महिंद्रा UDO EV ऑटो रिक्शा सेफ्टी फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च जानें कीमत
Mahindra UDO EV में शानदार स्पीड और कंफर्ट राइट दोनों का ही ध्यान रखा गया है इसमें आपको डिस्काउंट और वारंटी दोनों देखने को मिलेंगे इसकी डिजाइन भी काफी यूनिक है।
महिंद्रा UDO EV ऑटो रिक्शा सेफ्टी फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च जानें कीमत
Mahindra UDO EV को हाल ही में अनवील किया गया हैं। इस में आपको 3 ड्राइव मोड्स और प्रीमियम डिजाइन मिलने वाली है। इस में कई मॉडर्न फीचर्स भी ऐड किए गए है। यह ड्राइवर और यात्रियों दोनों के लिए कंफर्टेबल रहने वाला है इसके सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में बताएंगे।
जानें इसके स्पेसिफिकेशंस
Mahindra UDO EV इलेक्ट्रिकल व्हीकल है जिसकी बैटरी काफी दमदार दी गई है। यह 10 kW पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से लैस है जो 52 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस की बैटरी 11.7 kWh लिथियम-आयन IP67 रेटेड है जो टॉप स्पीड 55 km/h तक देती है। वहीं इस के चार्जिंग में 5 घंटे 15 मिनट लगते हैं।
रेंज और माइलेज
इस की ARAI सर्टिफाइड रेंज 265 km है जबकि रियल-वर्ल्ड में 200 km तक चलती है। Mahindra UDO EV में तीन ड्राइव मोड्स देखने को मिलेंगे जिस में रेंज, राइड और रेस से ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से एफिशिएंसी चुन सकता है। यह रीजेनरेटिव ब्रेकिंग रेंज को और बढ़ाती है।
मिलेगा ऑटोप्लेन कॉन्सेप्ट
यह ऑटोप्लेन कॉन्सेप्ट पर बना है जिस में UDO फुल मोनोकोक स्ट्रक्चर यूज करता है जो सेगमेंट में पहली बार है। Mahindra UDO EV के बोल्ड हेडलैंप्स, स्टाइलिश मिरर्स और बड़ा विंडशील्ड इसे रोड पर अलग लुक देते हैं। इस की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ और राइड क्वालिटी काफी शानदार है।
मिलेगी कंफर्टेबल ड्राइविंग
इस में ड्राइवर सीट नॉर्मल ऑटो से 20% मोटी है जिससे ड्राइवर को काफी ज्यादा कंफर्टेबल फील होगा इसके साथ ही यह लंबी ड्राइविंग में थकान कम करती है। इस में हिल होल्ड असिस्ट, क्रीप मोड और रिवर्स थ्रॉटल जैसे फीचर्स ट्रैफिक में आसानी देते हैं।
READ MORE - Hyundai i20 का एरा बेस वेरिएंट नए अपडेट्स के साथ आया किफायती कीमत में
पैसेंजर एक्सपीरियंस
इसमें पैसेंजर के कंफर्ट का भी ध्यान रखा गया है। इस में पैसेंजर को फर्स्ट-क्लास जैसा फील मिलता है इस में बेहतर हेडरूम और लेगरूम के साथ सीटिंग पोजीशन भी कंफर्टेबल है जो लंबे ट्रैवल को अच्छा बनाती है। इस में बड़ा विंडशील्ड व्यू को भी क्लियर रखता है।
मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स
इसमें सेफ्टी का भी अच्छा ध्यान रखा गया है। इस में पावरफुल ड्रम ब्रेक्स सेगमेंट में सबसे कम ब्रेकिंग डिस्टेंस देते हैं। इस की IP67 रेटिंग बैटरी, ड्राइवट्रेन और चार्जर को सेफ रखती है।
वारंटी और सर्विस
इसमें आपको अच्छी खासी वारंटी भी देखने को मिलेगी यह वारंटी के साथ लांच किया गया है। इस में 6 साल या 1.5 लाख km की वारंटी मिलती है। इंडस्ट्री-फर्स्ट फ्री सर्विसेज 1 लाख km तक हैं। यह पैकेज इसे लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट बनाता है।
READ MORE - Vespa Officina 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर टॉप स्पीड के साथ हुआ लॉन्च
जानें लॉन्च डेट
Mahindra UDO EV को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। महिंद्रा ने UDO EV को 12 फरवरी 2026 को हैदराबाद में अनवील किया। यह लॉन्च महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड द्वारा किया गया था। इसके लॉन्च होने के बाद से यह काफी तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
जानें क्या रहेगी कीमत
UDO EV की कीमत इसके फीचर्स को देखते हुए काफी अफॉर्डेबल रखी गई है ताकि कस्टमर्स इसे आसानी से खरीद पाए। इस की इंट्रोडक्टरी प्राइस 358999 रुपये है जो लिमिटेड पीरियड ऑफर है। वहीं इस की कीमत 384299 रुपये रखी गई है जो इस सेगमेंट में कॉम्पिटिटिव है।
READ MORE - Aprilia RS 457 शानदार स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ हुआ लॉन्च