Vespa Officina 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर टॉप स्पीड के साथ हुआ लॉन्च

Vespa Officina 8 में आपको काफी अच्छी स्पीड मिलने वाली है। इसकी डिजाइन और कलर्स काफी यूनिक रहेंगे जो इसे काफी अलग लुक देंगे। इस की प्राइस भी किफायती है।

Feb 16, 2026 - 10:56
Vespa Officina 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर टॉप स्पीड के साथ हुआ लॉन्च
Vespa Official Website

Vespa Officina 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर टॉप स्पीड के साथ हुआ लॉन्च 

Vespa Officina 8 एक स्पेशल एडिशन स्कूटर है इसे भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। शानदार डिजाइन के साथ इसमें काफी अमेजिंग डिजिटल फीचर्स भी ऐड किए गए हैं जो नई टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। जो भी सेल्फ स्टार्ट राइडिंग चाहते हैं उनके लिए यह काफी बेहतर साबित होगा। 

शानदार कलर्स और डिजाइन

इस स्कूटर का मैट मेटालिक इसे काफी अलग लुक देता है वहीं इसकी बॉडी की बात की जाए तो ब्रास एक्सेंट्स, मेटालिक रिवेट्स और स्टील मोनोकोक बॉडी इसे रेट्रो इंडस्ट्रियल लुक देते हैं। इस के सैडल पर हॉरिजॉन्टल रिबिंग और ब्रास रिवेट्स वर्कवियर इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाते है। 

125cc इंजन स्पेसिफिकेशन्स

Vespa Officina 8 के इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस में 125cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन 9.3 bhp पावर @7100 rpm और 10.1 Nm टॉर्क @5600 rpm देता है। इस की टॉप स्पीड 86 kmph है और इस का माइलेज लगभग 37.5 kmpl रहेगा। यह CVT ट्रांसमिशन और सेल्फ स्टार्ट के साथ मिलेगी। 

Vespa Official Website

150cc इंजन स्पेसिफिकेशन्स

इस में 150cc इंजन 11.42 PS पावर @7500 rpm और 11.66 Nm टॉर्क @6100 rpm प्रोड्यूस करता है। अगर इस की टॉप स्पीड की बात की जाए तो Vespa Officina 8 की टॉप स्पीड 93 kmph तक पहुंचती है। BS6-2.0 कंप्लायंट इंजन इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

इस के फ्रंट में हाइड्रोलिक सिंगल साइड आर्म सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर है। इस में ड्यूल डिस्क ब्रेक्स के साथ ड्यूल चैनल ABS सेफ्टी मिलती है। Vespa Officina 8 में साइड स्टैंड कट ऑफ फीचर एकत्र सेफ्टी देते है।

Vespa Official Website

READ MORE - 7 सीटर Volkswagen Tayron R-Line की बुकिंग करें घर बैठे जाने सभी फीचर्स

मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स 

इस में आपको एडवांस्ड फीचर्स मिलने वाले है। इस में LED हेडलाइट, DRLs, USB चार्जिंग पोर्ट और अंडरसीट स्टोरेज जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं। वहीं इस में एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर दिखाता है। वहीं Vespa Officina 8 का कीलेस इग्निशन और लगेज हुक प्रैक्टिकल यूज के लिए दिया गया हैं।

डायमेंशन्स और वजन

इस में कर्ब वेट 115 किलो दिया गया है। वहीं इस की सीट हाइट 770 mm और फ्यूल टैंक 7.4 लीटर का है। मोनोकोक चेसिस स्टेबिलिटी देता है। Vespa Officina 8 का ग्राउंड क्लीयरेंस स्टैंडर्ड Vespa लेवल का है जिस से यह सभी तरह की रोड्स पर आसानी से चल पाएगी। 

Vespa Official Website

READ MORE - Hyundai Verna Facelift के इंटीरियर में हुआ बड़ा चेंज मिलेंगे पहले से शानदार फीचर्स

जानें लॉन्च डेट

Vespa Officina 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है इसे 12 फरवरी 2026 में भारत में लॉन्च किया गया। Vespa Officina 8 कुछ चुनिंदा Vespa डीलरशिप पर अवेलेबल है। हर स्कूटर के साथ कलर मैचिंग हेलमेट और वेलकम किट फ्री मिलता है।

जानें क्या रहेगी कीमत 

भारत में Vespa Officina 8 125cc वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपये से शुरू होती है। इस का 150cc मॉडल की कीमत लगभग 1.49 लाख रुपये जो कि दिल्ली एक्स शोरूम की है जिसमें सिटी के हिसाब से RTO और इंश्योरेंस के साथ इस की कीमत बढ़ सकती है। 

• Vespa Officina 8 की ऑन-रोड प्राइस दिल्ली में 125cc के लिए करीब 1.52 लाख रुपये तक जाती है।

READ MORE - MG Majestor 2026 दमदार बॉडी और प्रीमियम इंटीरियर के साथ भारत में हुई लॉन्च

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.