"लैब रिपोर्ट में चर्बी नहीं मिली, तो झूठ क्यों बोला?": YSRCP नेता सज्जाला रेड्डी ने तिरुपति विवाद पर चंद्रबाबू नायडू को कटघरे में खड़ा किया
तिरुपति के विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसादम में 'जानवरों की चर्बी' की मिलावट के आरोपों को लेकर आंध्र प्रदेश की सियासत गरमा गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के राज्य समन्वयक सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर तीखा हमला बोला।
अमरावती : वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्य कॉर्डिनेटर सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से तिरुपति लड्डू में जानवरों की चर्बी की मिलावट के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को या तो लड्डूओं में जानवरों की चर्बी की मिलावट के अपने बयान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए या प्रयोगशाला रिपोर्ट्स के मद्देनजर स्पष्टीकरण देना चाहिए। क्योंकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लड्डू में जानवरों की चर्बी नहीं पाई गई।