह क्लासिकल गाना है, मुश्किल है। लोग कहीं हूटिंग तो नहीं कर देंगे, लेकिन कल्याणजी-आनंदजी को पूरा भरोसा था। अमिताभ बच्चन ने ही सलाह दी थी कि गाना बहुत अच्छा है और इसे जरूर लेना चाहिए। जब गाना शुरू हुआ तो शुरुआती डर के बावजूद दर्शकों ने जबरदस्त तालियां बजाईं।
साधना ने बताया, “इतनी तालियां बजीं कि लगा हमारा क्लासिकल म्यूजिक बिल्कुल कमजोर नहीं है। गाने की कंपोजिशन इतनी खूबसूरत और कॉम्पैक्ट थी कि फास्ट शो में भी लोगों ने इसे बहुत पसंद किया और सराहा।” इस अनुभव ने सिखाया कि प्रस्तुति और आत्मविश्वास कितना महत्वपूर्ण है।
साधना सरगम ने आगे कहा कि वे हमेशा ऐसे गाने गाना चाहती हैं, जो सुनने वालों को सुकून दे और उनकी तनाव और परेशानियां भुला दे। उनका मानना है कि संगीत के जरिए दूसरों की मदद करना उनका लक्ष्य है। वह खुद को बेहतर इंसान बनाने और समझ बढ़ाने पर भी फोकस करती हैं।
मुंबई : प्रसिद्धि पाना या नाम कमाना जिंदगी से काफी कुछ मांगता है। संगीत के क्षेत्र में कई कलाकार ऐसे हुए, जिन्होंने गरीबी, संघर्ष और मेहनत के बल पर ऊंचाइयों को छुआ और दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई। ऐसे ही एक पैदाइशी संगीतकार थे रवि शंकर शर्मा, जो मनोरंजन जगत में रवि के नाम से लोकप्रिय हैं।
खास बात है कि रवि ने कभी औपचारिक शास्त्रीय शिक्षा नहीं ली, लेकिन पिता के भजन सुनकर सुरों का ज्ञान हासिल किया। बचपन से ही हारमोनियम खुद बजाना सीख लिया और कई वाद्ययंत्रों को बजाने में माहिर हो गए। संगीत जगत में उनका मन हमेशा से रमा रहा, लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी के कारण पिता की मदद के लिए वह दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का काम करने पर भी मजबूर हो गए, लेकिन मन हमेशा संगीत में लगा रहा।
रवि का सफर संघर्ष से भरा था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें हिंदी सिनेमा के यादगार संगीतकारों में शुमार कर दिया। 3 मार्च 1926 को दिल्ली में जन्मे रवि का सपना था प्लेबैक सिंगर बनना और फिल्म संगीत में नाम कमाना। साल 1950 में आंखों में सपने लिए वे मुंबई पहुंचे। शुरुआत आसान नहीं, बेहद कठिन थी। उनके पास कोई ठिकाना नहीं, दिनभर स्टूडियो के चक्कर लगाते और रातें मलाड रेलवे स्टेशन पर सोकर काटतीं। दो साल तक यह संघर्ष ऐसे ही चला, लेकिन रवि ने कभी हिम्मत कभी नहीं हारी।
मेहनत का परिणाम था कि साल 1952 में किस्मत ने पलटी मारी, और इसी क्रम में उनकी मुलाकात संगीतकार हेमंत कुमार से हुई और फिल्म ‘आनंद मठ’ में ‘वंदे मातरम’ के कोरस गाने का मौका मिला। यहीं से उनकी संगीतकार के रूप में यात्रा शुरू हुई। छोटी शुरुआत ने बड़ी सफलता दिलाई।
साल 1955 में पहली फिल्म ‘अलबेली’ से संगीत निर्देशन उन्होंने शुरू किया। इसके बाद ‘वचन’, ‘नरसी भगत’, ‘दिल्ली का ठग’, ‘दुल्हन’, ‘घर संसार’, ‘मेहंदी’, ‘चिराग कहां रोशनी कहां’, ‘नई राहें’, ‘पहली रात’, ‘अपना घर’, ‘आंचल’ और सबसे प्रसिद्ध ‘चौदहवीं का चांद’ जैसी फिल्मों में उनका जादुई संगीत छाया।
रवि की सबसे बड़ी खासियत थी कि वे पहले गीत लिखवाते थे, फिर उसे संगीतबद्ध करते थे। इसी कारण उनके गीत बेहद कर्णप्रिय और यादगार बने। ‘चौदहवीं का चांद’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला। 1961 में ‘घराना’ और 1965 में ‘खानदान’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। अन्य सफल फिल्मों में ‘नजराना’, ‘प्यार का सागर’, ‘मॉडर्न गर्ल’, ‘सलाम मेम साहब’, ‘टावर हाउस’, ‘चाइना टाउन’, ‘आज और कल’, ‘गहरा दाग’, ‘गुमराह’, ‘भरोसा’, ‘शहनाई’, ‘काजल’, ‘वक्त’, ‘दो बदन’, ‘औरत’, ‘हमराज’, ‘आंखें’, ‘दो कलियां’, ‘नील कमल’, ‘आदमी और इंसान’, ‘अनमोल मोती’, ‘बड़ी दीदी’, ‘डोली’, ‘एक फूल दो माली’, ‘धड़कन’, ‘धुंध’, ‘एक महल हो सपनों का’, ‘अमानत’ और ‘आदमी सड़क का’ शामिल हैं।
महेंद्र कपूर के ज्यादातर हिट गाने रवि ने ही दिए। उन्होंने 50 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में संगीत दिया। 1970 से 1982 तक फिल्म संगीत से ब्रेक लिया, लेकिन 1982 में बी.आर. चोपड़ा की ‘निकाह’ से जबरदस्त वापसी की। इसके बाद 1984 से 2005 तक मलयालम फिल्मों में ‘बॉम्बे रवि’ के नाम से संगीत दिया।
7 मार्च 2012 को मुंबई में उनका निधन हो गया।
फराह खान ने हर्ष गुजराल के साथ शेयर की नई वीडियो, सुनाए कई दिलचस्प किस्से
मुंबई : फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं, जहां वो होम कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग मशहूर हस्तियों के घर जाकर कुकिंग और हंसी-ठिठोली से भरे किस्सों का वीडियो बनाती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आता है।
वीडियो में फराह के साथ दिलीप की सादगी और दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शुक्रवार को अपलोड किया, जहां वो दिलीप के साथ लोकप्रिय भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर हर्ष गुजराल के घर पर व्लॉगिंग करती नजर आईं।
वीडियो में हर्ष ने अपने पूरे परिवार से फराह को मिलवाया, जिसमें उनके माता-पिता, बड़े भाई, भाभी, बहनों के साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे।
व्लॉग में आगे विक्की कौशल का जिक्र हुआ, जहां फराह ने हर्ष से पूछा कि कितने लोगों ने कहा है कि तू विक्की कौशल जैसा लगता है। इसका जवाब देते हुए हर्ष ने मजाकिया अंदाज में बताया कि विक्की ने मुझे खुद बोला कि मैं उनके जैसा लगता हूं।
हर्ष ने आगे बताया कि एक बार वो और अभिनेता विक्की आईफा में मिले थे, जहां विक्की ने उनसे हाथ मिलाया और बताया कि उन्होंने मेरे घर की वीडियो कहीं देखी हुई थी, जो मैंने इंटरनेट पर डाली थी। उन्होंने मुझे कहा, "घर बहुत अच्छा है, मुबारक हो।" इस बात का जवाब देते हुए मैंने उनसे कहा, "आपके ही पैसे से बना है।"
इसी के साथ वीडियो में हर्ष के शानदार घर के सीन के साथ उनके जूतों का लग्जरी कलेक्शन भी दिखाया गया। इस दौरान रणविजय सिंह और अनुभव सिंह बस्सी का जिक्र हुआ। आगे फराह ने हर्ष से अर्जुन कपूर जैसे लगने पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, "थोड़ा-थोड़ा कभी-कभी लगता हूं पतला अर्जुन कपूर।"
इसके बाद हर्ष ने अपनी जर्नी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने शुरुआत यूट्यूब चैनल से की और हंसी के अंदाज में कहा, "तब बॉलीवुड, हॉलीवुड हमें कहां पूछता था।" वहीं, हर्ष ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अब महीने में 25-30 शो करता हूं। पहले के मुकाबले शो कम दिए हैं और सभी पैसे वाले ही शो नहीं होते हैं।"
उन्होंने बताया, "पहले एक दिन में मैं तीन-तीन शो करता था और महीने में 50-60 तक मैंने शो किए हैं। एक समय मैंने लखनऊ में एक दिन में पांच शो किए थे।" इसके बाद आगे स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स चाट और मसाला चाय की कुकिंग के साथ फुल ऑन मस्ती भरे सीन को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो में दिखाया गया।
मुंबई :  फिल्म इंडस्ट्री को 'दूध का कर्ज' और 'तिरंगा' जैसी सफल फिल्में देने वाली 90 के दशक की अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर महाभारत शो का हिस्सा रही हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें यह रोल संयोग से मिला था और वह भी बिना स्क्रीन टेस्ट के।
वर्षा का जन्म 28 फरवरी 1968 को गोवा में हुआ था। उनके पिता ए.के.एस. उसगांवकर गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर थे। वर्षा ने मराठी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही मराठी सिनेमा में छा गईं। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे खास मोड़ तब आया, जब वह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरियल में उत्तरा बनीं। यह उनके पिता की लंबे समय से चली आ रही इच्छा से जुड़ा था कि बेटी 'महाभारत' का हिस्सा बने।
वर्षा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी खुद 'महाभारत' के लिए ट्राई नहीं किया। 'महाभारत' सीरियल शुरू होकर एक साल बीत चुका था। उनके पिता की बहुत इच्छा थी कि वर्षा इस महाकाव्य में कोई भूमिका निभाएं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। फिर एक दिन वर्षा कुछ गेस्ट्स के साथ परिवार सहित महाभारत की शूटिंग देखने गईं। उस समय छोटे अभिमन्यु की शूटिंग चल रही थी और जल्द ही अभिमन्यु के बड़े होने और उत्तरा से शादी का सीन आने वाला था। उसी दौरान शो में शकुनि मामा का रोल प्ले करने वाले गुफी पेंटल ने वर्षा को देखा और अचानक से पूछा, "वर्षा, क्या आप उत्तरा का रोल प्ले करने में इंटरेस्टेड हैं?" वर्षा हैरान रह गईं क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ एक्सपेक्ट नहीं किया था। उनके पेरेंट्स वहां मौजूद थे और उन्होंने तुरंत हां कह दिया।
पिता की इच्छा देखते हुए बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के वर्षा का उत्तरा का रोल फाइनल हो गया। महाभारत में वर्षा की एंट्री डांस से हुई। गोपी जी ने कत्थक स्टाइल में कोरियोग्राफी की थी। उस एक दृश्य ने रातोंरात उन्हें पूरे भारत में फेमस कर दिया। महाभारत के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें नोटिस किया।
वर्षा ने बताया कि हिंदी फिल्मों में आने की उनकी बहुत इच्छा थी और यह सपना महाभारत के माध्यम से पूरा हुआ। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'दूध का कर्ज' थी, जो साल 1990 में आई थी और इसमें वह जैकी श्रॉफ के ऑपोजिट थीं। सलीम अख्तर और अशोक गायकवाड़ ने उन्हें साइन किया था।
हालांकि, वर्षा का एक्टिंग करियर मराठी थिएटर से शुरू हुआ। सचिन पिलगांवकर ने एक प्ले में देखा और 'गंमत जम्मत' में लॉन्च किया। यह फिल्म हीरोइन ओरिएंटेड थी और इसने मराठी सिनेमा में अलग तरह की हीरोइन पेश की। सामाजिक-घरेलू ड्रामा से अलग यह ब्रेक जबरदस्त था। उसके बाद वर्षा ने मराठी में कई सफल फिल्में कीं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मराठी और हिंदी फिल्मों में काम करने के अनुभव पर वर्षा ने कहा कि एक्टिंग में ज्यादा फर्क नहीं, लेकिन ट्रीटमेंट अलग है। मराठी फिल्में ज्यादातर कॉमेडी और स्ट्रांग प्लॉट वाली होती हैं, जहां हीरोइन को अच्छा स्कोप मिलता है। हिंदी फिल्मों में ग्लैमर ज्यादा होता है, हीरोइन को अच्छा दिखना जरूरी होता है - मेकअप, हेयरस्टाइल, ड्रेसिंग पर फोकस रहता है। मराठी में कल्चरल और ट्रेडिशनल ड्रेस ज्यादा, जबकि हिंदी में नेशनल ऑडियंस के लिए ग्लैमराइज्ड।
वर्षा ने 'तिरंगा', 'हनीमून', 'सोने की जंजीर', 'घर आया मेरा परदेसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस के साथ ही वह बेहतरीन गायिका भी हैं और मराठी, हिंदी और कोकणी में सक्रिय हैं।
इंग्लैंड को जीत का श्रेय देना होगा, उन्होंने शानदार खेल दिखाया : मिचेल सैंटनर
कोलंबो : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 6 विकेट खोकर 19.3 ओवर में चेज कर लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और जीत का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।
न्यूजीलैंड की टीम एक समय पर मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, पारी के 18वें ओवर में विल जैक्स ने ग्लेन फिलिप्स के ओवर में 22 रन बनाते हुए बाजी को पूरी तरह से पलट दिया। हार के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा, "यह एक अच्छा और कड़ा मुकाबला था। हां, मुझे लगता है कि जिस तरह से इंग्लैंड ने रनों का पीछा किया और अंत में विल जैक्स और रेहान अहमद ने बल्लेबाजी की, वो शानदार था।"
अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को इस मुकाबले में हराने में सफल रहती, तो टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता। कप्तान सैंटनर ने भी माना कि इस मैच को जीतने के बाद न्यूजीलैंड के लिए चीजें आसान हो जातीं। सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके लिए उन्हें जीत का श्रेय मिलना चाहिए।
सैंटनर ने कहा कि अंतिम ओवरों में टीम के बल्लेबाज रन बटोरने में नाकाम रहे, जिसके खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। न्यूजीलैंड के कप्तान ने माना कि 170 से 175 रनों का लक्ष्य अच्छा हो सकता था। उन्होंने रेहान अहमद की शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। सैंटनर ने कहा कि रेहान स्पिन के अच्छे बल्लेबाज हैं और इसी कारण उन्हें इस विकेट पर ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
इंग्लैंड ने एक समय पर अपने छह विकेट 117 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे और न्यूजीलैंड की टीम मैच में पूरी तरह से हावी नजर आ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने महज 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए मैच को पूरी तरह से पलट दिया। जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रेहान ने 7 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि टिम सीफर्ट ने 35 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
कोलंबो : इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय पर हार की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इन दोनों बल्लेबाजों की जमकर सराहना की है।
गेंदबाजी में 2 विकेट निकालने के बाद विल जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, रेहान ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे।
सुपर-8 राउंड के लगातार तीसरे मैच में मिली जीत से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक गदगद नजर आए। उन्होंने कहा, "हां, हमने नेट्स में रेहान को देखा है कि वह क्या कर सकते हैं। रेहान बहुत ही अच्छा खेले और उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर जीत को न्यूजीलैंड से छीन लिया। विल जैक्स ने चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जो सबसे ज्यादा है। इसी कारण जैक्स अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं।"
इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए जेमी ओवरटन को बाहर बैठाकर रेहान अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सभी खिलाड़ियों को यह बात बता रखी थी कि हम परिस्थितियों के हिसाब से टीम का चुनाव करेंगे। हमें लगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में रेहान को मौका देना चाहिए और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया।
न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल साल्ट 2 रन बनाकर आउट हुए, तो जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 26 रनों का योगदान दिया, जबकि जैकब बेथेल ने 21 रन बनाए। टॉम बैंटन टूर्नामेंट में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 24 गेंदों में 33 रनों की अहम पारी खेली। सैम करन ने 24 रन बनाए। 117 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर इंग्लैंड एक समय पर मुश्किल में दिख रही थी।
हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद की महत्वपूर्ण साझेदारी ने बाजी को पलट दिया। जैक्स-रेहान ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 3 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।
मिचेल सेंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली।
सेंटनर ने यह पारी उस समय खेली, जब कीवी टीम 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो चुकी थी। यहां से सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश की तरफ से अब तक सिर्फ 6 ही खिलाड़ी 1,000 रन बनाने के साथ 100 विकेट हासिल कर सके हैं। इनमें सेंटनर के अलावा, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान का नाम शामिल है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।
कीवी टीम ने 34 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 75 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए।
इसके बाद कप्तान सेंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कोल मैककोन्ची के साथ 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। सेंटनर ने 47 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कोल ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।
--आईएएनएस
आरएसजी
टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका
कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।
श्रीलंका ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए। इससे पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-1 से इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 2 मुकाबलों में 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है। यह टीम तीसरे स्थान पर है।
श्रीलंकाई टीम 28 फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी।
बुधवार को खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन 23 रन, जबकि सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
टीम 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रचिन 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए।
इस साझेदारी के टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। मेहमान टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। श्रीलंका को पहली ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर चरिथ असलांका (5) का विकेट भी खो दिया।
पवन रत्नायके ने कुसल मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, लेकिन टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। रत्नायके ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मेंडिस ने 23 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। डुनिथ वेललेज ने 29 रन जोड़े, लेकिन श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।
न्यूजीलैंड की तरफ से 'प्लेयर ऑफ द मैच' रचिन रवींद्र ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हैनरी ने 2 विकेट निकाले। 1 सफलता कप्तान सेंटनर के हाथ लगी।
--आईएएनएस
आरएसजी
नई दिल्ली : पंकज उधास भारतीय संगीत जगत के उन गायकों में से थे, जिन्होंने अपने गायन से करोड़ों लोगों का दिल जीता। उन्होंने अपने करियर में कई गाने और गजलें ऐसी गाईं, जो आज भी याद की जाती हैं, लेकिन एक ऐसा गाना है, जिसने उन्हें असली पहचान दी। यह गाना है 'चिट्ठी आई है', जो 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नाम' का है। इस गाने के पीछे का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है।
शुरुआत में पंकज उधास को फिल्म के लिए इस गजल को गाने में कोई खास रुचि नहीं थी। उनको लगता था कि यह गाना उनके लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं लाएगा, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था।
जब यह गाना राज कपूर के पास गया और उन्होंने इसे पंकज उधास से गाने की इच्छा जाहिर की, तो पंकज ने जब इस गाने को गाया, तो वह भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इस गाने में जो भाव और एहसास है, वह किसी और के लिए गाना नामुमकिन है। राज कपूर की यह प्रतिक्रिया पंकज उधास के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई।
पंकज उधास के करियर को 'चिट्ठी आई है' ने नया उछाल दिया। इस गाने के बाद पंकज को फिल्मों और गजल के मंचों में लगातार अवसर मिलने लगे। लोग उन्हें सिर्फ फिल्मों के गायक के रूप में नहीं बल्कि गजल के जादूगर के रूप में भी जानने लगे। उनकी गजल में प्यार, रोमांस और जज्बातों की मिठास होती थी।
पंकज उधास को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार मिले। 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया और 2025 में उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया। उनके गानों और गजल के लिए उन्हें देश-विदेश में ख्याति मिली।
उनका निधन 26 फरवरी 2024 को मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी आवाज और गज़लें आज भी लोगों के दिलों में बरकरार हैं।
मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली, पिछले कुछ सालों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत में हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए फौजी परिवार की बहन से मिले प्यार और स्नेह का जिक्र किया।
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे स्टोन ग्रे रंग की कांथा साड़ी पहने हुए हैं। साड़ी पर तोते की खूबसूरत कढ़ाई बनी हुई है। सेलिना ने भौजी परिवार की महिलाओं के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए लिखा, "एक फौजी बहन का स्नेह। जिंदगी की भागदौड़ में मैं भूल गई थी कि बहन से साड़ी लेना और उसे पहनना कैसा होता है। एक फौजी ने मुझे साड़ी भेंट देने के साथ-साथ मुझे पहनाई, साड़ी की पिन लगाई, प्लीट्स बनाई और ऐसे ओढ़ाई जैसे सुरक्षा में लपेट रही हैं।"
सेलिना ने आगे लिखा, "साथ ही, उन्होंने मुझे चूड़ी पहनाई, कान की बाली ठीक की, फोटो खींची, पल्लू सही किया और माथे पर बिंदी लगाई। इन छोटे-छोटे कामों से मुझे एहसास हुआ कि मैं अकेली नहीं हूं। यह साड़ी उन्होंने अपने पति की बंगाल पोस्टिंग के दौरान ली थी।"
अभिनेत्री ने इस पल को अपने बचपन से जोड़ा। उन्होंने लिखा, "ये सब देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई, जब मेरी मां प्यार से कांथा साड़ी निकालकर पहना करती थीं। वह सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि प्यार और गर्व का एहसास हुआ करता था। काफी समय बाद ऐसा सुकून फिर से महसूस हुआ।"
अभिनेत्री ने बताया कि वे कुमाऊंनी हैं। उनके अंदर ताकत नंदा देवी की कृपा और पहाड़ों की गोद से मिली है। अभिनेत्री ने लिखा, "कभी-कभी सुकून चुपचाप आता है। साड़ी की प्लेट्स में, चूड़ियों में और बहन के प्यार में। इस एहसास में कि अपनों के साए में अभी भी सुरक्षित हैं। लव यू, समीरा।
बता दें कि अभिनेत्री एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता, कर्नल विक्रम कुमार जेटली, एक पंजाबी हिंदू और भारतीय सेना अधिकारी थे, जबकि उनकी मां, मीता, एक अफगान हिंदू और सेना की नर्स थीं। उनके भाई, विक्रांत जेटली, भी एक रिटायर्ड मेजर हैं, जो अभी इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत में हैं।
मुंबई : साउथ सिनेमा के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध अपनी शानदार गायिकी को लेकर दर्शकों के बीच खास जगह रखते हैं। उन्होंने बुधवार को डायरेक्टर और एक्टर परी इलावझगन की आगामी फिल्म 'अनबे डायना' का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है।
अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया। उन्होंने लिखा, "'अनबे डायना' का फर्स्ट लुक जारी करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।"
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में परी इलावझगन दूल्हे की तरह तैयार हैं, उनके चेहरे पर गुस्सा है और खून से सनी शर्ट है, जो दुल्हन की तरह तैयार राम्या रंगनाथन के बगल में खड़ी हैं। वह एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उनका हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं। कपल अपने रिश्तेदारों से घिरा हुआ है और आसपास बहस छिड़ी दिख रही है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म मजेदार और रोमांटिक एंटरटेनर होगी जो लीड जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमेगी।
फिल्म को मिलियन डॉलर स्टूडियोज और नियो कैसल क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म की खास बात ये है कि परी इलावझगन ने इसे निर्देशित करने के साथ-साथ अभिनय भी किया है। वे इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, उनके साथ अभिनेत्री रम्या रंगनाथन भी होंगी।
अभिनेत्री रम्या रंगनाथन को मुख्य रूप से फिल्म यूथ एंटरटेनर 'निलवुक्कु एनमेल एन्नाडी कोबाम' में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को अभिनेता धनुष ने निर्देशित किया था। इसके अलावा, इस फिल्म से एक्ट्रेस रोजा तमिल सिनेमा में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। रोजा, लंबे गैप के बाद, इस फिल्म में एक फुल-लेंथ रोल के साथ तमिल सिनेमा में दोबारा एंट्री कर रही हैं।
फिल्म ने कई कारणों से दर्शकों के बीच दिलचस्पी जगाई है। यह फिल्म मिलियन डॉलर स्टूडियोज का सातवां प्रोडक्शन है, एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस जिसने सिर्फ 'गुड नाइट', 'लवर' और 'टूरिस्ट फैमिली' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।
ओ2 लंदन में 22 मार्च को बादशाह का मेगा कॉन्सर्ट, श्रेया घोषाल के आशीर्वाद से बढ़ा उत्साह
मुंबई : भारत के प्रसिद्ध रैपर, सिंगर, गीतकार और संगीत निर्माता आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें लोग बादशाह के रूप में जानते हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो इंडियन आइडल के सेट पर भारत की सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख प्लेबैक सिंगरों में से एक श्रेया घोषाल से बात करते नजर आ रहे हैं।
बादशाह वीडियो में श्रेया घोषाल से आशीर्वाद लेते हुए कहते हैं, "मैं लाइफ में पहली बार ओ2 में लाइव परफॉर्म करने वाला हूं, और मैंने कभी भी किसी भी इतने बड़े एरिना में सोलो परफॉर्म नहीं किया है, तो मुझे बहुत नर्वसनेस हो रही है।" इसे लेकर उन्होंने श्रेया से टिप्स और आशीर्वाद मांगे, जिस पर श्रेया ने बादशाह के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा, "तुम शानदार हो, मैं तुम्हें क्या टिप्स दूं, यार? तुम्हें किसी की जरूरत नहीं है। तुम कमाल हो।"
इसके बाद बादशाह ने श्रेया से आशीर्वाद मांगा, जिसके बाद श्रेया कहती है, "तुम वहां कमाल कर दोगे। कृपया जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं, आप जानते हैं कि बादशाह ओ2 में आने वाले हैं। आप सभी को वहां होना चाहिए, बादशाह का प्रदर्शन देखना चाहिए, क्योंकि स्टेज पर उसकी एनर्जी अलग लेवल पर होगी, और जिस तरह की चीजें वह मंच के लिए तैयार करते हैं, उसके विचार इस दुनिया से परे हैं। वह हमेशा लीक से हटकर गाते हैं। ब्लॉकबस्टर गानों का 'बादशाह' है ये, और क्या चाहिए? पार्टी यहीं से शुरू होगी। आ जाओ यार, सब आ जाओ। मैं बहुत खुश हूं। ऑल द बेस्ट यार, तुम कमाल कर दोगे।"
वीडियो में श्रेया और बादशाह की बॉन्ड कमाल की नजर आती है। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर लगातार कमेंट का सिलसिला जारी है। बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "मैंने आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया। जैसे-जैसे हम अपने पहले ओ2 कॉन्सर्ट के करीब आ रहे हैं, मैं इन शब्दों को गर्व के साथ मंच पर प्रस्तुत करूंगा और अपने दर्शकों को अपना सब कुछ और उससे भी अधिक दूंगा।"
बादशाह 22 मार्च को ओ2 लंदन में सोलो कॉन्सर्ट करेंगे। उन्होंने आगे लिखा, "आइए और देखिए कि हम क्या निर्माण कर रहे हैं।" बादशाह मुख्य रूप से हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों के लिए मशहूर हैं, जिन्होंने 2006 में यो यो हनी सिंह के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
वहीं, श्रेया घोषाल ने 2002 में फिल्म 'देवदास' से बॉलीवुड में अपने शानदार सिंगिंग करियर की शुरुआत की और अब तक हिंदी, बंगाली, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में हजारों गाने गा चुकी हैं। अपनी लाजवाब गायकी के लिए श्रेया कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। वह देश की सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में से एक हैं।
टी20 फॉर्मेट की तैयारी में ज्यादा समय लगता है, टेस्ट को प्राथमिकता देने की बात गलत: एडम जांपा
नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सवालों के घेरे में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा प्राथमिकता देने के आरोप लग रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने इन आरोपों का खंडन किया है।
जांपा ने कहा, "यह बात पूरी तरह से गलत है कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को ज्यादा महत्व देता है। टीम मैनेजमेंट और कोच टेस्ट की तुलना में छोटे फार्मेट पर अधिक समय देते हैं।"
दिग्गज स्पिनर ने कहा, "कोच और स्टाफ इस बात पर जितना समय लगाते हैं कि हम टी20 क्रिकेट कैसे खेलेंगे, शायद ही उतना समय टेस्ट फॉर्मेट पर देते हैं। इसकी वजह टी20 क्रिकेट का टेस्ट या वनडे फॉर्मेट से ज्यादा प्रतियोगी होना है।"
उन्होंने कहा, "फैन्स को ऑस्ट्रेलिया टीम को टी20 खेलते हुए देखने का मौका कम मिलता है। क्योंकि हम ज्यादातर मैच घर से बाहर खेलते हैं। हम गर्मियों में तीन से छह गेम खेलते हैं। हमारे अधिकांश मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर और विपक्षी टीम के समय के मुताबिक होते हैं। इसलिए हमारे दर्शकों को देखने को मौका नहीं मिलता कि हम कैसे खेलते हैं और विश्व कप की कैसे तैयारी करते हैं।"
जांपा ने कहा, "हमने अब तक बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। हां, यह निराशाजनक है कि हम विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर हो गए।"
टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे, आयरलैंड, श्रीलंका और ओमान के साथ ग्रुप बी में रखा गया था। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर-8 में गई हैं। ऑस्ट्रेलिया इन्हीं दोनों टीमों से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई।
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ खेला और बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के हीरो एडम जांपा ही रहे थे। जांपा ने 4 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
एलिस पेरी ने रचा इतिहास, 350 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया है। भारत के खिलाफ शनिवार को एडिलेड में तीसरे टी20 में उतरने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए 350 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।
2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा, पेरी से ज्यादा मैच सिर्फ दो महिला क्रिकेटरों ने खेले हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 357 और सूजी बेट्स ने 355 मैच खेले हैं।
क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक, पेरी ने कहा, "मेरे सामने कोई खास लैंडमार्क नहीं हैं। मैं बस यह अनुभव करना चाहती हूं कि यह टीम क्या कर रही है, और जब तक मैं इसमें योगदान दे रही हूं और इसमें संतुष्टि पाती हूं, तब तक मैं यहां रहना पसंद करूंगी। हमेशा आगे रोमांचक चीजें होती हैं, लेकिन हम देखेंगे कि यह कहां तक ​​जाती है।"
पेरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान एलिसा हीली हैं। हिली ने कुल 295 मैच खेले हैं। हीली ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले डे-नाइट टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगी।
पेरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक हैं। तीसरे टी20 मैच से पहले पेरी के करियर पर नजर डालें तो 14 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 930 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 213 है। इसके अलावा 39 विकेट भी उन्होंने लिए हैं।
165 वनडे की 137 पारियों में 3 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए 4,504 रन बनाने के साथ ही 166 विकेट उनके नाम हैं। वहीं, 170 टी20 मैचों में 9 अर्धशतक की मदद से 2200 रन और 126 विकेट उनके नाम हैं।
तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। शनिवार को एडिलेड में तीसरे टी20 मैच की विजेता टीम सीरीज की विजेता होगी।
अमेरिकी टैरिफ का 10 प्रतिशत तक कम होना भारत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ी राहत : एक्सपर्ट
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ कम होकर 10 प्रतिशत तक आने पर एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार को सामान्य करने में मदद करेगा। इसके साथ बिजनेस और निवेशकों को अधिक स्पष्टता मिलेगी।
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आईएएनएस से बातचीत करते हुए, एआईएमए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विशाल कंपानी ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा टैरिफ को पहले के 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करना एक स्वागत योग्य कदम है। संशोधित दर अगले 150 दिनों तक लागू रहेगी।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उभरते बाजारों के लिए यह एक बहुत ही सकारात्मक घटनाक्रम है। हम टैरिफ की दरें कम होकर 18 प्रतिशत होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह कम होकर अगले 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत हो जाएंगी।"
उन्होंने आगे कहा कि इस कदम से वैश्विक व्यापार में एकरूपता लाने में मदद मिलती है। उनके अनुसार, पहले कई देशों में अलग-अलग टैरिफ दरें थीं, लेकिन भारत सहित सभी देशों में 10 प्रतिशत की दर तय करने से व्यवस्था को सामान्य बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, "इससे सब कुछ पहले जैसा हो जाता है।"
हालांकि, कंपानी ने सावधानी बरतने की भी सलाह दी, और कहा कि अमेरिका के पास कई नीतिगत उपाय उपलब्ध हैं।
उन्होंने आईएएनएस को आगे कहा कि यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा कि वे इन नियमों को फिर से बदलने के लिए क्या उपाय अपनाते हैं। साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका के भीतर आंतरिक संघर्ष चल रहे हैं जो भविष्य के नीतिगत निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं।
एआईएमए कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, कंपानी ने कहा कि वे इसके 70वें वर्ष में नेतृत्व टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।
उन्होंने इस सम्मेलन को काफी अच्छा बताया, जिसमें राजनीति, अर्थशास्त्र, वित्त और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
हीरो बनने का सपना टूटा तो खलनायक बनकर चमके, डॉन’ का नारंग बनकर कमल कपूर ने पाई खोई हुई पहचान
मुंबई : कहते हैं कि किस्मत में जो लिखा होता है, वह देर-सवेर मिल ही जाता है और ऐसा लम्हा हर किसी की जिंदगी में आता है। हिंदी सिनेमा में हीरो बनकर पर्दे पर चमकने वाला सपना हर कोई लेकर आता है। एक्टर कमल कपूर हीरो बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
डॉन में 'नारंग' की भूमिका निभाने वाले विलेन तो हर किसी को याद होगा, जो डायलॉग के साथ-साथ अपनी आंखों से एक्टिंग करते थे। अभिनेता कमल कपूर की आंखें उन्हें खलनायक बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट थीं।
22 फरवरी को पेशावर में जन्मे कमल कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से आते थे, क्योंकि वे पृथ्वीराज कपूर की मौसी के बेटे थे। 40 से 50 के दशक में पृथ्वीराज कपूर ने हिंदी सिनेमा पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया था और कमल कपूर भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे। हिंदी सिनेमा में डेब्यू कराने में पृथ्वीराज कपूर ने अपने मौसेरे भाई की मदद की थी और जब उन्होंने 'पृथ्वी थिएटर' की नींव रखी थी, तो पहला नाटक उन्हीं के साथ किया। कमल कपूर के लिए यह उनके करियर का पहला ब्रेक था, जिसमें उन्हें भूरी आंखों की वजह से अंग्रेज का किरदार मिला था। जिसके बाद अभिनेता 1946 में फिल्म 'दूर चलें' और 1948 में आई 'आग' में दिखे। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।
बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। अभिनेता कमल कपूर ने बतौर हीरो 21 फिल्मों में काम किया और लगभग सारी फिल्में पिट गईं। कमल कपूर समझ चुके थे कि हीरो बनना बेकार है, तो अब क्यों न फिल्में बनाई जाएं? बुरी तरह फ्लॉप फिल्म देने के बाद उन्होंने फिल्मों का निर्देशन और निर्माण करना शुरू किया। साल 1951 में उन्होंने 'कश्मीर' और 1954 में 'खैबर' नाम की फिल्म का निर्माण किया, लेकिन दोनों ही फिल्में इतनी बुरी तरीके से पिट गईं कि अभिनेता को अपनी गाड़ी तक बेचनी पड़ गई थी।
एक पुराने इंटरव्यू में खुद अभिनेता ने बताया कि कैसे दो फिल्में बनाने के बाद वे बर्बाद हो गए थे और सड़क पर आने की नौबत आ गई थी। जिसके बाद जो भी छोटे-मोटे रोल मिल रहे थे, वह भी मिलना बंद हो गए।लगातार नौ साल तक कोई काम नहीं मिला। वो दौर काटना मेरे लिए मुश्किल रहा था। 1965 में आई फिल्म 'जौहर महमूद इन गोवा' ने अभिनेता की किस्मत बदल दी क्योंकि इस फिल्म में वे पहली बार विलेन बने थे।
फिल्म कुछ खास नहीं कमा पाई लेकिन कमल कपूर के लिए संजीवनी साबित हुई और उसके बाद लगातार निगेटिव किरदार वाली फिल्में मिलने लगीं। उन्होंने फिल्मों में गुंडे, वकील और हीरो के दोस्त के भी किरदार किए लेकिन असल छाप 'डॉन' में नारंग के किरदार से मिली, जिसमें उनकी और अमिताभ बच्चन की जुगलबंदी ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया। अभिनेता ने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया और 'दीवार', 'पाकीजा', 'मर्द', और 'जागूं' जैसी फिल्मों में काम किया।
मुंबई : फिल्मी दुनिया में रिश्तों को लेकर चर्चा होना आम बात है, लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि अभिनेत्रियां अपने से उम्र में बड़े निर्माताओं से विवाह करती हैं। हमउम्र निर्माता के साथ शादी के उदाहरण अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत की जोड़ी खास है। दोनों न केवल हमउम्र हैं, बल्कि आपसी समझ, भरोसे और सहयोग के आधार पर उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया है।
शनिवार को कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। जैकी भगनानी ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने रकुल के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी, छुट्टियां और रोजमर्रा के खूबसूरत पल शामिल हैं।
जैकी ने लिखा, "मैं तुम्हें शब्दों से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। मैं कभी शब्दों से बयां नहीं कर पाया कि तुम मेरे लिए कितनी खास हो, लेकिन आज बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। हमेशा मेरा साथ देने और मेरा होने के लिए धन्यवाद।"
जैकी ने आगे लिखा, "हमारी दूसरी सालगिरह मुबारक हो, रकुल। तुम्हारे साथ से ये दो साल ऐसे बीते जैसे बस दो पल ही हों...क्योंकि तुम्हारे साथ हर लम्हा इतना खास होता है कि समय जैसे रुक सा जाता है।"
जैकी ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, जितना तुम सोच भी नहीं सकती। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है, शायद जितना तुम्हें पता भी नहीं होगा। जब मैं कमजोर पड़ता हूं, तुम मेरी ताकत बन जाती हो। जब मुझे मजबूती से खड़ा होना होता है, तुम मेरा सहारा बनती हो। और जब जिंदगी में अंधेरा लगता है, तुम मेरी रोशनी बन जाती हो।"
यह पोस्ट फैंस के बीच खूब पसंद आ रही है। जैकी ने रकुल को अपना सबसे मजबूत सहारा बताया। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। 2021 से उनका रिश्ता शुरू हुआ था और अब दो साल बाद भी उनका प्यार वैसा ही गहरा और रोमांटिक है।
रकुल प्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड दोनों में एक्टिव हैं, जबकि जैकी एक्टर के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर भी हैं। उनका यह कपल इंडस्ट्री में ऐसे जोड़ों में शुमार है, जहां दोनों बराबरी से साथ चलते हैं और एक-दूसरे की सफलता में खुशी मनाते हैं।
मुंबई : होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है। बाजार सज रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'होली पे चले गोली' शनिवार को रिलीज हो गया।
यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है। अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही हैं, जबकि वरुण शर्मा भी अपना अलग अंदाज बिखेर रहे हैं।
गाने में रंग, जोश और मस्ती से भरा माहौल है, जो होली के उत्सव को और भी रंगीन बना रहे हैं। अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "'होली पे चले गोली' इस साल होली का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है। रंग, स्टाइल और ढ़ेर सारी मस्ती आपका इंतजार कर रही हैं। इस खास मौके पर आएंगे बेहद मनोरंजक वरुण शर्मा और शानदार अक्षरा सिंह के साथ जश्न होगा जोरदार। गाना एकदम दमदार और जोश से भरपूर होगा। बने रहिए हमारे साथ और इस धमाकेदार सेलिब्रेशन को भूलना मत।"
सॉन्ग 'होली पे चले गोली' को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोज ने मिलकर गाया है और अजीम शिराजी ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है।
गाने के रिलीज के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कई लोगों ने अक्षरा सिंह के अंदाज और वरुण शर्मा के साथ उनकी जोड़ी की तारीफ की है। होली के मौके पर भोजपुरी गानों की मांग हमेशा ज्यादा रहती है। अक्षरा सिंह का यह नया गाना लोगों को रंगों में डुबोने और थिरकने का मौका देगा।
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वे न सिर्फ अभिनय, बल्कि गायिकी से भी दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। उनके गाने कई लोगों को पसंद भी आते हैं।
मुंबई : शिक्षा और हर बच्चे के लिए इसे सुलभ बनाने के प्रयासों को दिखाती आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हेलो बच्चों' सुर्खियों में है।
सीरीज की पहली झलक ही शिक्षा के महत्व को उजागर करती है, जिसमें अभिनेता विनीत कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिख रहे हैं। अब अभिनेता ने आईएएनएस से अपकमिंग सीरीज को लेकर खास बातचीत की है और शिक्षा को हर बच्चे के लिए जरूरी बताया है।
सीरीज 'हेलो बच्चों' के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि सीरीज उनके जीवन से प्रेरित है क्योंकि उन्होंने कोचिंग की दुनिया को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा, यह मेरे जीवन से बहुत जुड़ा हुआ है। मेरे पिता गणितज्ञ हैं, और मैंने चिकित्सा की पढ़ाई की है और आयुर्वेद में एमडी की डिग्री प्राप्त की है। मैंने प्रशिक्षण और कोचिंग की दुनिया को बहुत करीब से देखा है। जब मुझे यह अवसर मिला, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने पुराने दिनों में लौट गया हूं।
अभिनेता का मानना है कि माता-पिता और शिक्षक के शो से जुड़ाव महसूस करेंगे, क्योंकि कहानी सिर्फ बच्चों की नहीं, उनके पीछे मेहनत करने वाले माता-पिता की भी है। उन्होंने कहा, जब एक शिक्षक किसी छात्र के जीवन में प्रवेश करता है, तो वह सचमुच उस जीवन को बदल सकता है। इस पेशे में अपार शक्ति है। यह शो कई ऐसी भावनाओं और अनुभवों को दर्शाता है। अनजाने में ही दर्शक खुद को कई पलों से जुड़ा हुआ पाएंगे।
शूटिंग के दौरान के शानदार पलों को याद कर उन्होंने बताया कि कई बार मुझे कुछ दृश्यों को पढ़ते समय रुकना पड़ा। जैसे-जैसे आप अभिनय के करीब आते हैं, आप उन भावनाओं को और भी गहराई से महसूस करने लगते हैं। हमने कोटा और अन्य जगहों पर शूटिंग की, और मुझे कई छात्रों से मिलने का मौका मिला जिन्होंने अपने निजी अनुभव मेरे साथ साझा किए। उनकी बातें सुनकर मुझे एहसास हुआ कि यह किरदार कितना महत्वपूर्ण और ज़िम्मेदार है।
विनीत कुमार सिंह को बचपन से कला से प्यार था, लेकिन उन्होंने कला के विषय को छोड़कर बायोलॉजी को चुना। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद कर उन्होंने कहा, "मुझे इतिहास पढ़ना हमेशा से अच्छा लगता था। दुर्भाग्यवश मैं उसे विषय के रूप में नहीं चुन सका। मैंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया क्योंकि मैं राष्ट्रीय विज्ञान और शिक्षा (एनएसडी) की ओर जाना चाहता था। मैंने सांस्कृतिक सम्मान (कल्चरल ऑनर्स) की पढ़ाई की, जिसमें इतिहास और दर्शनशास्त्र शामिल थे, लेकिन था तो मैं जीव विज्ञान का छात्र, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे इतिहास, दर्शनशास्त्र और कविता पढ़ना बहुत पसंद था।"
सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए विनित ने कहा कि यह किरदार ऐसा लगता है जैसे आप इसे पहले से जानते हो। बिल्कुल सरल, सहज और स्वाभाविक, लेकिन फिर भी ढेर सारी जिम्मेदारी और उम्मीदें भी आती हैं। ये सीरीज दिखाती है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति आपको आश्चर्यचकित और प्रेरित कर सकता है और कैसे एक शिक्षक, समर्पण और ईमानदारी के माध्यम से, लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है और एक बच्चे के भविष्य में गहरा बदलाव ला सकता है।
सोशल मीडिया बैन के समर्थन में उतरे कुणाल कपूर, कहा- यह तकनीक के खिलाफ नहीं, बच्चों के हक में है
मुंबई : सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और एआई के बढ़ते चलन से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर की चपेट में बच्चे जल्दी आते हैं, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई और व्यक्तित्व पर पड़ता है। शनिवार को मशहूर अभिनेता कुणाल कपूर ने बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर रोक लगाने का सपोर्ट किया।
उन्होंने कहा कि यह कदम 'एंटी-टेक्नोलॉजी' नहीं बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। कुणाल का कहना है कि सोशल मीडिया के एल्गोरिदम इस तरह बनाए जाते हैं कि बच्चे घंटों स्क्रॉल करते रहें, जिससे उनकी एकाग्रता, नींद और भावनात्मक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
कुणाल कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर शेयर की, जिसमें लिखा था कि 140 करोड़ की आबादी वाले भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने पर सरकार विचार कर रही है।
अभिनेता कुणाल कपूर ने खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इसकी हमारे देश को बहुत जरूरत है। यह एंटी-टेक नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। बच्चों को ऐसे एल्गोरिदम से बचाना होगा, जो लत लगाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह हमें अपने घरेलू प्लेटफॉर्म बनाने का मौका भी देता है, जो सिर्फ एंगेजमेंट पर नहीं, बल्कि ग्रोथ पर फोकस करते हैं।"
केंद्र सरकार इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 में बदलाव करके 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने पर विचार कर रही है।
जब से ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन करने की घोषणा की है, उसकी कई बड़ी हस्तियों ने तारीफ की। इनमें, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद और शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स शामिल थे।
संभल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर विरोध-प्रदर्शन तक सीमित यह मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई के बाद विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, एफआईआर बुधवार को संभल जिले की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी में दर्ज की गई। शिकायत गांव भकरौली निवासी अरविंद कुमार ने दर्ज कराई, जो दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ थाने पहुंचे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी यादव समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
उनका कहना है कि फिल्म में समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे पूरे समुदाय की छवि खराब हो सकती है। इसी आधार पर उन्होंने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में चार लोगों को नामजद किया गया है। इनमें फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, मुख्य अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर बीते कुछ दिनों से संभल और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। यादव समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक ही आपत्तिजनक है और जानबूझकर एक खास समाज को निशाना बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर फिल्म के पोस्टर जलाए, उन्हें पैरों से रौंदा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
कई जगहों पर सिनेमा हॉल संचालकों को भी चेतावनी दी गई थी कि अगर फिल्म रिलीज की गई, तो विरोध और तेज किया जाएगा।
इस पूरे विवाद के बीच फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस
पीके/एबीएम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों को 3 लाख रुपए का दिया गया लालच
मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अब यह बात सामने आई है कि इस हमले में शामिल मुख्य चार आरोपियों को कुल तीन लाख रुपए का लालच दिया गया था। वहीं, फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी दीपक चंद्रा को खर्च और तैयारी के लिए 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इलाके में अपनी पहचान बनाने, डर का माहौल कायम करने और जल्दी अमीर बनने के लालच में इस गैंग से जुड़ने का फैसला किया। यही लालच धीरे-धीरे उन्हें एक बड़े अपराध की ओर ले गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य शूटर दीपक चंद्रा को जब इस काम के लिए तैयार किया गया, तब उसे पहले ही बता दिया गया था कि अगर मिशन पूरा हुआ तो मोटी रकम मिलेगी। शुरुआती खर्चों, आने-जाने और ठहरने के लिए उसे 50 हजार रुपए नकद दिए गए। बाकी आरोपियों को मोटी रकम का लालच दिया गया।
यह मामला एक फरवरी की रात का है, जब रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात से पहले कई बार रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से मुंबई से बाहर निकल गए थे। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद रखे थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करने में पुलिस को वक्त लगा।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान वह हथियार बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल शूटर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के लिए किया था। यह पिस्तौल हरियाणा से बरामद की गई, जिसे अब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री भेज दिया गया है।
लैबोरेट्री में हथियार का बैलिस्टिक टेस्ट कराया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक रूप से यह पुष्टि हो सके कि यही हथियार इस वारदात में इस्तेमाल हुआ था।
--आईएएनएस
पीके/एबीएम
कोलकाता, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक बार फिर फिल्म 'अस्सी' के जरिए महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को उजागर किया है। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर कोलकाता में रखा गया था, जहां पर अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और समाज की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है।
उन्होंने कहा, "फिल्म का नाम 'अस्सी' इसलिए रखा गया है क्योंकि कहानी में जिस दिन लड़की के साथ अत्याचार हुआ था, उसी दिन 80 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ था। फिल्म में भी सवाल उठाया गया है कि अगर एक दिन में 80 घटनाएं होती हैं, तो पूरे साल कितनी घटनाएं होंगी?"
उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हमारा समाज सच में आगे बढ़ रहा है, पीछे जा रहा है, या बीच में ही ठहर गया है। आखिर में हम जा कहां रहे हैं? यह फिल्म बहुत विचारोत्तेजक है। यह हमारे सिस्टम पर सवाल उठाती है कि यह सब कहां से शुरू हुआ, कहां खत्म होगा, और बीच में क्या हो रहा है।"
अभिनेत्री ने 'एपस्टीन फाइल्स' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "अभी हाल ही में 'एपस्टीन फाइल्स' आई, जिसमें उन लोगों के नाम सामने आए, जिनका नाम हम सम्मान और इज्जत के साथ लेते हैं। दुनियाभर में पावरफुल और नामी लोगों के नाम इसमें शामिल हैं। पावर और पैसे के साथ बुराई का गहरा रिश्ता है। यह फिल्म भी उसी तरह सोचने पर मजबूर करती है।"
अभिनेत्री ने कहा, "हमारे यहां डॉक्टर और इंजीनियर लाइन में खड़े हैं। डॉक्टर और शिक्षक भी मजबूरी में हैं। हमारे पास एक महान देश और महान राज्य है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि सोचना पड़ता है कि हम कहां पहुंच गए हैं।"
--आईएएनएस
एनएस//एबीएम
मुश्किल से हुई शादियां आगे चलकर मजबूत होती हैं : गिप्पी ग्रेवाल
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर गिप्पी ग्रेवाल अपनी आने वाली पंजाबी फैमिली-कॉमेडी फिल्म 'विहा करतारा दा' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
खास बात यह है कि इस फिल्म को बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया गया है। इसमें मशहूर सिंगर-एक्ट्रेस निमरत खैरा अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के नाम से ही जाहिर है, इसमें कहानी शादी, रिश्तों और पारिवारिक उलझनों के इर्द-गिर्द घूमेगी।
गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, ''फिल्म का किरदार करतारा बड़ी मुश्किलों के बाद शादी के बंधन में बंधता है और कहीं न कहीं यह किरदार मेरी अपनी जिंदगी से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि मेरी अपनी शादी भी बहुत मुश्किलों से हुई थी। शादी के दौरान कई तरह की दिक्कतें आई थीं, जिनका जिक्र मैं नहीं कर सकता, लेकिन वे परेशानियां वक्त के साथ सुलझ गईं। मेरा मानना है कि जिन लोगों की शादी मुश्किलों से होती है, उनकी शादीशुदा जिंदगी आगे चलकर मजबूत रहती है, क्योंकि संघर्ष पहली ही हो चुका होता है।''
फिल्म में उनके किरदार के झूठ बोलने की आदत पर जब सवाल किया गया, तो गिप्पी ग्रेवाल ने जवाब देते हुए कहा, ''जो लोग यह दावा करते हैं कि वे कभी झूठ नहीं बोलते, दरअसल वही सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं। हर इंसान जिंदगी में कभी न कभी झूठ बोलता है, लेकिन झूठ ऐसा नहीं होना चाहिए, जिससे किसी की परेशानी बढ़ जाए। मैं भी छोटा-मोटा झूठ बोलता हूं, जैसे मैं बस दो मिनट में पहुंच रहा हूं, असल में पहुंचने में मुझे दो घंटे लग जाते हैं।''
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ जुड़ने को लेकर गिप्पी ग्रेवाल ने अपने करियर की शुरुआत को याद किया। उन्होंने कहा, ''मेरा फिल्मी सफर टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड से शुरू हुआ था। शुरुआती पंजाबी फिल्में जैसे 'मेल करा दें रब्बा' और 'जिन्ने मेरा दिल लुटया' के दौर से ही बॉलीवुड का सहयोग पंजाबी सिनेमा को मिलता रहा है। इसके बाद मैंने टी-सीरीज, जियो, वायकॉम और सारेगामा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया। पहले पंजाबी फिल्मों को सीमित पहचान मिलती थी, लेकिन अब प्लेटफॉर्म बड़े हो गए हैं और दर्शक भी बढ़े हैं, जिससे पंजाबी सिनेमा की पहुंच देश-विदेश तक हो रही है।''
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, ''आज के दौर में पंजाबी फिल्में शायद इकलौती ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर बिना किसी असहजता के देख सकता है। हम फिल्मों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक त्योहार मानते हैं, जिसे परिवार के साथ मिलकर मनाया जाता है। सिनेमा ऐसा होना चाहिए, जिसमें किसी भी उम्र का दर्शक खुद को सहज महसूस करे।''
वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस निमरत खैरा ने भी अपने किरदार और निजी सोच पर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ''मेरी बस एक ही ख्वाहिश है कि मेरा होने वाला दूल्हा करतारा जैसा बिल्कुल न हो, और इसकी वजह दर्शकों को फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगी।''
शादी को लेकर टेंशन के सवाल पर निमरत ने कहा कि शादी में बजट से ज्यादा रिश्तेदारों की नाराजगी संभालना मुश्किल होता है, क्योंकि अक्सर फूफा-जीजा जैसे रिश्तेदार रूठ जाते हैं।
जीवनसाथी के गुणों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इमोशनल, लविंग और केयरिंग पार्टनर चाहिए और वे लव मैरिज की इच्छा रखती हैं।
'विहा करतारा दा' फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
पीके/एबीएम
मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट
मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु शाह अब भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है। उन्होंने बुधवार को एक खास पोस्ट के जरिए हाथी के प्रति प्रेम व्यक्त किया।
मधु शाह ने इस पोस्ट में एक हाथी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, "इंद्राणी और मैं।"
उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि वे खुद को किस जानवर से जोड़कर देखती हैं, तो उनका जवाब हमेशा हाथी ही होता है। उन्होंने वजह बताते हुए कहा, "क्योंकि हाथी बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और साथ ही बहुत बड़े और ताकतवर भी होते हैं।" पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक होकर कहा, "इंद्राणी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"
यह पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में मधु शाह की इस संवेदनशीलता की तारीफ की है।
अभिनेत्री 90 के दशक की मशहूर अदाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह और चिरंजीवी जैसे सितारों के साथ काम किया। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। हालांकि, अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा की फिल्म 'रोजा' से खूब वाहवाही बटोरी थी।
अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर जाने-माने बिजनेसमैन आनंद शाह के साथ साल 1999 में शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अमाया और छोटी बेटी का नाम कीया है। बताते चलें कि आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं।
बताया जाता है कि आनंद ने अभिनेत्री को पहली बार फिल्म 'दिलजले' में देखा था और देखते ही उनके कायल हो गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मुलाकात कराई। मुलाकात के बाद दोनों शुरू में अच्छे दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी।
--आईएएनएस
एनएस/डीकेपी
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया।
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और नायक की छवि दोनों को नई दिशा दी। उन्होंने अपना करियर अभिनय से शुरू किया था। 1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसी दौर में उन्होंने महसूस किया कि अभिनय नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने पटकथा लेखन की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ।
लेखन की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ बनी। यह जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।
सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', और 'डॉन' जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। 'जंजीर' और 'दीवार' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिलाया।
सलीम खान की रचनात्मक ताकत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। आज जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरा फिल्म जगत उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
मोना सिंह ने बताई रिश्तों में सफलता की कुंजी, कहा- आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि एक टीम हैं
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोना सिंह अपनी सादगी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। छोटे पर्दे पर 'जस्सी जैसा कोई नहीं' की बात हो या फिर बड़े पर्दे पर '3 इडियट्स' फिल्म का जिक्र हो, वह हर किरदार से वाहवाही पा ही लेती हैं। वह काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी खुलकर एन्जॉय करती हैं। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ और रिश्तों के अनुभवों को साझा किया।
आईएएनएस से बात करते हुए मोना ने कहा, ''किसी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का सबसे बड़ा सीक्रेट टीम की तरह साथ काम करना और एक-दूसरे के साथ बढ़ना है। कई बार लोग अपने साथी को प्रतियोगी समझ बैठते हैं, लेकिन असली रिश्ते में यह सोच नहीं होनी चाहिए।''
मोना ने कहा, ''आपको यह समझना चाहिए कि आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। आप एक टीम हैं और जब तक आप दोनों साथ में बढ़ते रहेंगे, रिश्ता मजबूत रहेगा। शादी या किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ समझदारी और सहयोग भी उतना ही जरूरी होता है।''
मोना इन दिनों नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कोहरा' के दूसरे सीजन की सफलता का आनंद ले रही है। इस सीजन में उनके साथ बरुण सोबती और रणविजय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीजन में कई नए रहस्य और रोमांच हैं। बरुण अपने पुराने किरदार अमरपाल गारुंडी, जो एक तेज-तर्रार जासूस है, में लौटे हैं। मोना इस बार उनके साथ मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आती है।
इस बार की कहानी पंजाब के दलेरपुरा की है, जहां पहले सीजन के जगराना को पीछे छोड़ते हुए अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) अपनी पत्नी सिल्की के साथ नई जिंदगी शुरू करता है। सीजन की शुरुआत होती है एक एनआरआई लड़की प्रीत (पूजा बुमराह) के मर्डर से, जो अपने मायके में मृत पाई जाती है। केस की जांच एसआई धनवंत कौर (मोना सिंह) को सौंपी जाती है। जांच में पता चलता है कि प्रीत कई महीनों से अपने पति (रणविजय सिंह) और बच्चों से दूर अपने मायके में रह रही थी।
एनआरआई लड़की प्रीत का डांस इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर था और भाई अनुराग अरोड़ा के साथ प्रॉपर्टी का झगड़ा भी था। शक तीनों पर जाता है, लेकिन असली जुर्म समाज की गहरी बुराई में छुपा होता है। सीरीज केवल मर्डर नहीं, रिश्तों और सामाजिक पहलुओं की कहानी भी बताती है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो 'अनुपमा' में एक बार फिर समाज के अनदेखे और संवेदनशील मुद्दे को उठाता नजर आएगा। शो में मेकर्स ने पुरुषों के साथ होने वाले भावनात्मक और मानसिक उत्पीड़न को दिखाया है। यह दिखाता है कि घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुष भी इसका शिकार होते हैं।
कहानी में मोती बा की भतीजी कीर्ति को बाहर से एक आदर्श पत्नी दिखाया गया है, जो अपने पति कपिल की अच्छे से देखभाल करती नजर आती है। लेकिन बंद कमरे में वह कपिल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है, ब्लैकमेल और टॉर्चर करती है। कपिल इस सबके बारे में किसी से कह नहीं पाता, क्योंकि समाज में पुरुषों को पीड़ित मानने की सोच कम है और कीर्ति ने अपनी परफेक्ट इमेज इतनी मजबूत बना रखी है कि उसकी बात पर यकीन नहीं किया जाएगा।
अनुपमा, जो हमेशा सही के साथ खड़ी रहती हैं, कीर्ति के व्यवहार में कुछ गड़बड़ियां नोटिस करती हैं। वह कपिल के दर्द को समझती हैं और सिर्फ इसलिए कीर्ति का समर्थन नहीं करतीं क्योंकि वह एक महिला है। अनुपमा सच की तलाश में रहती हैं और परिवार के सामने कीर्ति के असली चेहरे को बेनकाब करने में जुट जाती है।
यह एपिसोड मैसेज देता है कि दुर्व्यवहार जेंडर से परे है और पीड़ित किसी भी जेंडर का हो सकता है। शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने इस थीम पर खुशी जताते हुए मेकर्स की तारीफ की। उन्होंने कहा, "अनुपमा के मेकर्स की तारीफ होनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे टॉपिक उठाए जो समाज में अभी भी टैबू हैं। वह अनुपमा को अक्सर उन मुद्दों के लिए आवाज बनाते हैं, जो दबी रहती हैं। मुझे राजन शाही, दीपा शाही और डीकेपी प्रोडक्शंस के इस विजन का हिस्सा बनने पर गर्व है।"
रुपाली ने आगे कहा, "अनुपमा हमेशा समाज के मुद्दों पर बोलती आई है, चाहे किसान, दिवाली पर एडजस्टमेंट, आवारा जानवरों को खाना, गाय की सेवा या कुत्तों को रोटी खिलाना हो। अब यह ट्रैक पुरुषों के साथ गलत व्यवहार, घरेलू हिंसा और पति के शिकार होने जैसे विषयों पर बात कर रहा है। यह मेरे लिए बहुत दिल को छूने वाला और गर्व की बात है कि मुझे मेकर्स की इस सोच को आवाज देने का मौका मिला।"
--आईएएनएस
एमटी/एएस
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने किरदार से खास तड़का लगाया है।
मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी दिल की बातें बयां कीं। संदीपा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे मेकअप करवाती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, "सब मुझे वैसे ही देखते हैं, जैसा वे देखना चाहते हैं। एक लड़की जो हमेशा संभली हुई और ठीक लगती है, लेकिन आईने में जो चेहरा दिखता है, वह अपना नहीं लगता है। इतने सालों तक दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से जीते-जीते खुद को ही भूल गए। मैं मुस्कुराती हूं, मजबूत बनकर खड़ी रहती हूं, अपना किरदार निभाती हूं, क्योंकि बाहर सब ठीक दिखे तो लोग मान लेते हैं कि अंदर भी सब ठीक है।"
संदीपा ने आगे लिखा, "अब मैं इस दिखावे में इतनी माहिर हो गई हूं कि खुद भी मानने लगी कि मैं सच में ठीक हूं, लेकिन एक दिन खुद से झूठ नहीं बोल पाई। आईना झूठ नहीं बोलता, पर मेरा आईना वही दिखाता है, जिससे मैं डरती हूं।"
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में संदीपा ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में लिखा, "मिलिए नैना से, एक ऐसी लड़की से जिसे सब परफेक्ट कहते हैं, लेकिन जिसने खुद को कभी इतना अकेला और अनदेखा महसूस नहीं किया। तारीफें मिलती हैं, पर वो दिल का खालीपन नहीं भर पातीं। उसके लिए सच बोलना और मुश्किल हो जाता है।"
अभिनेत्री ने आगे सभी से सवाल पूछते हुए लिखा, "आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें? फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
फिल्म एक दिल को छूने वाली लव स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, इसे संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
--आईएएनएस
एनएस/एबीएम
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आजकल सोशल मीडिया पर पल्सर नाम का न्यूट्रॉन तारा छाया हुआ है, जो सेकंड भर में सैकड़ों बार चक्कर काटता है। तेजी से घूमने के साथ ही तेज आवाज भी निकालता है और इसमें गजब की चुंबकीय शक्ति पाई गई। ऐसे में नासा ने इसके बारे में जानकारी दी।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, पल्सर ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी और रोचक खगोलीय पिंडों में से एक हैं। ये न्यूट्रॉन तारे हैं, जो किसी बड़े तारे के सुपरनोवा विस्फोट के बाद बचे हुए उच्च घनत्व वाले कोर से बनते हैं। ये इतनी तेजी से घूमते हैं कि सेकंड में सैकड़ों बार चक्कर लगा सकते हैं और अपने चुंबकीय ध्रुवों से रेडियो तरंगों, एक्स-रे या गामा किरणों के पल्स छोड़ते हैं।
पृथ्वी से ये पल्स लाइटहाउस की बीकन लाइट की तरह नियमित अंतराल पर चमकते दिखाई देते हैं। पल्सर की खोज 50 साल पहले 1967 में हुई थी। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने एक बड़े रेडियो टेलिस्कोप से डेटा का विश्लेषण करते हुए डेटा चार्ट पर असामान्य गड़बड़ी देखी थी। ये हर 1.33730 सेकंड में नियमित निशान बन रहे थे। शुरू में इसे एलियन सिग्नल समझकर "लिटिल ग्रीन मेन" नाम दिया गया, लेकिन जल्दी ही पता चला कि ये नेचुरल हैं।
इसके बाद कई और पल्सर खोजे गए। इस खोज के लिए 1974 में वैज्ञानिक हेविश और मार्टिन राइल को नोबेल पुरस्कार मिला था।
पल्सर बड़े तारों (सूर्य से 7 से 20 गुना भारी) के रूप में बनते हैं। विस्फोट के बाद बचा कोर बेहद उच्च घनत्व का होता है, इसके एक छोटी सी सामग्री का वजन भी पृथ्वी पर कई टन के बराबर होता है। इनमें बहुत मजबूत चुंबकीय क्षेत्र होते हैं और घूमने की गति बहुत तेज होती है। आज 2,000 से ज्यादा पल्सर ज्ञात हैं। नासा सालों बाद भी पल्सर पर अध्ययन कर रहा है।
एनआईसीईआर नासा का पहला ऐसा मिशन है, जो पल्सर के विशेष अध्ययन के लिए समर्पित है। यह जून 2017 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर लॉन्च हुआ और जल्द ही साइंस ऑपरेशन शुरू किया गया। एनआईसीईआर ने खोज के 50 साल पूरे होने पर पहले पल्सर पीएसआर बी1919 प्लस 21, जिसे सीपी1919 भी कहते हैं का अवलोकन किया।
एनआईसीईआर एक्स-रे अवलोकन करता है, जो पल्सर की मिलियन-डिग्री सतह और मजबूत चुंबकीय क्षेत्र से निकलती ऊर्जा को मापता है। इससे न्यूट्रॉन स्टार के अंदरूनी भाग की संरचना समझने में मदद मिलती है, जहां न्यूट्रॉन, प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन और शायद क्वार्क्स अत्यधिक दबाव में रहते हैं।
एनआईसीईआर के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर कीथ जेंड्रेउ (गोडार्ड) के अनुसार, कई न्यूक्लियर फिजिक्स मॉडल हैं, लेकिन एनआईसीईआर की संवेदनशीलता, एक्स-रे रेजोल्यूशन और टाइमिंग से रेडियस और मास के सटीक माप मिलेंगे, जो मॉडल को बेहतर बनाएंगे।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य जगत में एक से बढ़कर एक कलमकार हुए, जिन्होंने अपनी लेखनी का जादू अपनी रचनाओं में दिखाया। ऐसे ही शब्दों के जादूगर थे वेद प्रकाश शर्मा, जिन्होंने अपने उपन्यासों के जरिए जासूसी-थ्रिलर विधा को मुख्यधारा में लाकर पाठकों का न केवल मनोरंजन किया बल्कि आम आदमी को पढ़ने की भी लत डाली।
17 फरवरी को हिंदी पल्प फिक्शन के लेखक और 'सस्पेंस के बादशाह' के नाम से मशहूर वेद प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि है।
10 जून 1955 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे वेद प्रकाश ने 1980-90 के दशक में हिंदी जासूसी-रोमांच साहित्य को लोकप्रियता की नई बुलंदियां दीं। उन्होंने 170 से ज्यादा उपन्यास लिखे, जिनमें से अधिकांश बेहद लोकप्रिय हुए और लाखों प्रतियां बिकीं। उनकी खासियत थी कि उनकी भाषा आम बोलचाल की थी, जो हर वर्ग के पाठक तक आसानी से पहुंचती थी।
वह अक्सर कहते थे कि वे अखबारों की खबरों और रोजमर्रा की घटनाओं से प्रेरणा लेकर कहानियां लिखते हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब 'वर्दी वाला गुंडा' का विचार भी इसी तरह आया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार वह मेरठ के बेगमपुल इलाके में घूम रहे थे। तभी उनकी नजर एक पुलिस अधिकारी (दारोगा) पर पड़ी, जो कुछ लोगों पर बेरहमी से डंडे बरसा रहा था। वह इतनी क्रूरता से मार रहा था जैसे कोई असली गुंडा हो, न कि वर्दीधारी पुलिसवाला। इस घटना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया और दिमाग में सवाल उठा कि वर्दी पहनकर भी कोई गुंडा बन सकता है। इसी अनुभव से 'वर्दी वाला गुंडा' का कॉन्सेप्ट जन्मा।
साल 1993 में प्रकाशित इस उपन्यास की पहले ही दिन करीब 15 लाख प्रतियां बिक गईं, जो उस समय के लिए एक अनोखा रिकॉर्ड था। वेद प्रकाश शर्मा के अन्य मशहूर उपन्यासों में 'बहू मांगे इंसाफ', 'साढ़े तीन घंटे', 'कैदी नंबर 100', 'कारीगर', 'हत्या एक सुहागिन की', 'दौलत पर टपका खून' आदि शामिल हैं।
उनकी कहानियां जासूसी, हत्या, रहस्य, रोमांच, प्रेम, धोखा, विश्वासघात और सामाजिक मुद्दों से भरी होती थीं। पाठकों में इन किताबों के लिए जबरदस्त दीवानगी थी। मोटी-मोटी किताबें 2-4 दिनों में खत्म हो जाती थीं और नई सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता था। यहां तक कि कई लोग किराए पर लेकर पढ़ते थे।
उनकी रचनाएं किताबों तक सीमित नहीं रहीं। कई उपन्यासों पर फिल्में और टीवी सीरीज बनीं। उनके उपन्यास 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' पर 'खिलाड़ी' बनी, जिसमें अक्षय कुमार ने 'लल्लू' का किरदार निभाया था। 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' का स्क्रीनप्ले भी वेद प्रकाश ने लिखा। 'बहू मांगे इंसाफ' पर 1985 में फिल्म बनी, जबकि उनके कैरेक्टर 'केशव पंडित' पर 2010 में जी टीवी पर सीरीज आई। आमिर खान ने मेरठ में उनसे मिलकर एक फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखने का अनुरोध किया था, जिस पर वह काम कर रहे थे।
वेद प्रकाश को साल 1995 और 2003 में मेरठ रत्न और नटराज भूषण जैसे सम्मान मिले। लंबी बीमारी से जूझते हुए उन्होंने 17 फरवरी 2017 को मेरठ में अंतिम सांस ली। उनके जाने के बाद भी उनकी किताबें आज भी बाजार में बिकती हैं और नई पीढ़ी को रोमांचित करती रहती हैं।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
आनंद सागर की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, जया बच्चन से लेकर सोनू निगम तक ने जताया शोक
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर चोपड़ा के बेटे और प्रोड्यूसर आनंद सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले 15 सालों से वे पार्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे और 13 फरवरी को वो जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।
मुंबई में सोमवार को उनके लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान कई हस्तियों ने शिरकत की थी।
इनमें हेमा मालिनी, जया बच्चन, पूनम ढिल्लों, पूनम सिन्हा, विधु विनोद चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरे, तेज्वनी कोल्हापुरे, और सोनू निगम समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, कई अभिनेत्रियों को सागर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए देखा गया, और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बात भी की।
13 फरवरी को आनंद सागर के निधन के बाद उनकी टीम और परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "बहुत दुख के साथ, सागर परिवार अपने प्यारे पिता, आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के दुखद निधन की घोषणा करता है, जिनका शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को निधन हो गया।"
उन्होंने आगे लिखा था, "1987 की ओरिजिनल टीवी सीरीज रामायण के क्रिएटर, महान रामानंद सागर के बेटे, आनंद सागर आर्ट्स को मैनेज करने वाली दूसरी पीढ़ी का हिस्सा थे। प्यार, इज्जत और मूल्यों वाले इंसान, आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने अपनी दयालुता, समझदारी और नरम दिली भावना से कई लोगों की जिंदगी को छुआ। उन्हें परिवार, दोस्त और वे सभी लोग प्यार से याद करेंगे जिन्हें उन्हें जानने का मौका मिला।"
उनके पिता रामानंद सागर ने 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाकाव्य सीरीज 'रामायण' बनाई थी, जिसने भारतीय टेलीविजन का इतिहास बदल दिया। आनंद सागर ने इस सीरीज के को-प्रोड्यूसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए साल 2008 में 'रामायण' का सफल रीमेक बनाया था, जिसमें गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबिना बनर्जी ने माता सीता का किरदार निभाया था। इस रीमेक ने पौराणिक कथाओं को नए दर्शकों के बीच फिर से लोकप्रिय बनाया था। इसके अलावा, आनंद सागर ने शिर्डी के साईंबाबा, प्यारा दुश्मन (हरि ओम हरि), और अरमान (रंबा हो सांबा) में निर्देशक का काम भी किया था।
निर्देशन के अलावा, आनंद सागर ‘आंखें’, 'अरमान', और जादुई कहानियों वाली मशहूर सीरीज ‘अलिफ लैला’ जैसे सफल प्रोजेक्ट्स के निर्माण से भी जुड़े थे।
--आईएएनएस
एनएस/डीकेपी
गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पापोन (अंगाराग महंत) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। असम के रहने वाले इस कलाकार ने अपनी मधुर आवाज से लाखों दिल जीते हैं। गायक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने लंबे सफर को याद करते हुए एक पोस्ट किया।
उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की। ये उनके शुरुआती दिनों की एक पुरानी और दुर्लभ तस्वीर है। पापोन ने पोस्ट के जरिए अपने संघर्ष भरे शुरुआती दिनों को याद किया, जब वे सपनों के पीछे भाग रहे थे और आज वे सफलता की बुलंदियों पर हैं।
उन्होंने लिखा, "एक समय था, जब दुनिया आसमान से भी बड़ी लगती थी। हर रास्ता एक नया निमंत्रण था और हर दिन एक खाली पन्ने जैसा। तब हमें आने वाले कल से डर नहीं लगता था…हम उस पर भरोसा करते थे। दुनिया मुश्किल नहीं लगती थी। वह एक खेल के मैदान जैसी थी। उस उम्र की यह एक दुर्लभ तस्वीर मिली। मेरे पास ऐसी बहुत तस्वीरें नहीं हैं, इसलिए सोचा आपसे शेयर कर लूं।"
पापोन का यह पोस्ट काफी प्रेरणादायक है। कई यूजर्स उनके पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पापोन ने असमिया लोक संगीत को मुख्यधारा में लाने में बड़ा योगदान दिया है। 'मोरा पिया', 'काहे रे', और 'बुलबुल' जैसे गाने उनके लोकप्रिय कामों में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी, असमिया, बंगाली और अन्य भाषाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
पापोन (अंगाराग महंत) असम के एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता हैं। वे अपने फोक-फ्यूजन बैंड 'पापोन एंड द ईस्ट इंडिया कंपनी' के लिए प्रसिद्ध हैं। पापोन को संगीत विरासत में मिला है। उनके माता-पिता भी सिंगर हैं, और उनके पिता को 'किंग ऑफ बीहू' कहा जाता है।
पापोन ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई छोड़कर प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा था। उन्होंने 2004 में एल्बम 'जोनाकी राती' से करियर की शुरुआत की और 2012 में 'द स्टोरी सो फार' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
--आईएएनएस
एनएस/डीकेपी
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं।
सुष्मिता सेन के क्लासिक रोल के लिए सबसे पहले उनकी पसंद समीरा रेड्डी थीं। फराह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में समीरा रेड्डी के साथ हुई हालिया बातचीत में यह बात बताई। फराह ने कहा, "मैंने पहली बार आपको 'आहिस्ता कीजिए बातें' म्यूजिक वीडियो में देखा था। आपने इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मैंने सोचा था कि 'मैं हूं ना' में चांदनी का रोल आपके लिए परफेक्ट होगा।"
इस खुलासे पर समीरा रेड्डी हैरान रह गईं और फराह से पूछा, "हे भगवान! फिर आपने मुझे क्यों नहीं लिया?"
फराह ने जवाब देते हुए कहा कि तब तक हालात बदल चुके थे। उन्होंने बताया, "क्योंकि आपने 'मैंने दिल तुझको दिया' कर लिया था।" यह फिल्म साल 2002 में सोहेल खान के साथ समीरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फराह के मुताबिक, उस समय समीरा की इमेज और प्रोजेक्ट्स बदल चुके थे, इसलिए फैसला सुष्मिता सेन के पक्ष में गया।
समीरा इस खुलासे पर काफी खुश हुईं, लेकिन साथ ही थोड़ी निराश भी दिखीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है, क्योंकि 'मैं हूं ना' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिल्म में सुष्मिता सेन ने चांदनी का किरदार निभाया था, जो एक कॉलेज प्रोफेसर रहती है। उनका साड़ी में ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया और आज भी याद किया जाता है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फराह खान के डायरेक्टोरियल करियर की शानदार शुरुआत साबित हुई। वहीं, समीरा रेड्डी 'मैंने दिल तुझको दिया' के बाद 'डरना मना है', 'मुसाफिर', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मेनस्ट्रीम सिनेमा से दूरी बना ली है।
कोविड-19 महामारी के बाद से समीरा अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं और जरूरत पड़ने पर मुंबई आती-जाती रहती हैं।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इस साजिश के पीछे बिश्नोई गैंग, जेल से रची गई पूरी प्लानिंग
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी।
खास बात यह है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बावजूद उसने रोहित शेट्टी पर हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई।
क्राइम ब्रांच को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए ही इस पूरे अपराध का नेटवर्क तैयार किया। पुलिस के अनुसार, इस साजिश में शामिल मुख्य शूटर समेत अब तक पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवीण लोनकर फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जल्द ही उसे इस मामले में औपचारिक रूप से पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, पिस्तौल और हमले के लिए जरूरी रकम प्रवीण लोनकर के निर्देश पर ही उपलब्ध कराई गई थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल में बंद रहते हुए प्रवीण ने यह सब कैसे मैनेज किया। वह किन लोगों के संपर्क में था और संदेशों के आदान-प्रदान के लिए किन माध्यमों का इस्तेमाल किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 12 टीमें काम कर रही हैं। प्रवीण लोनकर की कस्टडी मिलने के बाद साजिश के बाकी लिंक और बिश्नोई गैंग की आगे की योजनाओं से पर्दा उठ सकेगा।
--आईएएनएस
डीकेपी/
जयपुर में शराब कारोबारियों की हड़ताल, बिक्री समय बढ़ाने की मांग
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर हड़ताल की और झालाना स्थित आबकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने शराब बिक्री के समय में बढ़ोतरी और कथित पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई।
हड़ताल का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। अधिकांश दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया, जबकि कुछ दुकानें शुरुआत में खुली रहीं, जिन्हें बाद में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने समझाकर बंद कराया।
सैकड़ों कारोबारी ‘राज लिकर वेलफेयर सोसायटी’ के बैनर तले एकत्र हुए और रैली निकालते हुए आबकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन मुख्य रूप से राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में किया गया। खासकर शराब बिक्री लक्ष्य में प्रस्तावित 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर कारोबारियों में नाराजगी है।
सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिक्री लक्ष्य तो बढ़ा दिया है, लेकिन पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप बिक्री समय में बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी प्रतिनिधिमंडल ने जिला आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगों और शिकायतों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़े हुए वित्तीय लक्ष्यों और नियमित जांच के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया।
बाद में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में आबकारी आयुक्त शिवप्रकाश नाकाते से भी मुलाकात की। कारोबारियों के अनुसार, आयुक्त ने उनकी मांगों पर सरकार स्तर पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। साथ ही, पुलिस उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से तत्काल बातचीत करने का भी भरोसा दिलाया।
आयुक्त के हस्तक्षेप और पुलिस अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद कारोबारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। दोपहर करीब 2 बजे से जयपुर में शराब की दुकानें फिर से खुलने लगीं और शहर में सामान्य कारोबार बहाल हो गया।
महाराष्ट्र: एमएमआरडीए ने 2026-27 के लिए 48,072.57 करोड़ रुपए का बजट पेश किया
मुंबई : मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 48,072.57 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ अपना बजट पेश किया, जो 2017-18 के बाद इसका पहला अधिशेष बजट है।
2024-2025 में एमएमआरडीए को 7,468 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। मात्र तीन वर्षों में, प्राधिकरण ने 17 लाख रुपए का अधिशेष हासिल कर लिया है, जो एक निर्णायक वित्तीय सुधार का संकेत है।
यह अधिशेष सुनियोजित भूमि मुद्रीकरण, शहरी परिवहन कोष (यूटीएफ) को मजबूत करने, परियोजना-संबंधित राजस्व में सुधार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत वित्तपोषण के माध्यम से पूंजी जुटाने का परिणाम है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि बजट न केवल राजकोषीय संतुलन को दर्शाता है, बल्कि सुदृढ़ संस्थागत अनुशासन, बेहतर राजस्व जुटाने, सुनियोजित उधार और बढ़ी हुई वैश्विक विश्वसनीयता को भी प्रदर्शित करता है। भारत में सबसे बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं में से एक का विस्तार करते हुए भी, एमएमआरडीए ने राजकोषीय संतुलन बहाल किया है, जिससे भारत के सबसे वित्तीय रूप से स्थिर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।"
कुल व्यय 42,026.14 करोड़ रुपए में से 87.42 प्रतिशत विकास परियोजनाओं और योजनाओं के लिए आवंटित किया गया है, जो व्यापक स्तर पर पूंजी निवेश के प्रति एमएमआरडीए की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
प्रस्तावित बजट परिव्यय 48,072.57 करोड़ रुपए है, जो 2025-26 के लिए संशोधित अनुमान 30,316.18 करोड़ रुपए से 58.57 प्रतिशत अधिक है।
प्रस्तावित व्यय 48,072.40 करोड़ रुपए है, जो पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान 31,313.13 करोड़ रुपए से 53.52 प्रतिशत अधिक है।
वित्त वर्ष 2017-18 से वित्त वर्ष 2026-27 तक, एमएमआरडीए ने अधिकांश वर्षों में घाटा दर्ज किया, लेकिन वित्त वर्ष 2026-27 में 0.17 करोड़ रुपए के मामूली अधिशेष के साथ राजकोषीय संतुलन हासिल कर लिया।
2026-27 का बजट गतिशीलता, आर्थिक विकेंद्रीकरण, जल सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन और आवास सुधार को एकीकृत करते हुए एक समन्वित क्षेत्रीय परिवर्तन रणनीति को गति प्रदान करता है।
एमएमआरडीए के अनुसार, यह बजट केवल एक वित्तीय विवरण से कहीं अधिक है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, निवेश के लिए तैयार और टिकाऊ शहरी पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने का एक रोडमैप है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2017-18 के बाद एमएमआरडीए का पहला अधिशेष बजट एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपलब्धि है। यह बजट वैश्विक निवेशकों के विश्वास और बुनियादी ढांचे पर आधारित दीर्घकालिक विकास की दृष्टि को दर्शाता है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र को एक आधुनिक, निवेश के लिए तैयार और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शहरी क्षेत्र के रूप में स्थापित करता है।
गांधीनगर : गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के प्रारंभ के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस ने गांधीनगर में केंद्र सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक से प्रतिस्थापित करने के प्रस्ताव के विरुद्ध जन आक्रोश सभा का आयोजन किया।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस रैली में वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ किसान, आदिवासी प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक ने किसानों की व्यापक परेशानी, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, महिलाएं उत्पीड़न का सामना कर रही हैं, युवा गरीब हैं और बेरोजगारी चरम पर है, और भ्रष्टाचार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, फिर भी भूपेंद्र पटेल और नरेंद्र मोदी की सरकारें गहरी नींद में सो रही हैं।
वासनिक ने केंद्र की आर्थिक नीतियों की भी आलोचना करते हुए दावा किया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय, उन्होंने अमेरिका पर भारत की निर्भरता बढ़ा दी है।
एक टैरिफ समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जबकि भारत ने अमेरिका पर शून्य टैरिफ लगाया।
उन्होंने कहा कि गुजरात में सरकार परिवर्तन होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि पार्टी ने राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए हैं, जिनमें सौराष्ट्र, उत्तर और मध्य गुजरात में लगभग 5,000 किलोमीटर की यात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने युवाओं को नशीली दवाओं, शराब और जाति प्रमाण पत्रों के नाम पर परेशान करने और आयोगों के माध्यम से मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
सीएलपी नेता तुषार चौधरी ने 'पंचायत से संसद तक' भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि वन अधिकारी आदिवासी मजदूरों को परेशान कर रहे हैं।
पूर्व विधायक महेश वासावा ने 'जल, वन और भूमि' को लेकर चल रहे लंबे संघर्षों का जिक्र किया, जबकि बनासकांठा की सांसद गेनिबेन ठाकोर और कांग्रेस विधायक अनंत पटेल ने आदिवासी क्षेत्रों में शासन और प्रशासनिक निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त की।
पार्टी ने कहा कि बजट सत्र के दौरान विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे और संकेत दिया कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां जल्द शुरू हो जाएंगी, जिसमें राहुल गांधी के राज्य में चुनाव प्रचार करने की उम्मीद है।
मेघालय की अर्थव्यवस्था 2018 से लगभग दोगुनी: राज्यपाल
शिलांग : मेघालय के राज्यपाल सी. एच. विजयशंकर ने सोमवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि निरंतर उच्च विकास दर राज्य के लोगों की मजबूती और सरकार की दीर्घकालिक विकास दृष्टि को दर्शाती है।
मेघालय विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य ने 9.66 प्रतिशत की वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वृद्धि दर्ज की, जिससे यह तमिलनाडु के बाद देश का दूसरा सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला राज्य बन गया।
उन्होंने कहा, “कोविड महामारी के बाद लगातार दो वर्षों तक औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि बनाए रखने वाला मेघालय देश का एकमात्र राज्य है। हमारी अर्थव्यवस्था 2018 में 29,508 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 59,626 करोड़ रुपये हो गई है।” उन्होंने इस प्रदर्शन को असाधारण बताया।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार का विकास एजेंडा ‘विजन 2032’ से निर्देशित है, जिसका लक्ष्य 2022 के स्तर से राज्य की अर्थव्यवस्था को तीन गुना करना और प्रति व्यक्ति आय तथा सतत विकास लक्ष्यों के मामले में मेघालय को देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल करना है।
उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को ‘मेघालय एक्सीलेंस फ्रेमवर्क’ के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जो राज्य का रणनीतिक रोडमैप है।
राज्य में कृषि, सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, निवेश प्रोत्साहन, आईटी और संचार, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को भी मजबूती दी जा रही है।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य 12,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 15 बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाएं लागू कर रहा है, जिनमें सड़क, बिजली, कृषि, जल संरक्षण और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन परियोजनाओं को बहुपक्षीय एजेंसियों का सहयोग प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाएं, विशेष रूप से पीएम-डेविन, राज्य में कनेक्टिविटी और पर्यटन अवसंरचना को और मजबूत कर रही हैं।
राज्य अब तक 1,800 करोड़ रुपये से अधिक का निजी निवेश आकर्षित कर चुका है और 2032 तक 8,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश जुटाने का लक्ष्य है, जिससे 50,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक सुधार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विनियमन में ढील से पारदर्शिता और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में मेघालय के सामुदायिक आधारित जलवायु लचीलापन मॉडल की सराहना की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर स्प्रिंग मैपिंग और जल संरक्षण पहल शामिल हैं।
राज्यपाल ने भरोसा जताया कि अवसंरचना, ऊर्जा क्षेत्र सुधार और सतत विकास पर निरंतर ध्यान से राज्य में समावेशी विकास और समृद्धि सुनिश्चित होगी।
खतरे की घंटी है हद से ज्यादा जंक फूड का सेवन, ये चीजें हैं बेहतर विकल्प
नई दिल्ली : बच्चे हों या बड़े, हर किसी का जंक फूड घरों में तेजी से जगह बनाता जा रहा है। शाम के वक्त छोटी भूख को मिटाने के लिए हेल्दी ऑप्शन की जगह लोग जंक फूड्स का सहारा लेते हैं क्योंकि वो तुरंत खाए जा सकते हैं लेकिन शरीर के लिए हानिकारक भी होते हैं।
कभी-कभी बाहर का खाना शरीर को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन रोजाना शाम की भूख को मिटाने के लिए जंक फूड का सहारा लेना, शरीर को बीमार करने के लिए काफी है। इसलिए हम जंक फूड्स को रिप्लेस करने वाले हेल्दी ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जो क्रेविंग को कम कर शरीर को अनगिनत लाभ देंगे।
फरवरी के महीने के बाद गर्मियां आना शुरू हो जाती है, सिर्फ सुबह और शाम की हल्की ठंड ही होती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए डिब्बाबंद पेय पदार्थों का सहारा लिया जाता है, जो आंत और लिवर दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बजाय नींबू पानी और शिकंजी पी जा सकती है, जो शरीर को हाइड्रेट भी रखेगी और चेहरे पर निखार भी लाएगी।
पिज्जा और बर्गर आज का फेवरेट जंक फूड बन चुका है, और सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी इसके स्वाद के दीवाने हैं। पिज्जा और बर्गर की बजाय बच्चों को ढोकला और सब्जियों के साथ मिक्स करके बनाई गई इडली खिला सकते हैं। इन व्यंजनों का स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक को अच्छा लगेगा।
आइसक्रीम और मिठाई ही सभी को पसंद है, लेकिन इसमें मौजूद प्रोसेस्ड चीनी मोटापे, मधुमेह और सूजन को बढ़ावा देती है। ज्यादा सेवन शरीर को बीमार और खोखला कर सकता है। इसके बजाय प्राकृतिक रूप से मीठे मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता है, जो मीठे की क्रेविंग को कम कर स्वाद और पोषण दोनों देंगे।
छोटी भूख को खत्म करने के लिए सॉल्टेड चिप्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। छोटे बच्चों में चिप्स बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं लेकिन सेहत के लिए उतने ही खराब। ऐसे में सॉल्टेड चिप्स की जगह बच्चों को रोस्टेड मखाने, मूंगफली या चने दिए जा सकते हैं। मसाले और नींबू मिलाने के बाद इनका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।
अगर आप मांसाहारी हैं और प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं, तो इसकी जगह बीन्स, राजमा, चना और दालों का सेवन लाभकारी रहेगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन दोनों होते हैं और बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है।
सीसीपीए ने खराब गुणवत्ता वाले खिलौने बेचने के लिए स्नैपडील पर लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सोमवार को ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील पर अपने प्लेटफॉर्म पर गैर-बीआईएस मानकों (खराब गुणवत्ता) वाले खिलौनों की बिक्री के लिए 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
नियामक संस्था ने कहा है कि उसने जरूरी खिलौना (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020 और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए खिलौनों की बिक्री करने वाली ई-कॉमर्स संस्थाओं और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
इस संबंध में, सीसीपीए ने स्नैपडील (ऐस वेक्टर लिमिटेड) पर "अपने प्लेटफॉर्म पर गैर-बीआईएस मानकों वाले खिलौनों की बिक्री को बढ़ावा देकर अनुचित व्यापार प्रथाओं और भ्रामक विज्ञापनों में लिप्त होने" के लिए जुर्माना लगाया है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा के नेतृत्व वाली सीसीपीए ने स्नैपडील के खिलाफ अंतिम आदेश जारी किया।
नियामक के अनुसार, स्नैपडील ने स्टैलियन ट्रेडिंग कंपनी और थ्रिफ्टकार्ट नामक दो विक्रेताओं के माध्यम से इन खराब गुणवत्ता वाले खिलौनों की बिक्री से 41,032 रुपए की फीस अर्जित की।
कई लिस्टिंग में निर्माता का नाम, पता और अनिवार्य बीआईएस प्रमाणन संख्या जैसी आवश्यक जानकारी का अभाव था। प्लेटफॉर्म ने स्वतंत्र सत्यापन के बिना पूरी तरह से विक्रेताओं की स्व-घोषणाओं पर भरोसा किया, जिसे सीसीपीए ने खतरनाक उत्पादों की लिस्टिंग को रोकने के लिए 'अपर्याप्त' माना।
सीसीपीए ने कहा, "स्नैपडील ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह एक 'मार्केटप्लेस ई-कॉमर्स इकाई' के रूप में काम करता है, जो एक फिजिकल शॉपिंग मॉल के समान है।"
एजेंसी ने इस तुलना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि स्नैपडील "तूफान सेल" और "डील ऑफ द डे" जैसी व्यापक प्रचार बिक्री का प्रबंधन करके और उत्पादों को "सर्वोत्तम मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता" जैसे गुणवत्ता आश्वासन देकर लेन-देन पर "पर्याप्त नियंत्रण" रखता है, जो बीआईएस मानकों का पालन न करने वाले सामानों पर लागू होने पर झूठी गारंटी साबित होती है।
नियामक निकाय ने कहा, "प्लेटफॉर्म की यह जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि सूचीबद्ध प्रत्येक उत्पाद सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों, जैसे खिलौनों के लिए बीआईएस प्रमाणन, को पूरा करता है और सेवा में किसी भी कमी या उसके पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले सामान में किसी भी दोष के लिए वह परोक्ष रूप से उत्तरदायी है।"
सीसीपीए ने आगे पाया कि जब विपक्षी पार्टी से भविष्य में अपने प्लेटफॉर्म पर बीआईएस मानकों के अनुरूप खिलौनों की बिक्री की गारंटी देने के बारे में पूछा गया, तो वह कोई गारंटी या स्पष्ट वचन देने में विफल रही कि भविष्य में गैर-बीआईएस मानकों के अनुरूप खिलौनों की सूची या प्रदर्शन प्लेटफॉर्म पर दोबारा नहीं होगा।
सीसीपीए ने ई-कॉमर्स संस्थाओं और विक्रेताओं जैसे कि अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील, स्टैलियन ट्रेडिंग कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार स्टोर आदि को केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से लागू किए गए क्यूसीओ और बीआईएस मानकों का उल्लंघन करते हुए खिलौनों की बिक्री के लिए नोटिस जारी किए थे।
मिजोरम सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत 11.55 लाख से अधिक लोग कवर
आइजोल : मिजोरम में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करते हुए राज्य की मिजोरम यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम (एमयूएचसीएस) के तहत 11.55 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
योजना की संचालन समिति की बैठक मुख्यमंत्री लालदुहोमा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें योजना की प्रगति और भविष्य की रूपरेखा की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई और एमयूएचसीएस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समर्पित सेवा से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 2.88 लाख परिवार- जिनमें सामान्य परिवार, पेंशनभोगी, सरकारी कर्मचारी और आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के लाभार्थी शामिल हैं- योजना में पंजीकृत हैं। इससे कुल लगभग 11.55 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक पंजीकृत परिवारों में से लगभग 29 प्रतिशत ने चिकित्सा दावा प्रस्तुत किया, जो कुल लाभार्थियों का करीब सात प्रतिशत है। प्रति मरीज औसत स्वीकृत भुगतान 15,106 रुपये है।
करीब 70 प्रतिशत दावे सरकारी अस्पतालों में उपचार से जुड़े हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि मरीजों का भरोसा सरकारी संस्थानों पर बढ़ा है। हालांकि, गंभीर बीमारियों के इलाज के कारण निजी अस्पतालों में उच्च राशि के दावे अधिक देखे गए हैं।
बैठक में सरकारी अस्पतालों को और मजबूत करने तथा जहां संभव हो, इलाज सरकारी या सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) अस्पतालों में ही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आपातकालीन या जीवन-रक्षक स्थितियों में गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए रेफरल नियमों को और स्पष्ट किया जाएगा।
वित्तीय स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया गया कि चालू वर्ष में अब तक लगभग 154 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और 48 करोड़ रुपये और मिलने की उम्मीद है।
अब तक 83,682 दावों का निपटारा किया जा चुका है, जिन पर लगभग 126 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। करीब 38 करोड़ रुपये के दावे जांच के अधीन हैं, जिन्हें जल्द जारी किया जाएगा।
हालांकि नियमों के अनुसार सूचीबद्ध अस्पतालों को 30 दिनों के भीतर भुगतान का प्रावधान है, लेकिन राज्य सरकार साप्ताहिक आधार पर धनराशि जारी कर रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आगामी वित्त वर्ष में योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संचालन समिति ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, दवाओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए फार्मा डिपो स्थापित करने और दोहरी सदस्यता लाभ रोकने के उपायों को मंजूरी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार टी.बी.सी. लालवेंचहुंगा सहित संचालन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
सूरज लामा मामले में एसआईटी जांच का नेतृत्व डीआईजी करेंगे: केरल हाईकोर्ट
कोच्चि : केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को सूरज लामा मामले में अपने पूर्व अंतरिम आदेश में संशोधन करते हुए निर्देश दिया कि मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व पुलिस आयुक्त के बजाय पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) करेंगे।
11 फरवरी को जारी अपने अंतरिम आदेश में, खंडपीठ ने निर्देश दिया था कि एसआईटी का नेतृत्व पुलिस आयुक्त या समकक्ष रैंक के अधिकारी करेंगे।
हालांकि, सरकारी वकील के अनुरोध पर, न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन और एमबी स्नेहलथा की पीठ ने निर्देश में संशोधन करते हुए कहा कि अब एसआईटी का नेतृत्व डीआईजी करेंगे।
अदालत ने एसआईटी को लामा के भारत आगमन से लेकर उनकी मृत्यु तक की घटनाओं के पूरे क्रम को दर्ज करने के लिए अपनी जांच जारी रखने को कहा है।
कुवैत से निर्वासित भारतीय नागरिक लामा कोच्चि में उतरने के बाद लापता हो गए थे। बाद में, कलामासेरी से बरामद शव की फोरेंसिक जांच से पुष्टि हुई कि वह लामा का ही था।
यह मामला न्यायिक जांच का विषय बन गया जब यह सामने आया कि कथित तौर पर स्पष्ट रूप से कमजोर स्थिति होने के बावजूद, उनकी स्पष्ट रूप से नाजुक स्थिति, जिसमें संज्ञानात्मक और अन्य संभावित अक्षमताएं शामिल थीं बावजूद इसके उन्हें आव्रजन और हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बिना किसी सहायता के हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई थी।
अदालत ने निर्वासितों के प्रशासनिक प्रबंधन पर चिंता व्यक्त करते हुए सवाल उठाया था कि क्या ऐसी परिस्थितियों में व्यक्तियों से निपटने के लिए कोई मानक प्रोटोकॉल मौजूद है।
लामा के शव की पहचान होने के बावजूद, पिछली सुनवाई के दौरान पीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को बंद करने से इनकार कर दिया।
अदालत ने एसआईटी को लामा के भारत आगमन के बाद की घटनाओं की जांच जारी रखने का निर्देश दिया और कहा कि इस स्तर पर हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पालक से खजूर तक, रोजाना करें इन पौष्टिक चीजों का सेवन, शरीर में नहीं होगी खून की कमी
नई दिल्ली : शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से सुस्ती, थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सांस फूलने जैसी परेशानियां होती हैं। इसे रोकने के लिए रोजाना आयरन युक्त चीजें खाना फायदेमंद होता है। पालक, चुकंदर, अनार, खजूर, गुड़, काले चने, राजमा और दालें समेत अन्य पौष्टिक चीजों के नियमित सेवन से एनर्जी बनी रहेगी और खून की कमी नहीं होगी।
नेशनल हेल्थ मिशन ने एनीमिया (खून की कमी) को खत्म करने के लिए देशव्यापी जागरुकता अभियान तेज किया है। इस अभियान का मुख्य संदेश है, "एनीमिया को हराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं।" एनीमिया एक ऐसी समस्या है जो खासकर महिलाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं में आम है। यह थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और बच्चों में विकास रुकने जैसी परेशानियां पैदा करती है, लेकिन सही आहार, नियमित जांच और जागरूकता से एनीमिया-मुक्त हुआ जा सकता है।
एनीमिया से बचने के लिए सबसे जरूरी है रोजाना आयरन, विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लेना। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, जो खून में ऑक्सीजन पहुंचाता है। विटामिन सी आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, जबकि प्रोटीन शरीर की मरम्मत और विकास के लिए आवश्यक होता है।
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ, चौलाई, चना, राजमा, सोयाबीन, काले चने, ज्वार, बाजरा, गुड़, चुकंदर, अनार, सेब, खजूर) के साथ ही विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां (आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च) के साथ ही प्रोटीन युक्त आहार जैसे मूंग, अरहर, मसूर, उड़द, दूध, दही, छाछ, पनीर, सोया चंक्स, राजमा, चना और बीज (बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, तिल, चिया सीड्स, अलसी, कद्दू के बीज आदि) का सेवन फायदेमंद होता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, आयरन युक्त भोजन के साथ विटामिन सी वाला फल या नींबू जरूर लें, ताकि आयरन अच्छे से सोखा जाए।
चाय-कॉफी भोजन के तुरंत बाद न पिएं, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को रोकती हैं। हर 3-6 महीने में हीमोग्लोबिन जांच करवाएं। गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट लेने चाहिए।
नई दिल्ली : 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के गेमिंग और इंटरैक्टिव टेक्नोलॉजी वर्ग में पांच भारतीय स्टार्टअप अपने एआई आधारित समाधान पेश करेंगे।
सरकार के अनुसार, ये स्टार्टअप दिखाएंगे कि एआई, गेमिंग, इमर्सिव मीडिया और एंटरप्राइज बदलाव के क्षेत्र में भारत की भूमिका तेजी से मजबूत हो रही है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन स्टार्टअप्स की भागीदारी एआई-आधारित गेमिंग, इमर्सिव अनुभव, कॉग्निटिव ट्रांसफॉर्मेशन और इंटरैक्टिव स्टोरीटेलिंग में भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, एक स्टार्टअप ऐसा एआई प्लेटफॉर्म पेश करेगा जो गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइन, बैकग्राउंड, यूआई एलिमेंट, स्टोरीबोर्ड और एनिमेशन जैसे तैयार गेम एसेट्स तेजी और सटीकता के साथ बना सकेगा। दूसरा स्टार्टअप 1.8 करोड़ से अधिक वैश्विक यूजर्स वाला मल्टीप्लेयर क्रिकेट गेम और जेनरेटिव एआई आधारित रियल-टाइम कमेंट्री इंजन प्रदर्शित करेगा। तीसरा स्टार्टअप एक ऐसा मोबाइल हैंडहेल्ड गेमिंग सिस्टम दिखाएगा, जो स्मार्टफोन को कंसोल-स्तर के गेमिंग डिवाइस में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि इन स्टार्टअप्स की मौजूदगी देश के उस बड़े लक्ष्य को दिखाती है, जिसके तहत भारत एआई-आधारित वैश्विक स्तर के प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहता है और अगली पीढ़ी की डिजिटल नवाचार में अग्रणी बनना चाहता है।
समिट के दौरान एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें वैश्विक निवेशक और उद्योग विशेषज्ञ भारत में एआई-आधारित गेम डेवलपमेंट और इंटरैक्टिव मीडिया में बढ़ते निवेश और अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में निवेश के नए रुझान, एआई से जुड़ी उत्पादन प्रक्रियाएं, कौशल विकास और जरूरी नीतियों पर विचार किया जाएगा।
यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक प्रमुख वैश्विक सम्मेलन है, जिसमें सरकारें, तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप, निवेशक, शोधकर्ता और नीति निर्माता शामिल होंगे। कार्यक्रम में 13 देशों के पवेलियन भी लगाए जाएंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान सहित अफ्रीकी देशों की भागीदारी शामिल है।
नीति निर्माताओं ने यह भी कहा कि एआई आधारित समृद्धि की दिशा में पहला कदम शिक्षा और बुनियादी कौशल सुधार से शुरू होना चाहिए।
एआई से नौकरियों में बदलाव आएगा, लेकिन यह एक बड़ा अवसर भी है: विप्रो के हरि शेट्टी
नई दिल्ली : देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर हरि शेट्टी ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आने वाले वर्षों में नौकरियों की प्रकृति में बड़ा बदलाव लाएगा, लेकिन यह विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा अवसर भी है।
आईएएनएस से खास बातचीत में शेट्टी ने एआई को हमारे समय का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव बताया।
उन्होंने मौजूदा एआई लहर की तुलना बिजली के आविष्कार, स्टीम इंजन और इंटरनेट क्रांति जैसी ऐतिहासिक तकनीकी खोजों से की।
शेट्टी ने कहा कि एआई हमारे लिए सबसे बड़े तकनीकी अवसरों में से एक है। यह एक बहुआयामी तकनीकी बदलाव है, जो दुनिया भर के उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं को बदल देगा।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एआई वैश्विक स्तर पर लगभग 17 करोड़ (170 मिलियन) नई नौकरियां पैदा कर सकता है, जबकि करीब 9.2 करोड़ (92 मिलियन) नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, कुल मिलाकर 7 करोड़ (70 मिलियन) से अधिक अतिरिक्त नौकरियां बनने की संभावना है, जिससे इसका असर सकारात्मक रहेगा।
उन्होंने माना कि काम करने के तरीके में बदलाव जरूर आएगा। कंपनियों और लोगों को नई स्किल्स सीखनी होंगी। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य काफी उम्मीद भरा है।
शेट्टी ने बताया कि विप्रो इस बदलाव के लिए अपने कर्मचारियों को तैयार कर रही है। कंपनी ने बड़े स्तर पर एआई लिटरेसी कार्यक्रम शुरू किए हैं और सभी कर्मचारियों को एआई से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी देश के सात राज्यों के साथ मिलकर एआई और डेटा साइंस के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर रही है। इन कार्यक्रमों से करीब 60,000 छात्र लाभ उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एआई से बनने वाला भविष्य डर का नहीं, बल्कि अवसरों से भरी दुनिया का प्रतीक है, जिसे हमें अपनाने की जरूरत है।
एआई सम्‍मेलन से देश में इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप, रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा : सस्मित पात्रा
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सोमवार से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो गई। इस सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
कार्यक्रम में दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप प्रतिनिधि और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा और सुशासन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्रांतिकारी उपयोगों पर व्यापक चर्चा हो रही है। आयोजकों का कहना है कि यह एक्सपो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘एआई फॉर ऑल’ के विजन को नई मजबूती देगा।
बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख भी शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि भारत एआई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश में इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप, रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पॉलिसी और लेजिस्लेशन से जुड़े विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श हो रहा है। यह समिट दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर भारत को एआई हब के रूप में देखा जा रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एआई प्लेटफॉर्म का उपयोग देश को विकसित बनाने में कारगर साबित होगा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए सस्मित पात्रा ने कहा कि इस समझौते में कई फायदे हैं, हालांकि कुछ चिंताएं भी हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ में कमी आई है। भले ही यह शून्य प्रतिशत नहीं है। भारत पहले ही यूके और यूरोपीय संघ के साथ ट्रेड डील कर चुका है और अमेरिका के साथ यह समझौता विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत लेकर आया है, जो ऊंचे टैरिफ से प्रभावित थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र एक संवेदनशील विषय है और जब तक पूरा कागजी काम सामने नहीं आता, तब तक अंतिम निष्कर्ष निकालने के बजाय इंतजार करना बेहतर होगा।
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर में लापरवाही के आरोप में सात अधिकारियों को निलंबित किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है। योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न कटें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। यदि पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएं तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए उचित नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि आयोग ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बीएलओ स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'फिट इंडिया' की अपील को रविवार को सरूसजाई स्टेडियम परिसर में आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ के दौरान जबरदस्त समर्थन मिला। इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध ओलंपियन और मशहूर खिलाड़ी शामिल हुए।
कार्यक्रम में दो ओलंपियन, एक पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज, एक प्रसिद्ध भारतीय महिला फुटबॉलर और एक महिला बॉक्सिंग कोच ने हिस्सा लिया। सभी ने यह संदेश दिया कि शारीरिक और मानसिक फिटनेस का कोई विकल्प नहीं है।
इस साइक्लिंग इवेंट को असम की खेल मंत्री नंदिता गारलोसा ने हरी झंडी दिखाई, जिसमें लगभग 400 प्रतिभागियों ने एनएच-27 और सरुसजाई स्टेडियम (अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) के आसपास छह किलोमीटर के रास्ते पर साइकिल चलाई।
नंदिता गारलोसा ने कहा, "पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा पूरे दिल से बढ़ावा दिए गए ऐसे (फिटनेस) इवेंट 2047 तक विकसित भारत के हमारे सपने को पूरा करने के लिए बिल्कुल सही हैं। यह देखकर अच्छा लगा कि असम के युवा रविवार की सुबह आगे आए और साइक्लिंग इवेंट में हिस्सा लिया। ये अच्छे संकेत हैं।"
रैली की अगुवाई 2012 लंदन ओलंपियन जयंत तालुकदार (तीरंदाजी) और भरत छेत्री (हॉकी) ने की। उनके साथ में पूर्व बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सरिता देवी, भारतीय महिला फुटबॉल कप्तान आशालता देवी और द्रोणाचार्य बॉक्सिंग कोच संध्या गुरुंग भी थीं। फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर बिभु मोनी सिंघा, निशा कुमारी, दिव्या आहूजा और श्यामंतक गांगुली भी रैली में शामिल हुईं।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। योग और डांस परफॉर्मेंस ने सुबह को फेस्टिव माहौल दिया। आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों ने पार्टिसिपेंट्स का हौसला बढ़ाया। असम के शिवसागर जिले के 32 एथलीटों ने कूडो, एक जापानी मार्शल आर्ट, का एक खास प्रदर्शन भी किया, जिसने सेलिब्रेशन को खास बना दिया।
छेत्री, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की थी, उन्होंने इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया में कौन सा प्लेटफॉर्म इस तरह से फिटनेस को बढ़ावा देता है? सरकार हर किसी के घर जाकर उन्हें फिजिकल फिटनेस के लिए बाहर नहीं ला सकती। यह सभी उम्र के लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक शानदार देशव्यापी प्लेटफॉर्म है। अब यह हम पर निर्भर है कि हम हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। सरकार निश्चित रूप से अपना काम कर रही है।”
बॉक्सिंग कोच गुरुंग ने कहा, “फिटनेस और सफाई ऐसी आदतें हैं, जो लोग खुद अपनाते हैं। ‘संडेज ऑन साइकिल’ बेहतर जीवन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का सिर्फ एक जरिया है। यह समाज की भलाई के लिए कई अन्य प्रोजेक्ट्स की तरह एक देशव्यापी अभियान है।”
भारतीय महिला फुटबॉल की दिग्गज खिलाड़ी आशालता, जिन्होंने 100 इंटरनेशनल मैच खेलने का खास रिकॉर्ड बनाया है, वह इस दौरान भीड़ देखकर काफी खुश नजर आईं।
आशा लता ने कहा, "यह देखकर अच्छा लगा कि इतने सारे युवा रविवार को समय निकालकर साइकिल चलाने आए। कम से कम माता-पिता यह समझ रहे हैं कि डॉक्टर या इंजीनियर बनने के लिए ट्यूशन के अलावा भी जिंदगी है।"
आईसीसी की सख्ती के बाद बदला पाकिस्तान का सुर, भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई है।
भारत-पाकिस्तान मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है।
पीसीबी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक चल रही है, और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा।
इससे पहले, पीसीबी ने कहा था कि वे 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े होने की शर्त पर ही विश्व कप में शामिल होने की अनुमति दी थी।
पाकिस्तान की घोषणा के जवाब में, आईसीसी ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति से कोई हल निकालने की अपील की थी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है।
आईसीसी ने कहा, "जबकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक वैश्विक खेल इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी भाग लेने वाली टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।"
शीर्ष क्रिकेट संस्था ने कहा, "आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है।"
विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट को-होस्ट कर रहा है।
विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्राइवेसी पर लगाया कानूनी पहरा, अमिताभ-अनिल कपूर की लीग में हुए शामिल
मुंबई : बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स को कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मिल चुकी है।
अब इस कड़ी में अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम भी शामिल हो चुका है। कोर्ट ने अपने नए आदेश में साफ कर दिया है कि अभिनेता की बिना परमिशन के उनसे जुड़ी किसी भी सामग्री का इस्तेमाल अपराध होगा।
अभिनेता का कोर्ट में पक्ष रख रही अधिवक्ता सना रईस खान ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवेक आनंद ओबेरॉय के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए एक निर्णायक आदेश जारी किया है, जिससे उनके नाम, छवि और आवाज की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। न्यायालय ने उल्लंघनकारी सामग्री को तत्काल हटाने का आदेश दिया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में उल्लंघन करने वाले लोग कानून से बच नहीं पाएंगे।
अधिवक्ता सना रईस खान के मुताबिक सिनेमा और उद्यम जगत के एक अग्रणी व्यक्ति और दो दशकों से समाज के लिए काम कर रहे ओबेरॉय को जान-बूझकर निशाना बनाया गया है। यह सिर्फ कानूनी उल्लंघन नहीं है, बल्कि उनके निजी जीवन और परिवार पर हमला है। इससे उनके परिवार और छोटे बच्चों पर गलत असर भी पड़ेगा। अभिनेता की कानूनी जीत एक सशक्त मिसाल कायम करती है कि किसी व्यक्ति का वंश सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। क्लिकबेट या लाभ पाने के लिए उनके व्यक्तित्व के साथ किया गया खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों को कानूनी तौर पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
अभिनेता की तरफ से दायर शिकायत में जिक्र किया गया कि कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां और डिजिटल टेक्नोलॉजी मिलकर बिना इजाजत के उनके फोटो, वीडियो, आवाज और ब्रॉडिंग के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रही हैं। अभिनेता की तरफ से यह भी पक्ष रखा गया कि कई बार ऑनलाइन साइट्स से सामग्री को हटाने के लिए कहा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, जिसके बाद कोर्ट का रुख किया गया।
बता दें कि हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के सेलेब्स को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है क्योंकि अपने लाभ के लिए कई ऑनलाइन साइट्स सेलेब्स के नामों और फोटोज का इस्तेमाल धड़ल्ले से करती हैं।
मुंबई : अभिनेता दीपक पराशर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंटेंट, 8 घंटे की शिफ्ट के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर खुलकर बात की। पराशर ने सिनेमा और ओटीटी के बदलते दौर पर अपनी राय रखी।
आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने खुद को 'ओल्ड स्कूल' बताते हुए कहा, "आज की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंटेंट की भारी कमी हो गई है। पराशर ने याद किया कि जब वह साल 1976 में पहली बार इंडस्ट्री में आए थे और 'मिस्टर इंडिया' बने थे, तब पूनम ढिल्लों मिस दिल्ली थीं। उस समय फिल्मों में चकाचौंध, ग्लैमर और अलग ही जोश था, जो आज लगभग गायब-सा हो गया है। मैं बहुत पुराने ख्यालों का हूं। इंडस्ट्री धीरे-धीरे कंटेंट की कमी की तरफ बढ़ रही है।”
डिजिटलाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए उन्होंने चिंता जताई कि एआई आने वाले समय में सब कुछ संभाल लेगा, जिससे फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य अनिश्चित हो गया है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य क्या होने वाला है।”
बातचीत में पराशर ने छोटे और संघर्षरत कलाकारों की मुश्किलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने दीपिका पादुकोण के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें दीपिका ने कहा था कि वे आठ घंटे से ज्यादा शिफ्ट में काम नहीं करेंगी और प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को छुट्टी मिलनी चाहिए। पराशर ने इसे सराहा, लेकिन साथ ही कहा कि ऐसे मुद्दों का टॉप स्टार्स पर कोई असर नहीं पड़ता।
पराशर का मानना है कि बड़े सितारे छोटे कलाकारों के संघर्ष को सपोर्ट करने के लिए आगे नहीं आते, जिससे इंडस्ट्री में असमानता बनी रहती है। दीपक पराशर ने यह भी कहा कि नए दौर में सीनियर एक्टर्स को अलग-अलग तरह के रोल मिल रहे हैं, लेकिन कुल मिलाकर कंटेंट की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “ज्यादातर टॉप लोगों को न पैसे की कमी होती है, न समय की, न ही सर्वाइवल की। जरूरतमंद एक्टर्स के मुद्दे उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, क्योंकि सब कुछ उनके हिसाब से चलता है। वे ही सेलिंग फैक्टर हैं।”
मुंबई : एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर हैं, वहीं दूसरी तरफ साल 2005 में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को मलेशिया और इंडोनेशिया में दोबारा रिलीज करने की तैयारी हो रही है।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मलेशिया में रखी गई, जहां फिल्म को मिले प्यार से अभिनेत्री पूजा बत्रा बहुत खुश हैं और उन्होंने खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' में नूरजहां का रोल प्ले करने वाली पूजा बत्रा के लिए ये फिल्म बहुत खास रही है, क्योंकि उन्हें पहली बार एक ऐतिहासिक फिल्म में किरदार करने का मौका मिला था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मलेशिया का शुक्रिया, हमें अभिनेताओं के रूप में सम्मानित करने और हमारी फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को अपार प्यार देने के लिए। दूसरे देश में इतने शानदार दर्शक पाकर हम बेहद आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं। मलेशिया और वहां के सभी लोगों के लिए।"
मलेशिया और इंडोनेशिया में फिल्म का भव्य प्रीमियर रखा गया, जहां भारतीय फिल्म को देखने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी पहुंचे।
बता दें कि फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को नए 4के वर्जन के साथ दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 13 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन वीकेंड पर मलेशिया और इंडोनेशिया में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' में पूजा बत्रा के अलावा, कबीर बेदी, सोन्या जेहान, मनीषा कोइराला, अरबाज खान, और जुल्फी सैयद भी थे, और फिल्म साल 2005 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म का सेट और कॉस्ट्यूम दोनों की भारी कीमत के साथ बने थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने भारत में 21 करोड़ रुपए और वैश्विक स्तर पर 31 करोड़ रुपए कमाए थे। कमाई फिल्म के बजट की लगभग आधी रही। यह फिल्म पूजा बत्रा के लिए बहुत खास है, और इसका जिक्र उन्होंने इंटरव्यू में किया था। अभिनेत्री ने कहा था, "भारत में हर किसी ने मुझे वेस्टर्न रोल में कास्ट करने की कोशिश की। भारत में रहकर भी मुझे इंडियन रोल बहुत कम मिले, और नूरजहां उनमें से एक था। किरदार के लिए तैयार होना मुझे बहुत पसंद था, जब हैवी ज्वेलरी और माथे पर खासकर पासा लगाया जाता है। नूरजहां का लुक शानदार था।"