बीएनपी का 'मिशन प्रेसिडेंट': खंडाकर मोशर्रफ हुसैन या मिर्जा फखरुल? कौन होगा बांग्लादेश का अगला राष्ट्रपति?
बांग्लादेश चुनाव 2026 में बीएनपी की प्रचंड जीत। तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। खंडाकर मोशर्रफ हुसैन और नजरुल इस्लाम खान राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार।
ढाका : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सत्ता की चाभी अपने हाथ में थाम ली है। पीएम तारिक रहमान होंगे लेकिन देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इस पर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया और लोकल मीडिया में कई नाम उछाले जा रहे हैं।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक सूत्र का हवाला देते हुए, बांग्लादेश के जाने-माने बांग्ला अखबार प्रोथोम आलो ने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खंडाकर मोशर्रफ हुसैन को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं।