क्या आप भी है कम उम्र में सफेद बालों से परेशान आज से ही अपनाएं यह उपाय
White Hairs आज के टाइम में बहुत ही बड़ी प्रॉब्लम बनते जा रहे है खासकर कम उम्र में भी देखे जा रहे है जिसका खास कारण बॉडी में मेलेनिन पिगमेंट की कमी और गलत लाइफस्टाइल है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Feb 8, 2026 • 7:30 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
क्या आप भी है कम उम्र में सफेद बालों से परेशान आज से ही अपनाएं यह उपाय
White Hairs आज के टाइम में बहुत ही बड़ी प्रॉब्लम बनते जा रहे है खासकर कम उम्र में भी देखे जा रहे है जिसका खास कारण बॉडी में मेलेनिन पिगमेंट की कमी और गलत लाइफस्टाइल है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/are-you-also-troubled-by-white-hair-at-a-young-age-take-this-remedy-from-today
क्या आप भी है कम उम्र में सफेद बालों से परेशान आज से ही अपनाएं यह उपाय
कम उम्र में बाल सफेद होना आजकल यूथ में भी आम परेशानी बन गई है। यह जहां एक तरफ एज को बहुत ज्यादा दिखाता है वहीं दूसरी तरफ कॉन्फिडेंस को भी बहुत कम करता है। खराब लाइफटाइल या गलत खान पान इस में सबसे मैन रॉल प्ले करते है। इस आर्टिकल में डिटेल्स में आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देंगे।
White Hairs होने के कई सारे कारण हो सकते है इस में सबसे मैन कारण मेलेनिन पिगमेंट है सफेद बाल मेलेनिन नामक पिगमेंट की कमी से होते हैं जो बालों को काला रंग देते है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
• अक्सर कम उम्र में यह तनाव, गलत खान-पान या पॉल्यूशन से तेज़ी से कम हो जाता है। इस के अलावा जेनेटिक्स भी इस का बड़ा कारण है लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल पर अच्छे से ध्यान देंगे तो इसे रोक जा सकता है।
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में स्ट्रेस, फास्ट फूड और नींद की कमी बालों को नुकसान पहुँचाती है। वहीं थायरॉइड या विटामिन बी12 की कमी भी बालों में सफेदी लाती है। आज कल युवाओं में 20 से 25 के बीच यह बहुत ज्यादा देखा जा रहा है।
न्यूट्रिशन का बड़ा रोल
इस में न्यूट्रिशन का भी काफी अहम रोल है कई बार बॉडी को न्यूट्रीशन न मिलने से भी यह दिक्कत बढ़ जाती है। विटामिन बी12, डी3 और आयरन की कमी से बालों का रंग उड़ जाता है।
• आपको अपने लाइफस्टाइल में हरी सब्ज़ियाँ और दूध जैसे प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। अगर आप हरी सब्जियां या विटामिन्स को खाने में शामिल नहीं करते है तो मेलेनिन का प्रोडक्शन रुक जाता है।
अगर आप ताज़ा आंवला जूस पीते है या पाउडर भी खाते है तो।यह बालों के लिए औषधि से कम नहीं है। अगर आप चाहे तो इसे नारियल तेल में मिलाकर मसाज कर सकते है।
• अपने बालों के कालेपन और ग्रोथ के लिए आप रोज़ 30 एमएल आंवला जूस पी सकते है इस से मेलेनिन बढ़ता है और सफेद बाल सफेद होने से रुक सकते हैं।
भृंगराज तेल से मालिश
भृंगराज आयुर्वेद में सबसे खास ओर बालों के लिए एक तरह से औषधि है। इस का तेल बनाकर हफ़्ते में 2 से 3 बार स्कैल्प पर लगाना चाहिए। यह बालों की रूट्स को स्ट्रांग करता है और सफेदी को काला करने में हेल्प करता है।
आपको अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। आप को।अपनी डाइट में हरा पालक, अंकुरित अनाज, दही और बादाम को शामिल करना चाहिए। ये विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं।
• अगर आप बहुत ज्यादा जंक फूड खाते है तो आज से ही जंक फूड छोड़ दें क्योंकि यह पित्त दोष बढ़ाता है। अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान देते है तो 3 से 6 महीने में आपको फर्क दिखने लग जाएगा।
डॉक्टर से कब मिलें
अगर आपके सफेद बाल तेज़ी से बढ़ रहे हों या बहुत ज्यादा थकान, महसूस हो या वज़न घट रहा हो तो आपको अपना थायरॉइड चेक करना चाहिए। कई बार दवाएँ साइड इफ़ेक्ट्स दे सकती हैं इसलिए कभी भी ख़ुद से न लें। इन सब में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.