पालक से खजूर तक, रोजाना करें इन पौष्टिक चीजों का सेवन, शरीर में नहीं होगी खून की कमी
शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से सुस्ती, थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सांस फूलने जैसी परेशानियां होती हैं। इसे रोकने के लिए रोजाना आयरन युक्त चीजें खाना फायदेमंद होता है। पालक, चुकंदर, अनार, खजूर, गुड़, काले चने, राजमा और दालें समेत अन्य पौष्टिक चीजों के नियमित सेवन से एनर्जी बनी रहेगी और खून की कमी नहीं होगी।
नई दिल्ली : शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से सुस्ती, थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सांस फूलने जैसी परेशानियां होती हैं। इसे रोकने के लिए रोजाना आयरन युक्त चीजें खाना फायदेमंद होता है। पालक, चुकंदर, अनार, खजूर, गुड़, काले चने, राजमा और दालें समेत अन्य पौष्टिक चीजों के नियमित सेवन से एनर्जी बनी रहेगी और खून की कमी नहीं होगी।
नेशनल हेल्थ मिशन ने एनीमिया (खून की कमी) को खत्म करने के लिए देशव्यापी जागरुकता अभियान तेज किया है। इस अभियान का मुख्य संदेश है, "एनीमिया को हराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं।" एनीमिया एक ऐसी समस्या है जो खासकर महिलाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं में आम है। यह थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और बच्चों में विकास रुकने जैसी परेशानियां पैदा करती है, लेकिन सही आहार, नियमित जांच और जागरूकता से एनीमिया-मुक्त हुआ जा सकता है।