राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बाबा महाकाल! शिखर पर तिरंगा लाइट और मस्तक पर तिरंगा तिलक; उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री
गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। भस्म आरती में बाबा का 'तिरंगा तिलक' के साथ भव्य श्रृंगार हुआ। साथ ही, उज्जैन के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान की घोषणा से शहर में जश्न का माहौल है।
उज्जैन : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। रात के समय मंदिर का शिखर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटों से जगमगाया। यह सजावट देश के राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक है। शिखर पर बना ओम का प्रकाश चिन्ह श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा।