कद्दू का सूप टैस्ट के साथ देगा भरपूर फायदे आज से ही डाइट में करें शामिल
Pumpkin Soup के बारे में शायद ही कुछ लोग जानते होंगे लेकिन इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A भरपूर क्वांटिटी में होते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Feb 15, 2026 • 10:36 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
कद्दू का सूप टैस्ट के साथ देगा भरपूर फायदे आज से ही डाइट में करें शामिल
Pumpkin Soup के बारे में शायद ही कुछ लोग जानते होंगे लेकिन इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A भरपूर क्वांटिटी में होते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/add-more-benefits-to-the-diet-with-pumpkin-soup-test-from-today
कद्दू का सूप टैस्ट के साथ देगा भरपूर फायदे आज से ही डाइट में करें शामिल
Pumpkin Soup न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि यह कम कैलोरी वाला बेहतर भोजन भी है। इस में आपको कैलोरीज़ भी कम होती है जिस से यह वजन कम करने वालों के लिए तो काफी ज्यादा बेनिफिशियल साबित होगा। इसके गुण और फायदे के बारे में आप इस आर्टिकल में डिटेल्स में जानेंगे।
Pumpkin Soup एक गर्मागर्म डिश है जो कद्दू को उबालकर या भूनकर पीसकर बनाई जाती है। इसमें अपने टेस्ट के हिसाब से आप प्याज, लहसुन, मसाले और ब्रोथ मिला सकते है इन सब को मिला कर इस का टेस्ट बढ़ाया जाता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस के कैलोरीज़ की बात करें तो एक सर्विंग यानी लगभग 250 मिली के कद्दू सूप में सिर्फ 78 से 198 कैलोरी होती हैं। इसमें 40% कार्ब्स, 51% फैट और 9% प्रोटीन का ब्रेकडाउन रहता है। इस में कम कैलोरी के कारण यह डाइट फ्रेंडली होता है।
मिलेगा विटामिन ए
इस में आपको काफी विटामिंस भी मिल जाएंगे जो आपके बॉडी के लिए जरूरी होते है। कद्दू का सूप विटामिन ए से भरा होता है जो 66% डेली जरूरत पूरी करता है।
• यह आंखों की रोशनी तेज करता है और इम्यून सिस्टम भी काफी मजबूत बनाता है। इस में बीटा कैरोटीन भी होता है और बीटा कैरोटीन से भरपूर होने पर कैंसर का खतरा कम होता है।
मिलेगा फाइबर से भरपूर
अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी हुई कोई प्रॉब्लम है तो यह उसको भी दूर करेगा ए में आपको काफी क्वांटिटी में फाइबर मिल जाता है। इसमें 3 ग्राम फाइबर प्रति सर्विंग मिलता है जो डाइजेशन को सुधारता है।
• इस से कब्ज दूर रहती है और भूख कंट्रोल होती है। यह वजन कम में यह बहुत हेल्पफुल साबित होता है।
Pumpkin Soup पोटेशियम का काफी अच्छा सोर्स होता है। इस में 633 मिलीग्राम पोटैशियम मिलने से इस का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हार्ट की हेल्थ भी काफी अच्छी रहती है और इस से मसल्स स्ट्रांग बनती हैं। अगर आप थोड़ा सूप भी पीट है तो इसे पीने से थकान कम लगती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स के बेनिफिट्स
इस में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है जिसके आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलते है। बीटा कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर यह सूप इम्यूनिटी बढ़ाता है। हार्ट डिजीज और कैंसर से यह बचाव भी करता है। वहीं सर्दी जुकाम भी जल्दी ठीक होता है।
अगर आप अपना वजन कम करने का सोच रहे है तो आप को आज से ही इस अपने डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। इस में कम कैलोरी के वजह से और ज्यादा फाइबर के वजह से यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिस से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है और बार बार खाना नहीं खाना पड़ता है।
• Pumpkin Soup को डाइट में शामिल करने से फैट बर्न तेज होता है। इस से विंटर में वजन भी कंट्रोल आसानी से हो जाता है।
स्किन को मिलेंगे बेनिफिट्स
Pumpkin Soup से स्किन को भी काफी सारे बेनिफिट्स मिलने वाले है। जिस में विटामिन ई और सी से स्किन ग्लोइंग बनती है। इस से एजिंग साइन भी कम होते हैं और मुहांसे दूर रहते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.